रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
सी.जी.-डी.एल.-अ.-01012025-259777
CG-DL-E-01012025-259777
xxxGIDHxxx
xxxGIDExxx
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड (i)
PART II—Section 3—Sub-section (i)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 723] नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, दिसम्बर 26, 2024/पौष 5, 1946
No. 723] NEW DELHI, THURSDAY, DECEMBER 26, 2024/PAUSHA 5, 1946
खान मंत्रालय
अधिसूचना
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर, 4202
सा.का.नि. 785(अ).— राष्ट्रपति, संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा खान मंत्रालय, भारतीय खान ब्यूरो, कनिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर और यांत्रिक फोरमैन (समूह 'क' और 'ख' पद) भर्ती नियम, 2021 को, जहां तक यह यांत्रिक फोरमैन के पद से संबंधित है, उन बातों के सिवाए जो ऐसे अधिक्रमण से पूर्व की गई हैं या करने का लोप किया गया हैं, अधिक्रमण करते हुए, भारतीय खान ब्यूरो, खान मंत्रालय में यांत्रिक फोरमैन के पद पर भर्ती की पद्धति को विनियमित करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाती हैं, अर्थात्:-—
1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ.- (1) इन नियमों का संक्षिप्त खान मंत्रालय, भारतीय खान ब्यूरो, यांत्रिक फोरमैन (समूह 'ख' पद) भर्ती नियम, 2024 हैं।
(2) ये राजपत्र में प्रकाशन की तारीख को प्रवृत्त होंगे।
2. पद की संख्या, वर्गीकरण और वेतन मैट्रिक्स में स्तर.- पद की संख्या, उसका वर्गीकरण और इससे संबंधित वेतन मैट्रिक्स में स्तर वे होंगे जो इन नियमों से उपाबद्ध अनुसूची के स्तंभ (2) से स्तंभ (4) में विर्निर्दष्ट हैं।
3. भर्ती की पद्धति, आयु-सीमा, अर्हताएं आदि-- उक्त पद पर भर्ती की पद्धति, आयु-सीमा, अर्हताएं तथा उससे संबंधित अन्य बातें वे होंगी जो उक्त अनुसूची के स्तंभ (5) से स्तंभ (13) में विर्निर्दष्ट हैं।
4. निरर्हता.- वह व्यक्ति,-
(क) जिसने ऐसे व्यक्ति से, जिसका पति या जिसकी पत्नी जीवित है, विवाह किया है या विवाह की संविदा की है; या 8332 GI/2024
(1)2 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY [PART II—SEC. 3(i)] (ख) जिसने अपने पति या अपनी पत्नी के जीवित रहते हुए, किसी व्यक्ति से विवाह किया है या विवाह की संविदा की है, उक्त पद पर नियुक्ति का पात्र नहीं होगा:
परंतु यदि कें द्रीय सरकार का यह समाधान हो जाता है कि ऐसा विवाह उस व्यक्ति और विवाह के अन्य पक्षकार को लागू स्वीय विधि के अधीन अनुज्ञेय है और ऐसा करने के लिए अन्य आधार हैं तो वह किसी व्यक्ति को इस नियम के प्रवर्तन से छू ट दे सके गी।
5. शिथिल करने की शक्ति— जहाँ कें द्रीय सरकार की यह राय है कि ऐसा करना आवश्यक या समीचीन है, वहां वह उसके लिए जो कारण हैं, उन्हें लेखबद्ध करके , तथा संघ लोक सेवा आयोग से परामर्श करके इन नियमों के किसी उपबंध को किसी वर्ग या प्रवर्ग के व्यक्तियों की बाबत, आदेश द्वारा शिथिल कर सके गी।
6. व्यावृत्ति— इन नियमों की कोई बात, ऐसे आरक्षण, आयु-सीमा में छू ट और अन्य रियायतों पर प्रभाव नहीं डालेगी, जिनका कें द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में समय-समय पर जारी किए गए आदेशों के अनुसार अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़े वगों, भूतपूर्व सैनिकों और अन्य विशेष प्रवर्ग के व्यक्तियों के लिए उपबंध करना अपेक्षित है।
| पद का नाम | पद की संख्या | वर्गीकरण | व ेतन मैट्रिक्स में स्तर | चयन या अचयन पद। | सीधी भर्ती किए जाने वाले व् यक्तियों के लिए आयु सीमा |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| यांत्रिक फोरमैन | 3(2024) *कार्यभार के आधार पर परिवर्तन किया जा सकता है। | साधारण के न्द्रीय सेवा, समूह 'ख', अराजपत्रित अननुसचिवीय। | व ेतन मैट्रिक्स में स्तर-6 (35400- 112400 रु.) | चयन पद। | लागू नहीं होता। |
