Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

लालबहादुर नगर जिला-राजनांदगांव को नवीन तहसील बनाने संबंधी

Published 11 August 2021

Department
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
434
Notification no.
क्रमांक एफ 11-28/2020/सात-4
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2021-08-11.434
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 11 अगस्त 2021

सूचना

क्रमांक एफ 11-28/2020/सात-4. - छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्र. 20 सन्‌ 1959) की धारा 13 की उप-धारा (2) के परन्तुक में अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसरण में, एतद्‌द्वारा, यह सूचना दी जाती है कि उक्त संहिता की धारा 13 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, नीचे दी गई अनुसूची के कॉलम (3) में विनिर्दिष्ट तहसील की सीमाओं को परिवर्तित करना, कॉलम (4) में विनिर्दिष्ट नवीन तहसील सृजित करना तथा इसमें विनिर्दिष्ट अनुसार उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित करती है.

इस सूचना के राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से साठ दिवस के अवसान पर, प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा तथा इस संबंध में कोई भी आपत्ति या सुझाव, लिखित रूप में सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल कॉम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर को उक्त अवधि के अवसान के पूर्व अग्रेषित किये जा सकेंगे :-

अनुसूची

स. क्र. जिला वर्तमान तहसील नवीन तहसील परिवर्तन का स्वरूप नवीन तहसील की सीमायें
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
1 राजनांदगांव डोंगरगढ़ लाल बहादुर नगर राजस्व निरीक्षक मण्डल लाल बहादुर नगर के पटवारी हल्का नं. 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41 एवं 42 के कुल 29 ग्राम. राजस्व निरीक्षक मण्डल चारभाठा के पटवारी हल्का नं. 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50 एवं 51 के कुल 41 ग्राम. अतः कुल 19 पटवारी हल्के के 70 ग ्राम नवीन तहसील ''लाल बहादुर नगर'' मे ं शामिल होंगे. उत्तर - तहसील-डोंगरगढ़ जिला-राजनांदगांव दक्षिण - तहसील-छुरिया, जिला-राजनांदगांव पूर्व - तहसील-डोंगरगांव जिला-राजनांदगांव पश्चिम - महाराष्ट्र की सीमा
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, जनक प्रसाद पाठक, विशेष सचिव. Atal Nagar, the 11th August 2021

NOTICE

No. F 11-28/2020/Seven-4.  In pursuance of the provision contained in the proviso to sub-section (2) of Section 13 of the Chhattisgarh Land Revenue Code, 1959 (No. 20 of 1959), notice is hereby given that in exercise of the powers conferred by sub-section (2) of Section 13 of the said Code, the State Government proposes to alter the limits of Tehsil specified in column (3), to create a new Tehsil specified in column (4) and to define the limits thereof as specified in the Schedule below.

The proposal shall be taken into consideration on the expiry of sixty days from the date of publication of this notice in the Official Gazette and any objections or suggestions in respect thereof may be forwarded, in writing to the Secretary, Government of Chhattisgarh, Department of Revenue and Disaster Management, Mantralaya, Mahanadi Bhawan, Capitol Complex, Nava Raipur Atal Nagar, District Raipur before the expiry of the said period :-

SCHEDULE

S. No. District Present Tehsil New Tehsil Nature of Change Boundaries of new Tehsil
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
1 Rajnandgaon Dongargarh Lal Bahadur Nagar Total 29 villages of Patwari Halka No. 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41 and 42 of Revenue Inspector Mandal lal Bahadur Nagar. T otal 41 villages of Patwari Halka No. 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50 and 51 of Revenue Inspector Mandal Charbhatha. Hence, 70 villages of total 19 Patwari Halka shall be included in new Tehsil "Lal Bahadur Nagar". North - Tehsil – Dongargarh District – Rajnandgaon S outh - Tehsil - Chhurea, District – Rajnandgaon E ast - Tehsil – Dongargaon District - Rajnandgaon W est – Border of Maharashtra

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

JANAK PRASAD PATHAK, Special Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 11 August 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2021-08-11.434/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2021-08-11.434.