रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
xxxGIDHxxx xxxGIDExxx
सी.जी.-डी.एल.-अ.-05012023-241699
CG-DL-E-05012023-241699
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड (ii)
PART II—Section 3—Sub-section (ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 36] नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, जनवरी 5, 2023/पौष 15, 1944
No. 36] NEW DELHI, THURSDAY, JANUARY 5, 2023/PAUSHA 15, 1944
गृह मंत्रालय
अधिसूचना
नई दिल्ली,5 जनवरी,2023
का.आ.39(अ).—विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम,1967(1967 का 37)(जिसे इसमें इसके पश्चात् उक्त अधिनियम कहा गया है) को व्यष्टियों और संगमों के कतिपय विधिविरूद्ध क्रियाकलापों के और प्रभावी निवारण करने के लिए तथा आतंकवादी क्रियाकलापों और उससे संबंधित मामलों से निपटने के लिए अधिनियमित किया गया है ;
और, उक्त अधिनियम की धारा 35 की उपधारा (1) का खंड (क)और उपधारा (2), कें द्रीय सरकार को उक्त अधिनियम की चौथी अनुसूची में किसी व्यष्टि के नाम को जोड़ने के लिए सशक्त करता है,यदि उसका यह विश्वास है कि वह आतंकवाद में सम्मिलित है ;
और, मुहम्मद अमीन खुबैअब उर्फ अबू खुबैअब उर्फ पिन्ना उर्फ मुहम्मद अमीन बट पुत्र दाऊद भट, गांव कठवा, तहसील फग्सू, जिला डोडा, जम्मू का निवासी है, जो वतर्मान में पाकिस्तान में रहकर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी)के लांचिग कमांडर के रूप में कार्य कर रहा है ;
और,लश्कर-ए-तैयबा उक्त अधिनियम की पहली अनुसूची के क्रम सं.5 पर आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध है ;
और, उक्त मुहम्मद अमीन खुबैअब उर्फ अबू खुबैअब उर्फ पिन्ना उर्फ मुहम्मद अमीन बट ने सीमापार एजेंसियों से गहरे संबंध विकसित किए हैं और संघ राज्यक्षेत्र,जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में एलईटी की आतंकवादी गतिविधियों को सक्रिय करने और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ;
66 GI/2023
(1) 2 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY [PART II—SEC. 3(ii)] और,उक्त मुहम्मद अमीन खुबैअब उर्फ अबू खुबैअब उर्फ पिन्ना उर्फ मुहम्मद अमीन बट, सीमापार से जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी हमलों के समन्वयन,आयुध या शस्त्र और विस्फोटकों की पूति करने,आतंक का वित्तपोषण करने में सम्मिलित है ;
और,कें द्रीय सरकार का यह विश्वास है कि मुहम्मद अमीन खुबैअब उर्फ अबू खुबैअब उर्फ पिन्ना उर्फ मुहम्मद अमीन बट आतंकवाद में शामिल है और उक्त मुहम्मद अमीन खुबैअब उर्फ अबू खुबैअब उर्फ पिन्ना उर्फ मुहम्मद अमीन बट को उक्त अधिनियम के अधीन एक आतंकवादी के रूप में जोड़ा जाना है ;
अतः,अब,कें द्रीय सरकार,विधिविरूद्ध क्रियाकलाप(निवारण)अधिनियम,1967 की धारा 35 की उपधारा (1 के खंड(क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए,उक्त अधिनियम की चौथी अनुसूची में निम्नलिखित संशोधन करती है, अर्थात् :-
उक्त अधिनियम की चौथी अनुसूची में क्रम सं.49 और उससे संबंधित प्रविष्टियों के पश्चात्, निम्नलिखित क्रम सं.और प्रविष्टियां अंतः स्थापित की जाएगी,अर्थात् :-
"50. मुहम्मद अमीन खुबैअब उर्फ अबू खुबैअब उर्फ पिन्ना उर्फ मुहम्मद अमीन बट"।
[फा.सं.11034/09/2022-सीटी-I]
प्रवीण वशिष्ट, अपर सचिव टिप्पण : विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण)अधिनियम,1967 की चौथी अनुसूची का अंतिम संशोधन अधिसूचना संख्यांक का.आ.29(अ), तारीख 4 जनवरी,2023 द्वारा किया गया था ।
MINISTRY OF HOME AFFAIRS
NOTIFICATION
New Delhi, the 5th January, 2023
S.O. 39(E).—Whereas, the Unlawful Activities (Prevention) Act, 1967 (37 of 1967) (hereinafter referred to as the said Act) has been enacted to provide for more effective prevention of certain unlawful activities of individuals and associations and for dealing with terrorist activities and for matters connected therewith;
And whereas, clause (a) of sub-section (1) and sub-section (2) of section 35 of the said Act empowers the Central Government to add the name of an individual in the Fourth Schedule to the said Act, if it believes that he is involved in terrorism;
And whereas, Mohammed Amin Khubaiab @Abu Khubaiab @Pinna @Muhammed Amin Butt son of Dawood Bhat beloging to Village Kathawa, Tehsil Phagsoo, District Doda, Jammu presently based in Pakistan is acting as launching commander of Lashkar-E-Taiba (LeT);
And whereas, Lashkar-E-Taiba is listed as a terrorist organisation at serial No. 5 of the First Schedule to the said Act;
And whereas, the said Mohammed Amin Khubaiab @Abu Khubaiab @Pinna @Muhammed Amin Butt has developed a deep association with the cross border agencies and is playing a vital role to revive and accelerate terrorist activities of LeT in the Jammu Region of the Union Territory of Jasmmu and Kashmir;
And whereas, the said Mohammed Amin Khubaiab @Abu Khubaiab @Pinna @Muhammed Amin Butt has been involved in coordinating terrorists attacks, supply of arms or weapons and explosives, terror financing in Jammu and Kashmir from across the border;
3 [भाग II—खण्ड 3(ii)] भारत का राजपत्र : असाधारणAnd whereas, the Central Government believes that Mohammed Amin Khubaiab @Abu Khubaiab @Pinna @Muhammed Amin Butt is involved in terrorism and the said Mohammed Amin Khubaiab @Abu Khubaiab @Pinna @Muhammed Amin Butt is to be added as a terrorist under the said Act;
Now, therefore, in exercise of the powers conferred by clause (a) of sub-section (1) of section 35 of the Unlawful Activities (Prevention) Act, 1967, the Central Government hereby makes the following amendment in the Fourth Schedule to the said Act, namely:-
In the Fourth Schedule to the said Act, after serial number 49 and entries relating thereto, the following serial number and entries shall be inserted, namely:-
"50. Mohammed Amin Khubaiab @Abu Khubaiab @Pinna @Muhammed Amin Butt ".
[F.No. 11034/09/2022/CT-I]
PRAVEEN VASHISTA, Addl. Secy.
Note : The Fourth Schedule to the Unlawful Activities (Prevention) Act, 1967 was last amended vide the notification number S.O. 29 (E), dated the 4th January, 2023.
Uploaded by Dte. of Printing at Government of India Press, Ring Road, Mayapuri, New Delhi-110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi-110054.