नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 28 जून 2021
अधिसूचना
क्रमांक एफ 8-6/2013/18.⸺ छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 (क्र. 23 सन्् 1956) की धारा 292-क, 292-ख, 292-ग, 292-च, 292-झसहपठित धारा 433 तथा छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 (क्र. 37 सन् 1961) की धारा 339-क, 339-ख, 339-ग, 339-च, 339-झ सहपठित धारा 355 एवं 356 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम तथा नगरपालिका (कॉलोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बंधन तथा शर्तें) नियम, 2013 में निम्नलिखित संशोधन करती है, अर्थात्ः-
संशोधन
1. नियम 16 के पश्चात्, निम्नलिखित जोड़ा जाये, अर्थात्ः-
''16-अ. पंचायत क्षेत्र, जो नगरपालिक क्षेत्र में सम्मिलित कर दी गई हो, में कॉलोनियों हेतु विशेष प्रावधानः-(1) इन नियमों में अन्यत्र अंतर्विष्ट विपरीत किसी बात के होते हुए भी, जब किसी पंचायत क्षेत्र को नगरपालिक क्षेत्र में सम्मिलित किया जाये, या किसी नगर पंचायत का गठन किया जाये, तब ऐसेपंचायत क्षेत्र में निर्माणधीन आवासीय कॉलोनियों के संबंध में निम्नानुसार कार्यवाही की जायेगीः-
(क) तात्विक तिथि से नब्बे दिनों के भीतर ऐसा प्रत्येक कॉलोनाईज़र, जिसके पास छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (कॉलोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बंधन तथा शर्तें) नियम, 1999 के अधीन प्रदत्त विधिमान्य पंजीकरण हो, इस नियम के साथ पठित नियम 3 के अधीन पंजीयन हेतु सक्षम प्राधिकारी को प्ररूप-एक(अ) में, नियम 4 के अनुसार रजिस्ट्रीकरण शुल्क का भुगतान करने के पश्चात्, आवेदन करेगा, और आवेदन के साथ छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (कॉलोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बंधन तथा शर्तें) नियम, 1999 के अधीन प्राप्त रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र की प्रति और नियम 3 के उप-नियम (2) में यथा विनिर्दिष्ट दस्तावेज संलग्न की जायेगी :
स्पष्टीकरण : 'तात्विक तिथि' से अभिप्रेत है यथास्थिति, पंचायत क्षेत्र को नगरपालिक क्षेत्र में सम्मिलित किये जाने या नगर पंचायत का गठन से संबंधित अधिसूचना का राजपत्र में प्रकाशन की तिथि। (ख) खण्ड (क) के अधीन आवेदन प्राप्त होने पर, सक्षम प्राधिकारी, ऐसी जांच करने के पश्चात्, जैसा कि वह आवश्यक समझे, प्ररूप-दो (अ) में रजिस्ट्रीकरण प्रदान करेगा :
परंतु यह कि सक्षम प्राधिकारी से रजिस्ट्रीकरण प्राप्त होने की लंबित अवधि में, कालोनाईजर, निर्माण कार्य जारी रख सकेगा।
(ग) खण्ड (ख) के अधीन रजिस्ट्रीकरण प्रदान करते समय सक्षम प्राधिकारी, यथा संभव, उन सभी निर्बंधन और शर्तों का सम्मान करेगा, जो छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (कॉलोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बंधन तथा शर्तें) नियम, 1999 के अधीन प्रदत्त रजिस्ट्रीकरण को शासित करती थी।