| सीधे भर्ती किए जाने वाले व् यक्तियों के लिए अपेक्षित शैक्षिक और अन्य अर्हताएं। | सीधे भर्ती किए जाने वाले व् यक्तियों के लिए विहित आयु और शैक्षिक अर्हताएं प्रोन्नत व् यक्तियों की दशा में लागू होंगी या नहीं। | परिवीक्षा की अवधि, यदि कोई हो। | भर्ती की पद्धति: भर्ती सीधी होगी या प्रोन्नति द्वारा या प्रतिनियुक्ति/ आमेलन द्वारा तथा विभिन्न पद्धतियों द्वारा भरी जाने वाली रिक्तियों की प्रतिशतता के माध्यम से। |
| (7) | (8) | (9) | (10) |
| लागू नहीं होता। | लागू नहीं होता। | दो वर्ष। | प्रोन्नति न होने पर प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक स ंविदा सहित) के माध्यम से। |
{{^{{FOOTNOTE 3 }}}} [भाग II—खण्ड 3(i)] भारत का राजपत्र : असाधारण
| प्रोन् नति अथवा प्रतिनियुक्ति/आमेलन द्वारा भर्ती की दशा में वे श्रेणियां जिनसे प्रोन् नति अथवा प्रतिनियुक्ति/आमेलन किया जाएगा। |
| (11) |
| प्रोन् नति: वेतन मैट्रिक्स में स्तर-4 में यांत्रिक पर्यवेक्षक (25,500-81,100 रु.) और ग्रेड में दस वर्ष की नियमित सेवा; और भारतीय खान ब्यूरो या किसी अन्य मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न मशीनरी के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के क्षेत्र में चार सप्ताह का सेवाकालीन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया हो। टिप्पण : जहां ऐसे कनिष्ठ व्यक्तियों के संबंध में, जिन्होंने अपनी अर्हक या पात्रता सेवा पूरी कर ली है, प्रोन्नति के लिए विचार किया जा रहा है, वहां उनसे वरिष्ठ व्यक्तियों पर भी विचार किया जाएगा बशते कि उन्होंने अपेक्षित अर्हक या पात्रता सेवा के आधे से अधिक या दो वर्ष से, इनमें से जो भी कम हो, कम न किया हो और अपने उन कनिष्ठ व्यक्तियों के साथ, जिन्होंने ऐसी अर्हक या पात्रता सेवा पहले ही पूरी कर ली है, अगले उच्चतर ग्रेड में प्रोन्नति के लिए परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी कर ली हो। प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक संविदा सहित): के न्द्रीय सरकार या राज्य सरकारों या संघ राज्य क्षेत्रों या स्वायत्तशासी या कानूनी संगठन या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों के अधिकारी,- (क) (i) मूल संवर्ग या विभाग में नियमित आधार पर सदृश पद धारण किए हुए हों; या (ii) मूल काडर या विभाग में वेतन मैट्रिक्स (29,200-92,300 रुपये) या समकक्ष में स्तर-5 के पदों पर नियमित आधार पर नियुक्ति के बाद उस ग्रेड में छह वर्ष की सेवा की हो; या (iii) मूल काडर या विभाग में वेतन मैट्रिक्स (25,500-81,100 रुपये) या समकक्ष में स्तर-4 में नियमित आधार पर नियुक्ति के बाद उस ग्रेड में दस वर्ष की नियमित सेवा की हो; और (ख) निम्नलिखित शैक्षणिक अर्हताएं और अनुभव रखते हों, अर्थात:- (i) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैके निकल इंजीनियररंग में डिप्लोमा ; (ii) उपकरणों की यांत्रिक मरम्मत, रख-रखाव, स्थापना और कमीशनिंग में पांच वर्ष का अनुभव। टिप्पण 1: फीडर श्रेणी के विभागीय अधिकारी जो प्रोन्नति की सीधी पंक्ति में हैं, प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति के लिए विचार किए जाने के पात्र नहीं होंगे। इसी प्रकार, प्रतिनियुक्ति पर आए व्यक्ति पदोन्नति द्वारा नियुक्ति के लिए विचार किए जाने क े पात्र नहीं होंगे। टिप्पण 2: प्रतिनियुक्ति की अवधि, जिसके अंतर्गत के न्द्रीय सरकार के उसी या किसी अन्य संगठन या विभाग में इस नियुक्ति से ठीक पहले धारित किसी अन्य संवर्ग बाह्य पद पर प्रतिनियुक्ति की अवधि भी है, सामान्यतया तीन वर्ष से अधिक नहीं होगी। टिप्पण 3: प्रतिनियुक्ति द्वारा नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु-सीमा आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख को छप्पन वर्ष स अधिक नहीं होगी। े |
