Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छ.ग. नगरपालिका निगम (अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति तथा सेवा के निबंधन एवं शर्तें) नियम, 2018 संबंधी

Published 20 September 2018

Department
नगरीय प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
368
Notification no.
एफ 4-14/2017/18
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2018-09-20.368
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर

अटल नगर, दिनांक 17 सितम्बर 2018

अधिसूचना

क्रमांक एफ 4-14/2017/18.  छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 (क्र. 23 सन्‌ 1956) की धारा 433 सहपठित धारा 58 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम (अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति तथा सेवा के निबंधन एवं शर्तें) नियम, 2018 में निम्नलिखित संशोधन करती है, अर्थात्‌ :-

संशोधन

उक्त नियमों में,-

1. नियम 5 में, उप-नियम (3) के पश्चात्‌, निम्नलिखित जोड़ा जाये, अर्थात्‌ः-

''(4) छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगमों में छत्तीसगढ़ राज्य शासकीय सेवा में उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती नियम, 2010 के प्रावधानों एवं समय समय पर जारी निर्देशों के अनुसार नियुक्ति की जायेगी।''

2. नियम 14 के स्थान पर, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थात्‌ :-

''14. अधिवार्षिकी आयु.- (1) निगम के कर्मचारियों की अधिवार्षिकी आयु वही होगी, जैसा कि शासकीय कर्मचारियों की है।(2) स्वास्थ्य अधिकारी/आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (एम.बी.बी.एस., बी.ए.एम.एस. एवं चिकित्सीय कार्य में संलग्न) के लिये, अधिवार्षिकी आयु 65 वर्ष होगी।'' छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, निरंजन दास, विशेष सचिव. अटल नगर, दिनांक 17 सितम्बर 2018 क्रमांक एफ 4-14/2017/18.  भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 4-14/2017/18 दिनांक 17-09-2018 का अंंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

निरंजन दास, विशेष सचिव.

Atal Nagar, the 17th September 2018

NOTIFICATION

No. F 4-14/2017/18.  In exercise of the powers conferred by Section 433 read with sub-section (1) of Section 58 of the Chhattisgarh Municipal Corporation Act, 1956 (No. 23 of 1956), the State Government, hereby, makes the following amendment in the Chhattisgarh Municipal Corporation (Appointment and Terms and Conditions of Service of Officers and Employees) Rules, 2018, namely :-

AMENDMENT

In the said rules,-

1. In rule 5, after sub-rule (3), the following shall be added, namely:-

"(4) Appointment in Chhattisgarh Municipal Corporations shall be made as per the provisions of Chhattisgarh State Government Service Distinguished Players Recruitment Rules, 2010 and instructions issued from time to time."

2. For rule 14, the following shall be substituted, namely :-

"14. Age of Superannuation.- (1) The superannuation age of the employees of the Corporation shall be the same as that of the Government employees. (2) For Health Officers/Ayurvedic Medical Officer (M.B.B.S., B.A.M.S. and attached with medical profession), the age of superannuation shall be 65 years." By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh, NIRANJAN DAS, Special Secretary.
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 20 September 2018. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2018-09-20.368/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2018-09-20.368.