(घ) खण्ड (ग) की व्यापकता पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह प्रावधानित किया जायेगा कि कॉलोनाईजर द्वारा निम्न आय वर्ग तथा/या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए विकसित भू-खण्ड/विकसित/निर्मित आवासीय इकाई का सीधे विक्रय,प्रस्तावित पात्र हितग्रहियों तथा विक्रय मूल्य का अनुमोदन सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त करने के पश्चात्, कॉलोनाईजर द्वारा किया जायेगा।
(ङ) ऐसे कॉलोनाईज़र, जिनका रजिस्ट्रीकरण, छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (कॉलोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बंधन तथा शर्तें) नियम, 1999 के अधीन प्रदान किया गया था, किन्तु तात्विक तिथि पर विधिमान्य नहीं था क्योंकि वह कालातीत हो गया था या किसी भी कारण से निलंबित कर दिया गया था या रद्द कर दिया गया था, को नियम 3 के अधीन रजिस्ट्रीकरण के लिये नये सिरे से आवेदन करना होगा, और सक्षम प्राधिकारी द्वारा ऐसे प्रकरण पर, इन नियमों के अधीन नया प्रकरण मानकर, विचार किया जायेगा।
(च) कॉलोनाईजर को भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016समय-समय पर यथा संशोधित की अपेक्षाओं का पूर्ण पालन करना होगा।
(छ) कोई भी व्यक्ति, जो इस नियम के अधीन समक्ष प्राधिकारी द्वारा जारी किसी भी आदेश से व्यथित हो, यथास्थिति, मेयर-इन-कौन्सिल या प्रेसिडेन्ट-इन-कौन्सिल के समक्ष, ऐसे आदेश की प्राप्ति के तीस दिनों के भीतर अपील कर सकेगा।
(ज) कोई भी व्यक्ति, जो खण्ड (छ) के अधीन, यथास्थिति, मेयर-इन-कौन्सिल या प्रेसिडेन्ट-इन-कौंसिल द्वारा जारी किसी आदेश से व्यथित हो, ऐसे आदेश की प्राप्ति के तीस दिनों के भीतरराज्य शासन के समक्ष अपील कर सकेगा और राज्य शासन का निर्णय अंतिम होगा।
(2) इस नियम के प्रयोजनार्थ, उप नियम (1) में प्रयुक्त की गई अभिव्यक्ति ''निर्माणधीन'' से संदर्भित है ऐसी कोई कॉलोनी, जिसे तात्विक तिथि पर अधिवासिता अनुज्ञा प्राप्त नहीं हुआ है।'' 2. प्ररूप-एक के पश्चात्,निम्नलिखित जोड़ाजाये, अर्थात् :-
''प्ररूप-एक(अ)
[नियम 3(1) तथा 16-अ देखिये]
छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (कॉलोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बधन तथा शर्तें) नियम, 1999 के अधीन प्राप्त विधिमान्य रजिस्ट्रीकरण धारक कालोनाईजर द्वारा रजिस्ट्रीकरण हेतु आवेदन पत्र स्थान/दिनांक..........................................
प्रति,
नगरपालिक आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारी,
नगरपालिक निगम/नगरपालिका परिषद्/नगर पंचायत
क्या यह आवेदन पत्र नियम 16-अ में विनिर्दिष्ट समय-सीमा में प्रस्तुत किया जा रहा है ?
हॉ नहीं
कॉलोनाईज़र के रूप में रजिस्ट्रीकरण हेतु निम्नलिखित विवरण अनुसार, आवेदन प्रस्तुत हैः- 1. रजिस्ट्रीकरण हेतु निर्धारित शुल्क रू. ........ नगर पालिक निगम/नगरपालिका परिषद्/नगर पंचायत के कोषालय में रसीद क्रमांक .... दिनांक ......... (सत्यप्रति संलग्न है) द्वारा जमा कर दिये गये है.
2. बैंक गारंटी रू. ......... जो ............ (बैंक का नाम) द्वारा आपके पक्ष में जारी की गई है तथा ..... वर्ष के लिए वैध है, संलग्न है.
3. अन्य अपेक्षित ब्यौरे निम्नानुसार है :-
(1) आवेदक का नाम सहित पूर्ण वर्तमान पता तथा स्थायी पता
(2) क्या आवेदक एक निजी व्यक्ति/निजी कंपनी/सार्वजनिक कंपनी/ फर्म या सोसाइटी है ?
