Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

निर्वाचन कर्तव्य के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों की मृत्यु अथवा घायल होने पर छत्तीसगढ़ राज्य अनुग्रह प्रतिकर भुगतान नियम 2019 कोविड-19 से मृत्यु होने पर अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि का प्रकाशन संबंधी

Published 14 October 2020

Department
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
Type
Extraordinary
Gazette no.
496
Notification no.
क्रमांक 30/02/ब/अनु.प्रति/2009-20/2849
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2020-10-14.496
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ शास्त्री चौक, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर

रायपुर, दिनांक 14 अक्टूबर 2020

अधिसूचना

क्रमांक 30/02/ब/अनु.प्रति/2009-20/2849. ― छत्तीसगढ़ राज्य अनुग्रह प्रतिकर भुगतान नियम, 2009 के नियम 9 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये, निर्वाचन कर्तव्य के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों की मृत्यु अथवा घायल होने पर, राज्य सरकार, एतद्‌द्वारा, उक्त नियम में निम्नलिखित संशोधन करती है, अर्थात्‌ :-

संशोधन

उक्त नियमों में,-

नियम 4 के खण्ड (क) के पश्चात्‌, निम्नलिखित अन्तःस्थापित किया जाये, अर्थात्‌ :-

''(क-1) अधिकारियों/कर्मचारियों की निर्वाचन कर्तव्य के दौरान कोविड-19 से मृत्यु होने की दशा में, अनुग्रह प्रतिकर राशि रू. 30,00,000/- (तीस लाख) का भुगतान मृतक के नामिनी/परिवार के सदस्य कोे किया जायेगा।

(क-2) यह संशोधन दिनांक 22 जुलाई, 2020 से भूतलक्षी प्रभाव से प्रवृत्त होगा।''छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से आदेशानुसार, रीना बाबासाहेब कंगाले, पदेन सचिव, विधि एवं विधायी (निर्वा.) कार्य विभाग. Raipur, the 14th October 2020

NOTIFICATION

No. 30/02/ब/अनु.प्रति/2009-20/2849. ― In exercise of the powers conferred by rule 9 of the Chhattisgarh State Ex-Gratia Compensation Payment for Officials/Employees died or injured during Electioneering Duty, Rules, 2009, the State Government, hereby, makes the following further amendment in the said rules, namely :-

AMENDMENT

In the said rules,-

After clause (a) of rule 4, the following shall be inserted, namely :-

"(a-1) In case of death of the officers/employees to Covid-19, the Ex-Gratia Compensation amount shall be of Rs. 30,00,000/- (Thirty Lac), which shall be paid to the nominees/family member of the deceased.

(a-2) These amendment shall come into force with retrospective effect from the date of 22nd July, 2020.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh, REENA BABASAHEB KANGALE, Ex-Officio Secretary, D/O Law and Legislative Affairs (only for Election).
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 14 October 2020. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2020-10-14.496/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2020-10-14.496.