Servants of Knowledge
Weekly Gazette of India · Government of India

This Gazette may contains Multiple Subjects

Published 23 December 2006

Ministry
This Gazette may contains Multiple Ministry / Organization
Department
This Gazette may contains Multiple Departments
Office
This Gazette may contains Multiple Offices
Gazetteid
NOT available ( 17834 )
Identifier
in.gazette.central.w.2006-12-23.17834
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

REGISTERED No. DL (N)-04/0007/2003-05 रजिस्ट्री सं. डी एल ( एन )-04/0007/2003-05

भारत का राजपत्र The Gazette of India

साप्ताहिक/WEEKLY

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

सं० 51]

नई दिल्ली, शनिवार, दिसम्बर 23 दिसम्बर 29, 2006 ( पौष 2, 1928 )

No. 51] NEW DELHI , SATURDAY, DECEMBER 23- DECEMBER 29, 2006 (PAUSA 2, 1928) इस भाग में भिन्न पृष्ठ संख्या दी जाती है जिससे कि यह अलग संकलन के रूप में रखा जा सके । (Separate paging is given to this Part in order that it may be filed as a separate compilation)

भाग I-खण्ड 3

[ PART I - SECTION 3 ]

[ रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी असांविधिक नियमावलियों, विनियमों , आदेशों और संकल्पों से सम्बन्धित अधिसूचनाएं] [Notifications relating to the Non - Statutory Rules , Regulations , Orders and Resolutions issued by the Ministry of Defence]

रक्षा मंत्रालय

नई दिल्ली, दिनांक 23 दिसम्बर 2006

सं. 3 (7)/ 2006/डी ( समारोह ) सं. 06-विदेश सेवा मेडल शुरु करने से संबंधित दिनांक 26 जनवरी , 1960 की अधिसूचना सं. 15 - प्रेस60 के अनुसार और 22 जुलाई , 1960 की समय - समय पर संशोधित अधिसूचना सं. 1399 के क्रम में, भारत सरकार ने यह निर्णय लिया है कि सशस्त्र सेनाओं के जिन कार्मिकों ने नीचे दिए गए देशों में संयुक्त राष्ट्र के साथ शांति स्थापना मिशनों में काम किया है , उन्हें विदेश सेवा मेडल और उस देश के क्लास्प से सम्मानित किया जाएगा, जहां उन्होंने उसके सामने उल्लिखित स्थितियों और अवधि में काम किया हो :--

(क ) युगोस्लावियाः--02 मार्च 1992 से युगोस्लाविया में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा बल की वास्तविक नफरी में काम किया हो और उसके बाद कुल मिलाकर कम से कम 180 दिन तक सेवा में रहा हो ।

(ख) उत्तरी इराक:-- 25 जून 2000 से, इराक में संयुक्त राष्ट्र गार्ड दल की वास्तविक नफरी में काम किया हो और उसके बाद कुल मिलाकर कम से कम 180 दिन तक सेवा में रहा हो ।

(ग ) इथोपिया- इरिट्रियाः--11 नवम्बर 2000 से इथोपिया इरिट्रिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन की वास्तविक नफरी पर रहा हो और उसके बाद कुल मिलाकर कम से कम 180 दिन तक सेवा में रहा हो ।

(घ ) लाओस:--10 अगस्त 1995 से लाओस में भारतीय सेना प्रशिक्षण दल की वास्तविक नफरी पर रहा हो और उसके बाद कुल मिलाकर कम से कम 180 दिन तक सेवा में रहा हो ।

(च) लिसोथो:--10 सितम्बर 2000 से लिसोथो राज्य में भारतीय सेना सलाहकार/ प्रशिक्षण दल की वास्तविक नफरी पर रहा हो और उसके बाद कुल मिलाकर कम से कम 180 दिन तक सेवा में रहा हो ।

(छ) ताजिकिस्तानः-30 सितम्बर 2002 से ताजिकिस्तान में भारतीय सेना प्रशिक्षण की वास्तविक नफरी पर रहा हो और उसके बाद कुल मिलाकर कम से कम 180 दिन की सेवा की हो ।