(3) यदि आवेदक :-
(क) एक व्यक्ति है, तो उसकी राष्ट्रीयता.
(ख) एक निजी कंपनी है तो पंजीयन के स्थान सहित कंपनी के सभी सदस्यों की राष्ट्रीयता.
(ग) एक सार्वजनिक कंपनी है तो संचालकों की राष्ट्रीयता, भारत की राष्ट्रीयता वालों के द्वारा धारित अंशपूंजी का प्रतिशत.
(घ) एक फर्म या संघ है तो सभी भागीदारों की राष्ट्रीयता.
(ङ) एक संस्था (सोसाइटी) है तो उसके पंजीयन तथा प्रबंध सदस्यों के ब्यौरे.
4. आवेदक का व्यवसाय या कारोबार का स्वरूप.
5. आवेदक के स्वामित्व की अचल और चल संपत्ति के ब्यौरे.
6. क्या आवेदक ने इस आवेदन को प्रस्तुत करने की तारीख के पूर्व में कोई भूमि विकसित की है ? यदि हां, तो उसके ब्यौरे दीजिए.
7. क्या आवेदक के पास कॉलोनी स्थापित करने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन है ? (शुद्ध मालियत (नेट वर्थ) के ब्यौरे दीजिए)
8. क्या आवेदक को किसी अपराध के लिए दोषसिद्ध ठहराया गया है ? यदि हां, तो उसके ब्यौरे दीजिए.
9. आयकर स्थायी लेखा क्रमांक (पिछले वर्ष प्रस्तुत किये गये लेखे (आईटी रिटर्न) के विवरण की प्रति संलग्न करें)
10. संयुक्त हित, यदि कोई हो, का स्वरूप.
11. यदि आवेदक कार्यों का पर्यवेक्षण करना चाहता है तो उसके पिछले अनुभव का उल्लेख किया जाए। यदि वह प्रबंधक नियुक्त करना चाहता है तो प्रबंधक का नाम, उसकी अर्हताएं, उसके पिछले अनुभव का स्वरूप या सीमा, यदि उपलब्ध हो तो, का उल्लेख किया जाए और उसका सहमति पत्र संलग्न किया जाए। 12. नगरपालिक क्षेत्र में सम्मिलित पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन कॉलोनी का विवरण (कॉलोनी का नाम, स्थल, क्षेत्रफल, भूखण्ड/भवनों की वर्ग-वार संख्या, वर्तमान स्थिति, निर्माण पूर्ण होने की अनुमानित तिथि) 13. छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (कॉलोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बंधन तथा शर्तें) नियम, 1999 के अधीन प्रदत्त रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र का विवरण.
मै/हम एतद्द्वारा यह घोषणा करता हूं/करते हैं कि ऊपर दिये गये ब्यौरे सही हैं और मैं/हम आपके द्वारा अपेक्षित अन्य ब्यौरे प्रस्तुत करने के लिये तैयार हूं/हैं।
इस आवेदन के साथ नियम 3(2) के अधीन चाहे गये दस्तावेज संलग्न है।
मैं/हम घोषित करते हैं कि मैं/हमने अधिनियम, नियम तथा छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 तथा भू-संपदा (विनियमनएवं विकास) अधिनियम, 2016 में अंतर्विष्ट कॉलोनी निर्माण को शासित करने वाले प्रावधानों को पढ़ा है और समझ लिया है तथा मैं/हम वचन देते हैं कि मैं/हम उनका पालन करेंगे, पालन करने में विफल रहने की स्थिति में, मेरा/हमारा कॉलोनाईजर संबंधी प्रमाण पत्र निरस्त किये जाने हेतु दायी होंगे।
स्थान .............
दिनांक ..............
भवदीय
.......................
