राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 25 दिसम्बर 2018
अधिसूचना क्रमांक 5458/एफ.39/पी.एस.जी./2018. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने माननीय मुख्यमंत्री की सलाह पर भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 के अन्तर्गत विधान सभा के निम्नलिखित सदस्यों को मंत्री नियुक्त किया है :
क्रमांक नाम
1. श्री रविन्द्र चौबे
2. डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
3. श्री मोहम्मद अकबर
4. श्री कवासी लखमा
5. डॉ. शिवकुमार डहरिया
6. श्रीमती अनिला भेड़िया
7. श्री जयसिंह अग्रवाल
8. श्री गुरू रूद्र कुमार
9. श्री उमेश पटेल
राज्यपाल ने उक्त मंत्रियों को मंगलवार दिनांक 25-12-2018 को पूर्वान्ह 11.00 बजे पद तथा गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, राज्यपाल के सचिव.