नोट: -- वायुसेना के कार्मिको के लिए अर्हक अवधि 6 सॉर्टी अथवा 24 उड़ान घंटे अथवा कुल मिलाकर 180 दिन की सेवा होगी । 2. यदि किसी कार्मिक की उपर्युक्त किसी भी अर्हक क्षेत्र में सेवा के दौरान मृत्यु हो जाती है अथवा उसे जख्मी होने अथवा सेवा के कारण अपंग होने की वजह से वहाँ से वापिस भेज दिया जाता है तो उसे मेडल/ विशिष्ट क्लास्प प्रदान किया जाएगा, चाहे उसने वहाँ पर कितने भी समय के लिए काम किया हो । 3. ऊपर उल्लिखित सेवा के लिए मेडल और क्लास्प प्रदान करने पर रक्षा मंत्रालय के दिनांक 22 जुलाई 1960 की अधिसूचना संख्या 1399 के प्रावधान लागू होंगे ।

भाम्कर वर्मा

उप सचिव ( प्रशिक्षण ) 1-383 G1/2006

(11) 12

[PART I- SEC . 3 THE GAZETTE OF INDIA , DECEMBER 23 , 2006 (PAUSA 2 , 1928 )

RAKSHA MANTRALAYA

New Delhi , the 23rd December 2006

No. 3 ( 7 ) / 2006 /D ( Ceremonials ) No. 6. In pursuance of the Notification No. 15 - Pres/ 60 dated 26 January, 1960 , instituting the Videsh Seva Medal (Overseas Medal ) and in continuation ofNotification No. 1399 date 22nd Jul 1960 , as amended from time to time the Government has decided that the services rendered by the personnel of Armed Forces in peacekeeping role with UN in countries listed below shall be recognized for the award of Videsh Seva Medal with clasp of the country where the service was rendered in such condition and for such period as specified against each :-

( a) YUGOSLAVIA- On the effective strength of the United Nations Protection Force (UNPROFOR) in Yugoslavia from 02 Mar 1992 and thereafter for a minimum of 180 days aggregate service .

( b ) NORTHERN IRAQ- On the effective strength of the United Nations Guards contingent in Iraq ( UNGCI ) from 25 Jun 2000 and thereafter for a minimum of 180 days aggregate service.

(c ) ETHIOPIA - ERITREA - On the effective strength of the United Nations Mission in Ethiopia-Eritrea (UNMEE ) from 11 Nov 2000 and thereafter for a minimum of 180 days aggregate service .

(d) LAOS-On the effective strength of the Indian Army Training Team in Laos from 10 Aug 1995 and thereafter for a minimum of 180 days aggregate service .

(e) LESOTHO- On the effective strength of the Indian Army Advisory/ Training Team in Kingdom of Lesotho from 10 Sep 2000 and thereafter for a minimum of 180 days aggregate service .

(f) TAJIKISTAN- On the effective strength of the Indian Military Training in Tajikistan from 30 Sep 2002 and thereafter for a minimum of 180 days aggregate service.

Note :-For Air Force personnel the qualifying period is 6 sorties or 24 flying hours or 180 days aggregate service .

2. Any person who died in service or was evacuated as a result of wounds or other disabilities to service , in any of the above qualifying areas , shall be awarded the medal/ the specific clasp is respective of the time limit .

3. The award of the medal and the clasp for the above mentioned service shall be governed by the provisions contained in the Raksha Mantralaya Notification No. 1399 dated 22nd Jul 1960 .

BHASKAR VERMA Dy. Secy. ( Training) प्रबन्धक, भारत सरकार मुद्रणालय , फरीदाबाद द्वारा मुद्रित एवं प्रकाशन नियंत्रक , दिल्ली द्वारा प्रकाशित , 2006

PRINTED BY THE MANAGER , GOVERNMENT OF INDIA PRESS, FARIDABAD AND

PUBLISHED BY THE CONTROLLER OF PUBLICATIONS , DELHI , 2006

Cite this issue. Weekly Gazette of India, Government of India, 23 December 2006. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.w.2006-12-23.17834/. Archive identifier in.gazette.central.w.2006-12-23.17834.