(आवेदक का हस्ताक्षर तथा पदनाम)'' 3. प्ररूप-दो के पश्चात्, निम्नलिखितजोड़ा जाये, अर्थात्ः-
''प्ररूप-दो(अ)
[नियम 3 (4) तथा 16-अ देखिये]
रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र
(नगरपालिक क्षेत्र में सम्मिलित पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन कॉलोनी)
दिनांक ............... रजिस्ट्रीकरण क्रमांक ......................
छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956/छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 और उसके अंतर्गत निर्मित छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम तथा नगरपालिका (कॉलोनाईज़र का रजिस्ट्रीकरण, निर्बंधन तथा शर्तें) नियम, 2013 के अधीन तथा नीचे विनिर्दिष्ट शर्तों के अध्यधीन
(व्यक्ति का नाम/फर्म/कंपनी/सोसाइटी) जिसे रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है)
(पंजीकृत/स्थायी पता)
का एतद्द्वारा कॉलोनाईज़र के रूप में रजिस्ट्रीकरण किया जाता है।
(1) यह पंजीयन नगरपालिक क्षेत्र में सम्मिलित पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन ऐसे कॉलोनी के लिए है, जो प्रारंभ में छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (कॉलोनाईज़र कारजिस्ट्रीकरण, निर्बंधन तथा शर्ते) नियम, 1999 के अधीन पंजीकृत किया गया था।
(2) कॉलोनी का विवरण नीचे अनुसूची में दिया गया है।
(3) यह पंजीयन नियम 16-अ में दिये गये विशेष प्रावधानों के अधीन है।
(4) कॉलोनाईज़र निम्न आय वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु विकसित भूखण्ड/विकसित/निर्मित आवासीय इकाई के पात्र हितग्राही तथा प्रस्तावित विक्रय मूल्य का सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात, क्रेताओं को भूखण्ड/आवासका सीधे विक्रय करेगा।
(5) अन्य कॉलोनी हेतु नियम 3(3) के अधीन नये सिरे से पंजीयन आवश्यक होगा। (6) यह पंजीयन कॉलोनी निर्माण से संबंधित नियम में कोई परिवर्तन/संशोधन तथा इस प्रमाण पत्र को जारी करने के बाद शासन द्वारा नीतिगत बदलावों के अध्यधीन होगा।
अनुसूची
| (1) | कॉलोनी का नाम | |
| (2) | स्थल | |
| (3) | क्षेत्रफल | |
| (4) | वर्ग-वार भूखण्ड/आवासों की संख्या | |
| (5) | पूर्णता की संभावित तिथि | |
| (6) | छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (कॉलोनाईज़र का रजिस्ट्रीकरण, निर्बंधन तथा शर्ते) नियम, 1999 के अधीन किये गये रजिस्ट्रीकरण का विवरण |
स्थान .............
दिनांक ...........
नगरपालिका का सील सक्षम प्राधिकारी का नाम एवं पद''
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
एच.आर.दुबे, उप-सचिव.
अटल नगर, दिनांक 28 जून 2021
क्रमांक एफ 8-6/2013/18.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 8-6/2013/18, दिनांक 28-06-2021 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
एच.आर.दुबे, उप-सचिव.
