00000000000
छत्तीसगढ़ शासन
पंजीयन क्रमांक "छत्तीसगढ़/ दुर्ग/09 / 2013-2015." "बिजनेस पोस्ट के अन्तर्गत डाक शुल्क के नगद भुगतान ( बिना डाक टिकट ) के प्रेषण हेतु अनुमत. क्रमांक जी.2-22- छत्तीसगढ़ गजट / 38 सि. से. भिलाई, दिनांक 30-05-2001 ."
सत्यमेव जयते
छत्तीसगढ़ राजपत्र
(असाधारण)
प्राधिकार से प्रकाशित
रायपुर , मंगलवार, दिनांक 19 फरवरी 2019- माघ 30 , शक 1940
क्रमांक 57 ]
सामान्य प्रशासन विभाग
मंत्रालय , महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर
अटल नगर , दिनांक 19 फरवरी 2019
अधिसूचना
क्रमांक एफ 3-4/2013 /1-7 . दिनांक17-18 मई, 2013 को जिला बीजापुर के थाना गंगालुर के ग्राम एड़समेटा के नजदीक सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ की न्यायिक जांच के लिये इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक19-05-2013 द्वारा गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग को, उक्तअधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से तीन माह के भीतर शासन को जांच रिपोर्ट सौंपनी थी. निर्धारित समयावधि में आयोग का जांच कार्य पूर्ण न हो पानेके कारण समय - समय पर शासन द्वारा जारी की गई अधिसूचनाओं द्वारा आयोग के कार्यकाल में वृद्धि की जाती रही है. विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 02-06-2018 द्वारा आयोग के कार्यकाल में 06 माह की वृद्धि की गई थी, जिसकी अवधि दिनांक18-02-2019 को समाप्त हो गई है.
2. चूंकि, जांच आयोग का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, अतः राज्य शासन एतद्वारा आयोग के कार्यकाल में दिनांक19-02-2019 से दिनांक 18-08-2019 तक 06 माह की और वृद्धि करता है.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
के. आर. मिश्रा , अपर सचिव.
113
संचालक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री , छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय मुद्रणालय, अटल नगर, रायपुर से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2019.