रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
सी.जी.-डी.एल.-अ.-17012026-269409
CG-DL-E-17012026-269409
xxxGIDHxxx
xxxGIDExxx
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड (i)
PART II—Section 3—Sub-section (i)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 41] नई दिल्ली, शुक्रवार, जनवरी 16, 2026/पौष 26, 1947
No. 41] NEW DELHI, FRIDAY, JANUARY 16, 2026/PAUSHA 26, 1947
रेल मंत्रालय
(रेलवे बोर्ड)
अधिसूचना
नई दिल्ली, 16 जनवरी, 2026
सा.का.नि. 41(अ).— कें द्रीय सरकार, रेल अधिनियम, 1989 (1989 का 24) की धारा 60 की उपधारा (2) के खंड (ख) के साथ पठित उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और रेल यात्री (टिकट रद्दीकरण और किराए का प्रतिदाय) नियम, 2015 का और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात्:---
1. (1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम रेल यात्री (टिकट रद्दीकरण और किराए का प्रतिदाय) संशोधन नियम, 2026 है ।
(2) ये तारीख 16 जनवरी, 2026 से प्रभावी होंगे ।
2. रेल यात्री (टिकट रद्दीकरण और किराए का प्रतिदाय) नियम, 2015 (जिसे इसमें इसके पश्चात् उक्त नियम कहा गया है) के नियम 6 के उप-नियम (3) के पश्चात् निम्नलिखित उप-नियम अंतःस्थापित किए जाएंगे, अर्थात्:—
"(4) वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के मामले में, यदि किसी यात्री द्वारा या उसके प्रतिनिधि द्वारा पुष्टिकृ त टिकट रद्दीकरण हेतु प्रस्तुत किया जाता है, तो किराए में से रद्दीकरण प्रभार की कटौती करने के पश्चात् किराया प्रतिदाय निम्नानुसार की जाएगी:—
349 GI/2026
(1) 2 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY [PART II—SEC. 3(i)]
(क) यदि टिकट रेलगाड़ी के नियत प्रस्थान समय से बहत्तर घंटे से अधिक समय पूर्व रद्दीकरण हेतु प्रस्तुत किया जाता है, तो रद्दीकरण प्रभार किराए का पच्चीस प्रतिशत होगा।
(ख) यदि टिकट रेलगाड़ी के नियत प्रस्थान समय से बहत्तर घंटे से लेकर आठ घंटे तक की अवधि के भीतर रद्दीकरण हेतु प्रस्तुत किया जाता है, तो रद्दीकरण प्रभार किराए का पचास प्रतिशत होगा।
(ग) यदि टिकट रेलगाड़ी के नियत प्रस्थान समय से आठ घंटे से कम समय में रद्दीकरण हेतु प्रस्तुत किया जाता है, तो कोई किराया प्रतिदाय देय नहीं होगी।"
"(5) इन नियमों में अंर्तर्वष्ट किसी बात के होते हुए भी, जहाँ कहीं भी रद्दीकरण प्रभार का उल्लेख किया गया है, वहाँ वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के टिकटों के मामले में उप-नियम (4) में उल्लिखित रद्दीकरण प्रभार लागू होंगे।"
3. उक्त नियमों के नियम 8 में, उप -नियम ) 7) के पश्चात् निम्नलिखित परंतुक अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्—
"परंतु यह कि वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के मामले में, यदि रेलगाड़ी के नियत प्रस्थान समय से आठ घंटे पूर्व तक टिकट का रद्दीकरण नहीं किया गया हो अथवा टीडीआर ऑनलाइन दाखिल नहीं की गई हो, तो ऐसे टिकटों पर किसी भी प्रकार की किराया प्रतिदाय स्वीकार्य नहीं होगी।"
4. उक्त नियमों के नियम 11 में,—
(क) उप-नियम (1) के खंड (i) में, "अड़तालीस घंटे" शब्दों के स्थान पर "यथास्थिति, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और अमृत भारत II एक्सप्रेस के मामले में बहत्तर घंटे अथवा अन्य रेलगाड़ियों के मामले में, अड़तालीस घंटे" शब्द रखे जाएंगे ।
(ख) उप-नियम (2) के खंड (i) में, "अड़तालीस घंटे" शब्दों के स्थान पर "यथास्थिति, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और अमृत भारत II एक्सप्रेस के मामले में बहत्तर घंटे अथवा अन्य रेलगाड़ियों के मामले में, अड़तालीस घंटे" शब्द रखे जाएंगे।
5. उक्त नियमों के नियम 23 के पश्चात् निम्नलिखित नियम अंतःस्थापित किए जाएंगे, अर्थात्—
"24. वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के लिए अन्य उपबंधों का लागु होना.—
इन नियमों में अन्यथा उपबंधित के सिवाय, नियम 1, नियम 2, नियम 3, नियम 4, नियम 6, नियम 7, नियम 8, नियम 10, नियम 11, नियम 12, नियम 13, नियम 14, नियम 15, नियम 16, नियम 17, नियम 18, नियम 19, नियम 21, नियम 22 तथा नियम 23 के उपबंध, टिकट की प्रास्थिति अर्थात् यथास्थिति, पुष्टिकृ त टिकट या प्रतीक्षा-सूची टिकट, के अनुसार लागू होंगे।
25. अमृत भारत II एक्सप्रेस के लिए उपबंध.— अमृत भारत II एक्सप्रेस का आरक्षित टिकट, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के आरक्षित टिकट पर लागू नियमों द्वारा शासित होगा:
परंतु यह कि अमृत भारत II एक्सप्रेस का अनारक्षित टिकट, इन नियमों के नियम 5 के उपबंधों द्वारा शासित होगा।"
[फा. स. टीसी-II/2003/2025/प्रतिदाय नियम ( )भाग 3)]
शिवेन्द्र शुक्ला, कार्यकारी निदेशक )यात्री विपणन(
