राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 17 दिसम्बर 2018
अधिसूचना क्रमांक एफ.29/पी.एस.जी./2018/5331. छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल ने श्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और सोमवार दिनांक 17-12-2018 सायं 6.30 बजे उन्हें मुख्यमंत्री के पद तथा गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री तथा मंत्री परिषद के अन्य सदस्यगण अपने पदभार से कार्यमुक्त हुए।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, राज्यपाल के सचिव.