| यदि विभागीय प्रोन्नति समिति विद्यमान है तो उसकी संरचना क्या है? |
| (12) |
| समूह 'ख' विभागीय प्रोन्नति समिति (प्रोन्नति पर विचार करने के लिए) में निम्नलिखित होंगे :- 1. अधीक्षण अधिकारी (अयस्क प्रसाधन), भारतीय खान ब्यूरो - अध्यक्ष; 2. मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय खान ब्यूरो - सदस्य; 3. वरिष्ठ खनन भूवैज्ञानिक, भारतीय खान ब्यूरो- सदस्य। समूह 'ख' विभागीय पुष्टिकरण समिति (पुष्टिकरण पर विचार करने के लिए) में निम्नलिखित होंगे:- 1. अयस्क प्रसाधन अधिकारी, भारतीय खान ब्यूरो -अध्यक्ष; 2. वरिष्ठ सहायक खान नियंत्रक, भारतीय खान ब्यूरो – सदस्य; 3. प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय खान ब्यूरो - सदस्य। |
[फा. सं. 26/7/2022-एम.III-भाग-(1)]
संजय लोहिया, अपर सचिव
MINISTRY OF MINES
NOTIFICATION
New Delhi, the 19th December, 2024
G.S.R. 785(E).— In exercise of the powers conferred by the proviso to article 309 of the Constitution and in supersession of the Ministry of Mines, Indian Bureau of Mines, Junior Mechanical Engineer and Mechanical Foreman (Group 'A' and 'B' Posts) Recruitment Rules, 2021, in so far as it relates to the post of Mechanical Foreman, except as respects things done or omitted to be done before such supersession, the President hereby makes the following rules regulating the method of recruitment to the post of Mechanical Foreman in the Indian Bureau of Mines, Ministry of Mines, namely:-—
1. Short title and commencement.—(1) These rules may be called the Ministry of Mines, Indian Bureau of Mines, Mechanical Foreman (Group 'B' post) Recruitment Rules, 2024.
(2) They shall come into force on the date of their publication in the Official Gazette.
2. Number of post, classification and level in pay matrix.—The number of post, its classification and level in the pay matrix attached thereto shall be as specified in columns (2) to (4) of the Schedule annexed to these rules.
3. Method of recruitment, age-limit, qualifications, etc.-— The method of recruitment, age-limit, qualifications and other matters relating to the said post shall be as specified in columns (5) to (13) of the said Schedule.
4. Disqualification.—No person,-
(a) who has entered into or contracted a marriage with a person having a spouse living; or (b) who, having a spouse living, has entered into or contracted a marriage with any person,
shall be eligible for appointment to the said post:
Provided that the Central Government may, if satisfied that such marriage is permissible under the personal law applicable to such person and the other party to the marriage and that there are other grounds for so doing, exempt any person from the operation of this rule.
5 [भाग II—खण्ड 3(i)] भारत का राजपत्र : असाधारण
5. Power to relax.—Where the Central Government is of the opinion that it is necessary or expedient so to do, it may, by order, for reasons to be recorded in writing, and in consultation with the Union Public Service Commission, relax any of the provisions of these rules with respect to any class or category of persons.