टिप्पण:— मुख्य नियम भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग II, खंड 3, उपखंड (i) में अधिसूचना संख्या सा.का.नि. 836(अ), तारीख 4 नवम्बर, 2015 द्वारा प्रकाशित किए गए थे।
{{^{{FOOTNOTE 3 }}}} [भाग II—खण्ड 3(i)] भारत का राजपत्र : असाधारण
MINISTRY OF RAILWAYS
(Railway Board)
NOTIFICATION
New Delhi, the 16th January, 2026
G.S.R. 41(E).— In exercise of the powers conferred by sub-section (1) read with clause (b) of sub-section (2) of section 60 of the Railways Act, 1989 (24 of 1989), the Central Government hereby makes the following rules, further to amend the Railway Passengers (Cancellation of Ticket and Refund of Fare) Rules, 2015, namely:–
1. (1) These rules may be called the Railway Passengers (Cancellation of Ticket and Refund of Fare) Amendment Rules, 2026.
(2) They shall come into force with effect from 16th day of January, 2026.
2. In the Railway Passengers (Cancellation of Ticket and Refund of Fare) Rules, 2015 (hereinafter referred to as the said rules), in rule 6, after sub-rule (3), the following sub-rules shall be inserted, namely: –
"(4) In the case of Vande Bharat Sleeper Express, if a confirmed ticket is presented by the passenger or his representative for cancellation, the refund of fare shall be made after deducting cancellation charges from the fare as follows:–
(a) if the ticket is presented for cancellation more than seventy-two hours in advance of the scheduled departure of the train, the cancellation charge shall be twenty five per cent. of the fare.
(b) if the ticket is presented for cancellation between seventy-two hours and upto eight hours before the scheduled departure of the train, the cancellation charge shall be fifty per cent. of the fare.
(c) if the ticket is presented for cancellation in less than eight hours of the scheduled departure of the train, no refund shall be granted.
(5) Notwithstanding anything contained in these rules, wherever cancellation charges have been mentioned, the cancellation charges mentioned in sub-rule (4) shall be applicable in the case of Vande Bharat Sleeper Express tickets.".
3. In the said rules, in rule 8, after sub-rule (7), the following proviso shall be inserted, namely: –
"Provided that in case of Vande Bharat Sleeper Express, no refund of fare shall be admissible on the tickets in case the ticket is not cancelled or TDR not filed online upto eight hours before the scheduled departure of the train.".
4. In the said rules, in rule 11, -
(a) in sub-rule (1), in clause (i), for the words "forty-eight hours", the words "seventy-two hours in case of Vande Bharat Sleeper Express and Amrit Bharat II Express or forty-eight hours in case of other trains, as the case may be" shall be substituted.
(b) in sub-rule (2), in clause (i), for the words "forty-eight hours", the words "seventy-two hours in case of Vande Bharat Sleeper Express and Amrit Bharat II Express or forty-eight hours in case of other trains, as the case may be" shall be substituted.
5. In the said rules, after rule 23, the following rules shall be inserted, namely:–
"24. Application of other provisions for Vande Bharat Sleeper Express. – Except as otherwise provided in these rules, the provisions of rules 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22 and rule 23 shall be applicable as per status of the ticket whether confirmed ticket or wait-listed ticket, as the case may be.
25. Provisions for Amrit Bharat II Express. - The reserved ticket of Amrit Bharat II Express shall be governed by the rules as are applicable to the reserved ticket of Vande Bharat Sleeper Express:
Provided that the unreserved ticket of Amrit Bharat II Express shall be governed by the provisions of rule 5 of these rules.".
[F. No. TC-II/2003/2025/Refund rule (Part 3)]
SHIVENDRA SHUKLA, Executive Director (Passenger Marketing)
Note: - The principal rules were published in the Gazette of India, Extraordinary, Part II, Section 3, Sub-section (i), vide notification number G.S.R. 836(E) dated the 4th November, 2015.
Uploaded by Dte. of Printing at Government of India Press, Ring Road, Mayapuri, New Delhi-110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi-110054.