Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

कुटरू एवं गंगालूर, जिला-बीजापुर को नवीन तहसील बनाने संबंधी

Published 27 August 2021

Department
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
472
Notification no.
क्रमांक एफ 11-18/2021/सात-4
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2021-08-27.472
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 27 अगस्त 2021

सूचना

क्रमांक एफ 11-18/2021/सात-4.⸺ छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्र. 20 सन्‌ 1959) की धारा 13 की उप-धारा (2) के परन्तुक में अंतर्विष्ट उपबंधों के अनुसरण में, एतदद्वारा, यह सूचना दी जाती है कि उक्त संहिता की धारा 13 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, नीचे दी गई अनुसूची के कॉलम (3) में विनिर्दिष्ट तहसील की सीमाओं को परिवर्तित करना, कॉलम (4) में विनिर्दिष्ट नवीन तहसील सृजित करना तथा इसमें विनिर्दिष्ट अनुसार उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित करती है।

राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से साठ दिवस की समाप्ति पर, प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा तथा इसके संबंध में कोई भी आपत्तियां या सुझाव, लिखित में, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल काम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर को उक्त अवधि की समाप्ति के पूर्व अग्रेषित किये जा सकेंगेः-अनुसूची

स. क. जिला वर्तमान तहसील नवीन तहसील परिवर्तन का स्वरूप नवीन तहसील की सीमाएं
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
1 बीजापुर भैरमगढ़ कुटरू राजस्व निरीक्षक मण्डल कुटरू के पटवारी हल्का न. 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09 एवं 10 के कुल 123 ग्राम. अतः कुल 10 पटवारी हल्के के 123 ग्राम नवीन तहसील ''कुटरू'' मंें शामिल होंगे. उत्तर - प्रांत महाराष्ट्र एवं जिला नारायणपुर. दक्षिण - तहसील-बीजापुर, जिला-बीजापुर . पूर्व - तहसील-भैरमगढ़, जिला बीजापुर. पश्चिम -तहसील-भोपालपटनम्‌ जिला-बीजापुर.
2 बीजापुर बीजापुर ग ंगालूर राजस्व निरीक्षक मण्डल ग ंगालूर के पटवारी हल्का न. 01, 02, 03, 04, 05, उत्तर - तहसील-भैरमगढ़, जिला बीजापुर.
06, 07, 08 एवं 09 के कुल 47 ग्राम. अतः कुल 09 पटवारी हल्के के 47 ग्राम नवीन तहसील ''गंगालूर'' मंें शामिल होंगे. दक्षिण - तहसील-उसूर, पूर्व - जिला -दंतेवाड़ा पश्चिम -तहसील-बीजापुर, जिला-बीजापुर.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, जनक प्रसाद पाठक, विशेष सचिव.

Atal Nagar, the 27th August 2021

NOTICE

No. F 11-18/2021/Seven-4.⸺ In pursuance of the provision contained in the proviso to sub-section (2) of Section 13 of the Chhattisgarh Land Revenue Code, 1959 (No. 20 of 1959), notice is hereby given that in exercise of the powers conferred by sub-section (2) of Section 13 of the said Code, the State Government alter the limits of Tehsil specified in column (3), to create a new Tehsil specified in column (4) and to define the limits thereof as specified in Schedule below.

The proposal shall be taken into consideration on the expiry of sixty days from the date of publication of this notice in the Official Gazette and any objections or suggestions in respect thereof may be forwarded, in writing to the Secretary, Government of Chhattisgarh, Department of Revenue and Disaster Management, Mantralaya, Mahanadi Bhawan, Capitol Complex, Nava Raipur Atal Nagar, District Raipur before the expiry of the said period :-

SCHEDULE

S. No. District Present Tahsil New Tahsil Nature of Change Boundaries of new Tahsil
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
1 Bijapur Bhairamgarh Kutru Total 123 villages of Patwari Halka No. 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09 and 10 of Revenue Inspectore Mandal Kutru. Hence, 123 villages of total 10 Patwari Halka shall be included in new Tehsil "Kutru". North - State Maharashtra and District-Narayanpur. South - Tehsil - Bijapur, District – Bijapur. East - Tahsil - Bhairamgarh District - Bijapur. West - Tehsil -Bhopalpatnam District- Bijapur.
2 Bijapur Bijapur Gangaloor Total 47 villages of Patwari Halka No. 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08 and 09 of Revenue Inspectore Mandal Gangaloor. Hence, 47 villages of total 09 Patwari Halka shall be included in new Tehsil "Gangaloor". North - Tahsil - Bhairamgarh District - Bijapur. South - Tehsil Usoor. East - District - Dantewada. West - Tehsil - Bijapur District- Bijapur.
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh, JANAK PRASAD PATHAK, Special Secretary.
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 27 August 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2021-08-27.472/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2021-08-27.472.