Atal Nagar, the 28th June 2021
NOTIFICATION
No./F 8-6/2013/18.⸺ In exercise of the powers conferred by Section 292-A, 292-B, 292-C, 292-F and 292-I read with Section 433 of the Chhattisgarh Municipal Corporation Act, 1956 (No. 23of 1956) and Section339-A, 339-B, 339-C, 339-F and 339-I read with Section 355 and 356 of the Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 (No. 37 of1961), the State Government,hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh Municipal Corporation and Municipalities (Registration of Colonizer, Terms and Conditions) Rules, 2013, namely:-
AMENDMENT
In the said rules,-
1. After rule 16, the following shall be added, namely:-
"16-A. Special Provisions for Colonies in Panchayat Areas subsequently included in Municipal Area.─(1) Notwithstanding anything to the contrary contained elsewhere in these rules, when a Panchayat area is included in a Municipal area, or a Nagar Panchayat is formed, the residential colonies under construction in the Panchayat area shall be dealt with as follows:-
(a) Within ninety days from the cut-off date, every colonizer holding a valid registration granted under the Chhattisgarh Gram Panchayat (Registration of Colonizer, Terms and Conditions) Rules, 1999, shall apply on Form-One(A), to the competent authority, after making payment of registration fees according to Rule 4, for grant of registration under Rule 3 read with this Rule, accompanied by a copy of the registration certificate granted under the Chhattisgarh Gram Panchayat (Registration of Colonizer, Terms and Conditions) Rules, 1999, and documents as specified in sub-rule (2) of rule 3 herein.
Explanation- „Cut-off date" means the date of publication of the notification regarding inclusion of the Panchayat area in the municipal area, or formation of the Nagar Panchayat, as the case may be, in the Official Gazette.
(b) On receipt of application under clause (a), the competent authority shall, after making such inquiry as he may consider necessary, grant registration on Form-Two(A):
Provided that the colonizer may continue with the construction work, pending receipt of registration from the competent authority.
(c) While granting registration under clause (b), the competent authority shall, to the extent feasible, honour all terms and conditions which governed the registration granted under the Chhattisgarh Gram Panchayat (Registration of Colonizer, Terms and Conditions) Rules, 1999.
(d) Without prejudice to the generality of clause (c), the competent authority shall provide that the colonizer may directly sell developed plots/dwelling units developed/built according to the terms of registration, for the low income group and/or the economically weaker sections, after obtaining approval of the competent authority for the proposed eligible beneficiaries and sale-price.
(e) In respect of colonizers whose registration under the Chhattisgarh Gram Panchayat (Registration of Colonizer, Terms and Conditions) Rules, 1999, as on the cut-off date had become invalid because it had expired or been suspended or cancelled for whatever reason, shall have to apply for fresh registration under Rule 3, and the competent authority shall consider their cases as fresh cases under these rules.
(f) The colonizer shall have to follow all requirements under the Real Estate (Regulation and Development) Act, 2016, as amended from time to time.
(g) Any person aggrieved by any order of the competent authority under this rule, may appeal before the Mayor-in-Council or the President-in-Council, as the case may be, within thirty days of the receipt of such order.
(h) Any person aggrieved by an order of the Mayor-in-Council or the President-in-Council, as the case may be, passed under clause (g), may appeal to the State Government, within thirty days of the receipt of such order, and the decision of the State Government shall be final.
(2) For the purpose of this Rule, the term „under construction" as used in sub-rule (1) shall refer to any colony that has not been granted occupation certificate as on the cut-off date."
2. After Form-One, the following shall be added, namely:-
"Form-One(A)
[See Rule 3(3) and 16-A]
APPLICATION FOR REGISTRATION BY A COLONIZER HOLDING A VALID REGISTRATION UNDER CHHATTISGARH GRAM PANCHAYAT (REGISTRATION OF COLONIZER, TERMS AND CONDITIONS) RULES, 1999
Place/Dated ……………………………….
To,
Municipal Commissioner/Chief Municipal Officer
Municipal Corporation/Municipal Council/Nagar Panchayat
Is this application being submitted within the time-limit specified in Rule 16-A?
▫YES ▫ NO
Application for registration as a colonizer is submitted as per the following details:-
1. Prescribed fee for registration Rs. ………….. has been deposited in the treasury of Municipal Corporation/Municipal Council/Nagar panchayat vide receipt No……….. dated …………. (True copy is enclosed).
2. Bank Guarantee for Rs……………. issued in your favour by _________ (Name of the bank) valid for ________ years is enclosed.
3. Other required details are as follows:-
(1) Name of the applicant with complete present address and permanent address
(2) Is the applicant a Private person/Private Company/
Public Company/Firm or Society?
