परिवहन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 13 सितम्बर 2021
अधिसूचना
क्रमांक एफ 5-10/आठ-परि./2020. - छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 (क्र. 25 सन् 1991) की धारा 21 की उप धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्द्वारा, उक्त अधिनियम की धारा 15 के प्रावधान के अनुसार कर, शास्ति एवं ब्याज की वसूली योग्य राशि में ''एक मुश्त निपटान'' व्यवस्था के अंतर्गत, इसमें विर्निदिष्ट निर्बधन एवं शर्तों के अध्यधीन रहते हुए, निम्नानुसार छूट प्रदान करती है, अर्थात :-
1. त्रैमासिक कर देय वाहनों में, दिनांक 01 अप्रैल, 2013 से दिनांक 31 दिसम्बर, 2018 तक अधिरोपित लंबित शास्ति की राशि में पूर्णतः छूट. वाहनों में लंबित कर एवं अधिरोपित ब्याज देय होगी.
2. (क) मासिक कर देय वाहनों में, 01 अप्रैल, 2013 से दिनांक 31 दिसम्बर, 2018 तक अधिरोपित लंबित शास्ति की राशि में पूर्णतः छूट. वाहनों में लंबित कर एवं अधिरोपित ब्याज देय होगा.
(ख) मासिक कर देय वाहनों (यात्री वाहन) में, यदि व्हील-बेस के कारण वाहन में कर, ब्याज एवं शास्ति अधिरोपित है, तो लंबित कर एवं ब्याज देय होगा, किन्तु अधिरोपित शास्ति में ''एक मुश्त निपटान'' की निर्धारित अवधि तक पूर्णतः छूट दी जायेगी.
3. उपरोक्त बिन्दु क्रमांक 1 एवं 2 में उल्लिखित शास्ति में छूट, केवल ''एक मुश्त निपटान'' योजना की अवधि दिनांक 1 सितंबर, 2021 से दिनांक 31 मार्च, 2022 तक होगी. ''एक मुश्त निपटान'' योजना की समाप्ति के पश्चात् कर, शास्ति एवं ब्याज सहित पूर्ण राशि वसूल की जायेगी.
Atal Nagar, the 13th September 2021NOTIFICATION
No.F 5-10/VIII-Trans./2020. - In exercise of the powers conferred by sub-section (1) of Section 21 of the Chhattisgarh Motoryan Karadhan Adhiniyam, 1991 (No. 25 of 1991), the State Government, hereby, grants the rabate in amount recoverable under Tax, Penalty and Interest as per the provision of Section 15 of the said Adhiniyam under the arrangment of "One Time Settlement" subject to the restriction and conditions specified herein, as follows, namely :-
1. Full rebate on amount of penalty imposed from the period of 1st April, 2013 to 31st December, 2018 for the quarterly taxpaying vehicles. Pending tax and interest imposed on vehicles shall be payable.
2. (a) Full rebate on amount of pending penalty imposed from the period of 1st April, 2013 to 31st December, 2018 for the monthly taxpaying vehicles. Pending tax and interest imposed on vehicles shall be payable;
(b) Pending tax and interest shall be payable, If tax, penalty and interest is imposed because of 'wheelbase' for the monthly taxpaying vehicles (passenger vehicles), but Full rabate upto prescribed period of "One Time Settlement" on penalty imposed.
3. Rebate on penalty stated in point 1 and 2 above is only for period of from 1st September, 2021 to 31st March, 2022 "One Time Settlement" Scheme. After expiration of "One time Settlement" scheme period, full amount including Tax, penalty and Interest shall be recoverable.
4. This Notification shall come in to force with retrospective effect from 1st September, 2021.