रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
सी.जी.-डी.एल.-अ.-12012026-269294
CG-DL-E-12012026-269294
xxxGIDHxxx
xxxGIDExxx
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग III—खण्ड 4
PART III—Section 4
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 31] नई दिल्ली, सोमवार, जनवरी 12, 2026/पौष 22, 1947 No. 31] NEW DELHI, MONDAY, JANUARY 12, 2026/PAUSHA 22, 1947
बैंक ऑफ़ बड़ौदा
अधिसूचना
नई दिल्ली, 9 जनवरी, 2026
एफ. सं. बीसीसी:डीपी:118:09.— बैंककारी कं पनी (उपक्रमों का अर्जन और अंतरण) अधिनियम, 1970 (1970 का 5) की धारा 19 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा का निदेशक मंडल, कें द्र सरकार की पूर्व मंजूरी और भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से, बैंक ऑफ़ बड़ौदा अधिकारी कर्मचारी (अनुशासन और अपील) विनियम, 1976 में संशोधन करने के लिए एतद्द्वारा निम्नलिखित विनियम बनाता है, यथा:—
1. (1) ये विनियम बैंक ऑफ़ बड़ौदा अधिकारी कर्मचारी (अनुशासन और अपील) संशोधन विनियम, 2026कहलाएंगे।
(2) ये विनियम आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रभावी माने जाएंगे।
2. बैंक ऑफ़ बड़ौदा अधिकारी कर्मचारी (अनुशासन और अपील) विनियम, 1976 ( जिसे इसके पश्चात् उक्त विनियम कहा जाएगा) के , विनियम 6 में,—
(ए) उप-विनियम (3) के स्थान पर, निम्नलिखित उप-धारा प्रतिस्थापित की जाएगी, अर्थात्:—
"(3) जहां जांच प्रस्तावितहो, वहां अनुशासनात्मक प्राधिकारी द्वारा अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ आरोपों के आधार पर निश्चित और स्पष्ट आरोप तय किए जाएंगे और आरोपों के विवरण के साथ आरोपों के कथन, जिन दस्तावेजों को आधार बनाया गया है उनकी सूची के साथ ऐसे दस्तावेजों की एक प्रति और गवाहों की सूची, यदि कोई हो, जिन पर वे आधारित हैं के बारे में, अधिकारी कर्मचारी को लिखित रूप से सूचितकिया जाएगा, अधिकारी कर्मचारी द्वारा अनुशासनात्मक
(1)
227 GI/20262 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY [PART III—SEC.4] प्राधिकारी द्वारा र्निर्दष्ट समय के भीतर,15 दिनों से अधिक नहीं या उक्त प्राधिकारी द्वारा दिए जाने वाले विस्तारित समय के भीतर अपने बचाव का एक लिखित बयान प्रस्तुत करना होगा:
बशते बचाव का लिखित बयान दाखिल करने के लिए समय का विस्तार किसी भी परिस्थिति में आरोप-पत्र की प्राप्ति की तारीख से पैंतालीस दिन से अधिक नहीं होना चाहिए:
बशते कि जहां दस्तावेजों की प्रतियां प्रस्तुत करना संभव न हो, वहां अनुशासनात्मक प्राधिकारी अधिकारीकर्मचारी को इस संबंध में र्निर्दष्ट समय के भीतर ऐसे दस्तावेजों की जांच करने की अनुमति देगा।";
(बी) उप-विनियम (12) के स्थान पर, निम्नलिखित उप-विनियम प्रतिस्थापित की जाएगी, अर्थात्:—
"(12) उप-विनियम (11) के तहत मांग प्राप्त होने पर, प्रत्येक प्राधिकारी जिनके पास भौतिक या डिजिटल रूप से मांगे गए दस्तावेजों की अभिरक्षा या कब्जा है, उन्हें ऐसी मांग प्राप्त होने के एक माह की अवधि के भीतर उसे जांच प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा या अनुपलब्धता प्रमाण पत्र जारी करना होगा।
बशते कि यदि मांगे गए दस्तावेजों की अभिरक्षा या कब्जा रखने वाला प्राधिकारी, उसके द्वारा लिखित रूप में दर्ज किए जाने वाले कारणों से संतुष्ट हो जाता है कि ऐसे सभी या किसी भी दस्तावेज को प्रस्तुत करना लोकहित या राष्ट्रहित के विरुद्ध है, तो वह तदनुसार जांच प्राधिकारी को सूचित करेगा और जांच प्राधिकारी ऐसा सूचित किए जाने पर, अधिकारी कर्मचारी को सूचना संप्रेषित करेगा और ऐसे दस्तावेजों को प्रस्तुत करने या खोज के लिए उसके द्वारा की गई मांग अनुरोध को वापस ले लेगा।";
(सी) उप-विनियम (21), में खंड (ii) के पश्चात, निम्नलिखित उप-खंड को जोड़ा जाएगा, अर्थात्:—
