राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 11 अगस्त 2021
सूचना
क्रमांक एफ 11-03/2021/सात-4. - छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्र. 20 सन् 1959) की धारा 13 की उप-धारा (2) के परन्तुक में अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसरण में, एतद्द्वारा, यह सूचना दी जाती है कि उक्त संहिता की धारा 13 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, नीचे दी गई अनुसूची के कॉलम (3) में विनिर्दिष्ट तहसील की सीमाओं को परिवर्तित करना, कॉलम (4) में विनिर्दिष्ट नवीन तहसील सृजित करना तथा इसमें विनिर्दिष्ट अनुसार उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित करती है.
राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से साठ दिवस की समाप्ति पर, प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा तथा इस संबंध में कोई भी आपत्तियां या सुझाव, लिखित में, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल कॉम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर को उक्त अवधि की समाप्ति के पूर्व अग्रेषित किये जा सकेंगे :-
अनुसूची
| स. क्र. | जिला | वर्तमान तहसील | नवीन तहसील | परिवर्तन का स्वरूप | नवीन तहसील की सीमाएं |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | रायगढ़ | बरमकेला | सरिया | राजस्व निरीक्षक मण्डल सरिया के पटवारी हल्का नं. 13, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 44 एवं 45 के कुल 36 ग ्राम. राजस्व निरीक्षक मण्डल गोबरसिंहा के पटवारी हल्का नं. 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08 एवं 14 के कुल 44 ग्राम. अतः कुल 19 पटवारी हल्के के 80 ग ्राम नवीन तहसील ''सरिया'' में शामिल होंगे. | उत्तर - तहसील-पुसौर, जिला-रायगढ़ दक्षिण - तहसील-बरमकेला, जिला-रायगढ़ पूर्व - तहसील-अम्बाभौना, जिला-बरगढ़ (उड़ीसा) पश्चिम - तहसील-सारंगढ़, जिला-रायगढ़ |
| 2 | रायगढ़ | धरमजयगढ़ | छाल | राजस्व निरीक्षक मण्डल छाल के पटवारी हल्का नं. 47, 48, 49, 50, 51, 52, 53 एवं 58 के कुल 30 ग्राम. राजस्व निरीक्षक मण्डल हाटी के पटवारी हल्का नं. 42, 43, 44, 45, 46 एवं 59 के कुल 19 ग्राम. अतः कुल 14 पटवारी हल्के के 49 ग ्राम नवीन तहसील ''छाल'' में शामिल होंगे. | उत्तर - तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ दक्षिण - तहसील-खरसिया, जिला-रायगढ़ पूर्व - तहसील-घरघोड़ा, जिला-रायगढ़ पश्चिम - तहसील-करतला, जिला-कोरबा |
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
जनक प्रसाद पाठक, विशेष सचिव.
Atal Nagar, the 11th August 2021
NOTICE
No. F 11-03/2021/Seven-4. In pursuance of the provision contained in the proviso to sub-section (2) of Section 13 of the Chhattisgarh Land Revenue Code, 1959 (No. 20 of 1959), notice is hereby given that in exercise of the powers conferred by sub-section (2) of Section 13 of the said Code, the State Government proposes to alter the limits of Tahsil specified in column (3), to create a new Tehsil specified in column (4) and to define the limits thereof as specified in the Schedule below.
The proposal shall be taken into consideration on the expiry of sixty days from the date of publication of this notice in the Official Gazette and any objections or suggestions in respect thereof may be forwarded, in writing to the Secretary, Government of Chhattisgarh, Department of Revenue and Disaster Management, Mantralaya, Mahanadi Bhawan, Capitol Complex, Nava Raipur Atal Nagar, District Raipur before the expiry of the said period :-
SCHEDULE
| S. No. | District | Present Tahsil | New Tahsil | Nature of Change | Boundaries of new Tahsil |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | Raigarh | Baramkela | Sariya | Total 36 villages of Patwari Halka No. 13, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 44 and 45 of Revenue Inspector Mandal Sariya. T otal 44 villages of Patwari Halka No. 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08 and 14 of Revenue Inspector Mandal Gobarsingha. Hence, 80 villages of total 19 Patwari Halka shall be included in new Tahsil "Sariya". | North - Tahsil – Pussore, District – Raigarh S outh - Tahsil – Baramkela, District – Raigarh E ast - Tahsil – Ambabhauna, District – Bargarh (Odisha) W est – Tahsil – Sarangarh, District – Raigarh |
| 2 | Raigarh | Dharamjaigarh | Chhal | Total 30 villages of Patwari Halka No. 47, 48, 49, 50, 51, 52, 53 and 58 of Revenue Inspector Mandal Chhal. T otal 19 villages of Patwari Halka No. 42, 43, 44, 45, 46 and 59 of Revenue Inspector Mandal Hati. Hence, 49 villages of total 14 Patwari Halka shall be included in new Tahsil "Chhal". | North - Tahsil – Dharamjaigarh, District – Raigarh S outh - Tahsil – Kharsia, District – Raigarh E ast - Tahsil – Gharghoda, District – Raigarh W est – Tahsil – Kartala, District – Korba |
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
JANAK PRASAD PATHAK, Special Secretary.