राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 17 दिसम्बर 2018
अधिसूचना क्रमांक 5333/एफ.39/पी.एस.जी./2018. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने माननीय मुख्यमंत्री की सलाह पर भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 के अन्तर्गत विधान सभा के निम्नलिखित सदस्यों को मंत्री नियुक्त किया है :
क्रमांक नाम
1. श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंह देव
2. श्री ताम्रध्वज साहू
राज्यपाल ने उक्त मंत्रियों को सोमवार दिनांक 17-12-2018 को सायं 6.30 बजे पद तथा गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, राज्यपाल के सचिव.