(3) If the applicant is –
(a) An individual, his nationality?
(b) A Private Company, the place of registration together with the nationality of all members of company
(c) A Public Company, the nationality of the Directors, the place of issue and percentage of equity capital owned by Indian nationals.
(d) A firm or association, the nationality of all partners.
(e) An institution (Society), the details of registration and Managing members.
4. The profession or nature of business of the applicant.
5. Details of immovable and movable property owned by the applicant.
6. Whether the applicant has developed any land before the date of this application? if yes, give details thereof.
7. Whether applicant has sufficient financial resources for the establishment of colony (give particulars of Net Worth)
8. Whether applicant has been convicted for any offence? If yes, give details.
9. Income Tax permanent account number (enclose copy of the details of IT Returns submitted in the last year)
10. Nature of joint interest, if any.
11. If the applicant intends to supervise the works, his previous experience be mentioned. If he intends to appoint a manager, the name of the manager, his qualifications, nature and extent of his previous experience, if available, should be mentioned and his consent letter should be attached.
12. Particulars of the colony under construction in the Panchayat area newly included in municipal area [Name of the colony, location, area, number of plots / dwelling units, category-wise, current status, and expected date of completion]
13. Particulars of Registration Certificate granted under the Chhattisgarh Gram Panchayat (Registration of Colonizer, Terms and Conditions) Rules, 1999.
I/We hereby declare that the particulars furnished above are correct and I/We are ready to furnish any other details as may be required by you.
The documents as required under sub-rule (2) of rule 3 are enclosed with this application.
I/We declare that I/we have read and understood the provisions governing colonization contained in the Act, Rules and the Chhattisgarh Town and Country Planning Act, 1973 (No. 23 of 1973), and Real Estate (Regulation and Development) Act, 2016 (No. 16 of 2016), and I/we promise to abide by these failing which my/our Certificate as Colonizer will be liable for rejection.
Place: ………….
Dated:…………. Yours faithfully,
(Signature and Designation of the Applicant)" 3. After Form-Two, the following shall be added, namely:-
"Form-Two(A)
[See Rule 3(4)and 16-A]
REGISTRATION CERTIFICATE
[Colony in Panchayat Area subsequently included in Municipal Area]
Dated …………. Registration No……………………
Subject to the terms and conditions specified below and under the Chhattisgarh Municipal Corporation Act, 1956/Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 and the Chhattisgarh Municipal Corporation and Municipalities (Registration of Colonizer, Terms and conditions Rule, 2013, made thereunder,-
(Name of the Person/Firm/Company/Society) being granted the Registration Certificate)
(Registered/permanent Address)
is hereby registered as colonizer.
(1) This registration is for the colony registered originally under the Chhattisgarh Gram Panchayat (Registration of Colonizer, Terms and Conditions) Rules, 1999, subsequently included in the municipal area.
(2) Particulars of colony are as per schedule below.
(3) This registration is subject to the special provisions contained in Rule 16-A.
(4) The colonizer shall sell the plots/dwelling units directly to the buyers, after obtaining approval of the competent authority for beneficiaries of LIG/EWS plots/dwelling units, and proposed sale price.
(5) Fresh Registration under Rule 3(3) will be required for other colonies.
(6) The Registration shall be subject to any change/amendment in the laws relating the colonization and to any policy changes of the Government subsequent to the issue of this Certificate.
SCHEDULE
| (1) | Name of the Colony | |
| (2) | Location | |
| (3) | Area | |
| (4) | Number of plots/DUs, category- wise | |
| (5) | Expected date of completion | |
| (6) | Registration particulars under the Chhattisgarh Gram Panchayat (Registration of Colonizer, Terms and Conditions) Rules, 1999 |
Place ……………..
Dated…………….
SEAL of the Municipality
Name and Designation of the Competent Authority"
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
H.R. DUBEY, Deputy Secretary.