00000000000
छत्तीसगढ़ शासन
पंजीयन क्रमांक "छत्तीसगढ़/दुर्ग/ 09/2013-2015." "बिजनेस पोस्ट के अन्तर्गत डाक शुल्क के नगद भुगतान ( बिना डाक टिकट ) के प्रेषण हेतु अनुमत. क्रमांक जी.2-22- छत्तीसगढ़ गजट / 38 सि. से. भिलाई, दिनांक 30-05-2001."
सत्यमेव जयते
छत्तीसगढ़ राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 61 ]
रायपुर, गुरुवार, दिनांक 21 फरवरी 2019 फाल्गुन 2, शक 1940
समाज कल्याण विभाग
मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर
अटल नगर , दिनांक 21 फरवरी 2019
संशोधित अधिसूचना
क्रमांक एफ1-14/2012/ 26 . - राज्य शासन एतद्वारा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजनानियम 2012 में निम्नानुसार संशोधन करता है: - 1. नियम-1 ( 1 ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम " छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना" नियम, 2012 है, के स्थान पर इन नियमों का संक्षिप्त नाम "तीरथ बरत योजना " नियम , 2012 है , प्रतिस्थापित किया जाए,
2. इन नियमों में जंहा कहीं भी " छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना " का उल्लेख हो , के स्थान पर "तीरथ बरत योजना " एवं "मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा" के स्थान पर " तीरथ बरत " प्रतिस्थापित किया जाए,
3. नियम-21 में अंकित "संयुक्त संचालक" के स्थान पर " उप संचालक " प्रतिस्थापित किया जाए,
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार ,
ईमिल लकड़ा, सचिव.
121
संचालक, मुदण तथा लेखन सामग्री , छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय मुद्रणालय अटल नगर, रायपुर से मुद्रित तथा प्रकाशित 2019.