"(iii). (ए) जांच प्राधिकारी को जांच पूरी करनी होगी और जांच प्राधिकारी के रूप में अपनी नियुक्ति के आदेश की प्राप्ति की तारीख से छह महीने की अवधि के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
(बी) जहां खंड (ए) में र्निर्दष्ट समय सीमा का पालन करना संभव नहीं है, वहां जांच प्राधिकारी कारणों को रिकॉर्ड कर सकता है और अनुशासनात्मक प्राधिकारी से लिखित में समय विस्तार की मांग कर सकता है, जो इस प्रकार की जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समयदे सकताहै जोकि एक बार में छह महीने से अधिक नहीं होगा।
(सी) अनुशासनात्मक प्राधिकारी या अनुशासनात्मक प्राधिकारी द्वारा प्राधिकृ त किसी अन्य प्राधिकारी द्वारा लिखित रूप में अभिलिखित किए जाने वाले किसी भी उपयुक्त और पर्याप्त कारण पर विस्तार की अनुमति दी जा सके गी जो एक बार में छह महीने से अधिक की अवधि के लिए नहीं होगी "।
3. उक्त विनियम में,अनुसूची के स्थान पर निम्नलिखित अनुसूची प्रतिस्थापित की जाएगी, अर्थात्:—
"अनुसूची
[विनियम 3(बी), (जी) और (एन) देखें]
| क्रम स ंख्या | श्रेणी | शाखा या कार्यालय | अनुशासनात्मक प्राधिकारी | अपीलीय प्राधिकारी | समीक्षा प्राधिकारी |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1. | कनिष्ठ प्रबंधन वेतनमान श्रेणी-I और मध्य प्रबंधन व ेतनमान श्रेणी-II के सभी अधिकारी | सभी कार्यालय या शाखाएं | सहायक महाप्रबंधक | उप महाप्रबंधक | महाप्रबंधक |
3 [भाग III—खण्ड 4] भारत का राजपत्र : असाधारण
| 2. | मध्य प्रबंधन वेतनमान श्रेणी-III के सभी अधिकारी | सभी कार्यालय या शाखाएं | उप महाप्रबंधक | महाप्रबंधक | मुख्य महाप्रबंधक |
| 3. | वरिष्ठ प्रबंधन वेतनमान श्रेणी-IV और V के सभी अधिकारी | सभी कार्यालय या शाखाएं | महाप्रबंधक | मुख्य महाप्रबंधक | कार्यपालक निदेशक |
| 4. | शीर्ष कार्यपालक व ेतनमान श्रेणी-VI क े सभी अधिकारी | सभी कार्यालय या शाखाएं | मुख्य महाप्रबंधक | कार्यपालक निदेशक | प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी |
| 5. | शीर्ष कार्यपालक व ेतनमान श्रेणी- VII क े सभी अधिकारी | सभी कार्यालय याशाखाएं | कार्यपालक निदेशक | प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी | निदेशक मंडल की समिति |
| 6. | शीर्ष कार्यपालक व ेतनमान श्रेणी- VIIIके सभी अधिकारी | सभी कार्यालय याशाखाएं | प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी | निदेशक मंडल की समिति | निदेशक मंडल" | |
शैलेन्द्र सिंह, मुख्य महाप्रबंधक-मानव संसाधन प्रबंधन
[विज्ञापन-III/4/असा./607/2025-26] नोट: बैंक ऑफ़ बड़ौदा अधिकारी कर्मचारी (अनुशासन और अपील) विनियम, 1976,भारत के राजपत्र, भाग III, खंड 4, में प्रकाशित किए गए थे और बाद में निम्नलिखित अधिसूचनाओं द्वारा संशोधित किए गए थे, अर्थात्:—
| क्रम संख्या | अधिसूचना संख्या | अधिसूचना की तारीख | भारत के राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख |
| (1) | (2) | (3) | (4) |
| 1. | एचओ:ओएसआरवआईआर:27/108/1043 | 12.07.1989 | 09.09.1989 |
| 2. | एचओ:ओएसआरवआईआर/ए-10/13/871 | 21.04.1998 | 08.08.1998 |
| 3. | एचओ:ओएसआरवआईआर:27/108जी/2642 | 18.10.2000 | 30.12.2000 |
| 4. | एचओ:ओएसआरवआईआर:27/108एफ/1307 | 23.07.2001 | 29.09.2001 |
| 5. | एचओ:ओएसआरवआईआर:27/108एच/611 | 31.05.2002 | 13.07.2002 |
| 6. | बीसीसी:मासंप्र:ओ:वि:105/10821-अ | 29.11.2013 | 12.03.2014 |
| 7. | बीसीसी:एचआरएम:110:2610 | 07.05.2018 | 22.05.2018 |
| 8. | बीसीसी:एचआरएम:115:403 | 24.07.2023 | 03.08.2023 |
BANK OF BARODA
NOTIFICATION
New Delhi, the 9th January, 2026