6. Saving. —Nothing in these rules shall affect reservation, relaxation of age-limit, and other concessions required to be provided for the Scheduled Castes, the Scheduled Tribes, the Other Backward Classes, the Ex-servicemen and other special categories of persons in accordance with the orders issued by the Central Government from time to time in this regard.
| Name of post. | Number of post. | Classification. | Level in pay matrix. | Whether selection post or non- selection post. | Age-limit for direct recruits. |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| Mechanical Foreman. | 3(2024) *Subject to variation dependent on workload. | General Central Service, Group, 'B', Non-Gazetted Non- Ministerial. | Level-6 in the pay matrix (Rs. 35400- 112400). | Selection post. | Not applicable. |
| Educational and other qualifications required for direct recruits. | Whether age and educational qualifications prescribed for direct recruits will apply in the case of the promotees. | Period of probation, if any. | Method of recruitment, whether by direct recruitment or by promotion or by deputation/ absorption and percentage of the vacancies to be filled by various methods. |
| (7) | (8) | (9) | (10) |
| Not applicable. | Not applicable. | Two years. | By promotion failing which by deputation (including short-term contract). |
| In case of recruitment by promotion or deputation/absorption, grades from which promotion or deputation /absorption to be made. |
| (11) |
| Promotion: Mechanical Supervisor in level-4 in the pay matrix ( Rs. 25,500 - 81,100 ) with ten years regular service in the grade; and successfully completed four weeks in-service training in the field of fabrication repairs and maintenance of different machineries conducted by the Indian Bureau of Mines or any other recognised training institute. Note: Where juniors who have completed their qualifying or eligibility service are being considered for promotion, their senior would also be considered provided they are not short of the requisite qualifying or eligibility service by more than half of such qualifying or eligibility service or two years, whichever is less, and have successfully completed probation period for promotion to the next higher grade along with their juniors who have already completed such qualifying or eligibility service. Deputation (including short-term contract): Officers of the Central Government or State Governments or Union territories or autonomous or statutory organisation or public sector undertakings or recognised Universities or recognised research institutions,- (a)(i) holding analogous post on regular basis in the parent cadre or department; or (ii) with six years service in the grade rendered after appointment thereto on regular basis in posts in level-5 in the pay matrix (Rs. 29,200-92,300) or equivalent in the parent cadre or department; or (iii) with ten years regular service in the grade rendered after appointment thereto on regular basis in level-4 in the pay matrix (Rs. 25,500- 81,100) or equivalent in the parent cadre or department; and (b) possessing the following educational qualifications and experience, namely:- (i) Diploma in Mechanical Engineering from a recognised University or institution; (ii) five years experience in mechanical repairs, maintenance, installation and commissioning of equipment. Note 1: The Departmental officers in the feeder category who are in direct line of promotion shall not be eligible for consideration for appointment on deputation. Similarly, deputationists shall not be eligible for consideration for appointment by promotion. |
Note 2: The period of deputation including the period of deputation in another ex-cadre post held immediately preceding this appointment in the same or some other organisation or department of Central Government shall ordinarily not exceed three years. Note 3: The maximum age-limit for appointment by deputation shall be not exceeding fifty-six years as on the last date of receipt of applications.
| If a Departmental Promotion Committee exists, what is its composition. | Circumstances in which Union Public Service Commission is to be consulted in making recruitment. |
| (12) | (13) |
| Group 'B' Departmental Promotion Committee (for considering promotion) consisting of :- 1. Superintending Officer (Ore Dressing), Indian Bureau of Mines - Chairman; 2. Chief Administrative Officer, Indian Bureau of Mines - Member; 3. Senior Mining Geologist, Indian Bureau of Mine- Member. Group 'B' Departmental Confirmation Committee (for considering Confirmation) consisting of :- 1. Ore Dressing Officer, Indian Bureau of Mines -Chairman; 2. Senior Assistant Controller of Mines, Indian Bureau of Mines –Member; 3. Administrative Officer, Indian Bureau of Mines - Member. | Consultation with Union Public Service Commission is not necessary. |
[F. No. 26/7/2022-M.III-Part-(1)]
SANJAY LOHIYA, Addl. Secy.
Uploaded by Dte. of Printing at Government of India Press, Ring Road, Mayapuri, New Delhi-110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi-110054.