विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 10 अगस्त 2021
आदेश
क्रमांक 8314/3348/21-ब/छ.ग./2020. - राज्य शासन, द्वारा श्री विद्या वारिधी मैत्री, को अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक, सारंगढ़ के पद पर नियुक्ति इस विभाग के आदेश क्र. 1591 दिनांक 13-02-2020 के द्वारा की गई थी. राज्य शासन एतद्द्वारा श्री विद्या वारिधी मैत्री, अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक, सारंगढ़ जिला रायगढ़ (छ.ग.) की सेवाऐं तत्काल प्रभाव से समाप्त करती है.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
बी.पी. सोहगौरा, अवर सचिव.