F. No.BCC:HRM:118:09. —In exercise of the powers conferred by section 19 of the Banking Companies (Acquisition and Transfer of Undertakings) Act, 1970 (5 of 1970), the Board of Directors of the Bank of Baroda, after consultation with the Reserve Bank of India and with the previous sanction of the Central Government, hereby makes the following regulationsfurther to amend the Bank of Baroda Officer Employees' (Discipline and Appeal) Regulations, 1976, namely:–
1. (1)These regulations may be called the Bank of Baroda Officer Employees' (Disciplineand Appeal) Amendment Regulations, 2026.
(2) They shall be come into force on the date of their publication in Official Gazette.
2. In the Bank of Baroda Officer Employees' (Discipline and Appeal) Regulations, 1976(hereinafter referred to as the said regulations), in regulation 6,—
(a) for sub-regulation (3), the following sub-regulation shall be substituted, namely:—
"(3) Where it is proposed to hold an inquiry, the Disciplinary Authority shall frame definite and distinct charges on the basis of the allegations against the Officer Employee and the articles of charge, together with a statement of the allegations, list of documents relied on along with a copy of such documents and list of witnesses, if any, on which they are based, shall be communicated in writing to the Officer employee, who shall be required to submit, within such time as may be specified by the Disciplinary Authority not exceeding fifteen days, or within, such extended time as may be granted by the said Authority, a written statement of his defence:
Provided that under no circumstances, the extension of time for filing written statement of defence shall exceed forty-five days from the date of receipt of articles of charge:
Provided further that wherever it is not possible to furnish the copies of documents, the disciplinary authority shall allow the Officer Employee to inspect such documents within a time specified in this behalf.";
(b) for sub-regulation (12), the following sub-regulation shall be substituted, namely:—
"(12) On receipt of the requisition under Sub regulation (11), every authority having the custody or possession of the requisitioned documents physically or digitally shall produce the same or issue a non-availability certificate before the Inquiring Authority within a period of one month of the receipt of such requisition:
Provided that if the authority having the custody or possession of the requisitioned documents is satisfied for reasons to be recorded by it in writing that the production of all or any of such documents would be against the public interest or security of the State, it shall inform the Inquiring Authority accordingly and the Inquiring Authority shall on being so informed, communicate the information to the Officer Employee and withdraw the requisition made by it for the production or discovery of such documents.";
(c) in sub-regulation (21),afterclause(ii), the followingclause shall be inserted,namely:—
"(iii)(a) the Inquiring Authority shall conclude the inquiry and submit its report within a period of six months from the date of receipt of order of his appointment as Inquiry Authority;
(b) where it is not possible to adhere to the time-limit specified in clause (a), the Inquiring Authority may recordthe reasons and seek extension of time from the Disciplinary Authority in writing, who may allow an additional time not exceeding six months at a time for completion of such Inquiry.
5 [भाग III—खण्ड 4] भारत का राजपत्र : असाधारण
(c) the extension for a period not exceeding six months at a time may be allowed for any good and sufficient reasons to be recorded in writing by the Disciplinary Authority or any other Authority authorised by the Disciplinary Authority on his behalf.".
3. In the said regulations, for the Schedule, the following Schedule shall be substituted, namely:—
"SCHEDULE
[See regulation 3(b), (g) and (n)]
| Serial number | Category | Branch or Office | Disciplinary Authority | Appellate Authority | Reviewing Authority |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1. | All officers in Junior Management Grade Scale-I and Middle Management Grade Scale-II | All offices or Branches | Assistant General Manager | Deputy General Manager | General Manager |
| 2. | All officers in Middle Management Grade Scale-III | All offices or Branches | Deputy General Manager | General Manager | Chief General Manager |
| 3. | All officers in Senior Management Grade Scale-IV and V | All offices or Branches | General Manager | Chief General Manager | Executive Director |
| 4. | All officers in Top Executive Grade Scale-VI | All offices or Branches | Chief General Manager | Executive Director | Managing Director and Chief Executive Officer |
| 5. | All officers in Top Executive Grade Scale-VII | All offices or Branches | Executive Director | Managing Director andChief Executiv e Officer | Committee of the Board |
| 6. | All officers in Top Executive Grade Scale-VIII | All offices or Branches | Managing Director andChief Executive Officer | Committee of the Board | The Board". |
SHAILENDRA SINGH, Chief General Manager-HRM.
[ADVT.-III/4/Exty./607/2025-26]
Note: The Bank of Baroda Officer Employees' (Discipline and Appeal) Regulations, 1976, were published in the Gazette of India, Part III, Section 4and subsequently amended videthe following notifications, namely: —
| Serial number | Notification number | Date of notification | Date when published in the Gazette of India |
| (1) | (2) | (3) | (4) |
| 1. | HO:OSR&IR:27/108/1043 | 12.07.1989 | 09.09.1989 |
| 2. | HO:OSR&IR:A-10/13/871 | 21.04.1998 | 08.08.1998 |
| 3. | HO:OSR&IR:27/108G/2642 | 18.10.2000 | 30.12.2000 |
| 4. | HO:OSR&IR:27/108F/1307 | 23.07.2001 | 29.09.2001 |
| 5. | HO:OSR&IR:27/108/H/611 | 31.05.2002 | 13.07.2002 |
| 6. | BCC/HRM/IL/105/10821-A | 29.11.2013 | 12.03.2014 |
| 7. | BCC:HRM:110:2610 | 07.05.2018 | 22.05.2018 |
| 8. | BCC:HRM:115:403 | 24.07.2023 | 03.08.2023 |
Uploaded by Dte. of Printing at Government of India Press, Ring Road, Mayapuri, New Delhi-110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi-110054.