राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 21 सितम्बर 2021
सूचना
क्रमांक एफ 11-28/2020/सात-4. - छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्र. 20 सन् 1959) की धारा 13 की उप-धारा (2) के परन्तुक में अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसरण में, एतदद्वारा, यह सूचना दी जाती है कि उक्त संहिता की धारा 13 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, नीचे दी गई अनुसूची के कॉलम (3) में विनिर्दिष्ट तहसील की सीमाओं को परिवर्तित करना, कॉलम (4) में विनिर्दिष्ट नवीन तहसील सृजित करना तथा इसमें विनिर्दिष्ट अनुसार उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित करती है.
राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से साठ दिवस की समाप्ति पर, प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा तथा इस संबंध में कोई भी आपत्तियां या सुझाव, लिखित में, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल कॉम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर को उक्त अवधि की समाप्ति के पूर्व, अग्रेषित किये जा सकेंगे :-
अनुसूची
| स. क्र. | जिला | वर्तमान तहसील | नवीन तहसील | परिवर्तन का स्वरूप | नवीन तहसील की सीमाएं |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | गौरेला- पेण्ड्रा- मरवाही | पेण्ड्रा | सकोला | राजस्व निरीक्षक मण्डल सकोला के पटवारी हल्का नं. 05, 06, 07, 08 एवं 09 के कुल 15 ग्राम. राजस्व निरीक्षक मण्डल कोड़गार के पटवारी हल्का नं. 14, 16, 17, 18 एवं 21 के कुल 13 ग्राम. अतः कुल 10 पटवारी हल्के के 28 ग ्राम नवीन तहसील ''सकोला'' में शामिल होंगे. | उत्तर-तहसील-मरवाही, जिला- गौरेला- पेण्ड्रा-मरवाही दक्षिण-तहसील-पेण्ड्रारोड, जिला- गौरेला- पेण्ड्रा-मरवाही पूर्व- तहसील-पोड़ी- उपरोड़ा, जिला- कोरबा पश्चिम-तहसील-पेण्ड्रा, जिला- गौरेला- पेण्ड्रा-मरवाही |
NOTICE
No. F 11-28/2020/Seven-4. In pursuance of the provision contained in the proviso to sub-section (2) of Section 13 of the Chhattisgarh Land Revenue Code, 1959 (No. 20 of 1959), notice is hereby given that in exercise of the powers conferred by sub-section (2) of Section 13 of the said Code, the State Government proposes to alter the limits of Tahsil specified in column (3), to create a new Tahsil specified in column (4) and to define the limits thereof as specified in the Schedule below.
The proposal shall be taken into consideration on the expiry of sixty days from the date of publication of this notice in the Official Gazette and any objections or suggestions in respect thereof may be forwarded, in writing to the Secretary, Government of Chhattisgarh, Department of Revenue and Disaster Management, Mantralaya, Mahanadi Bhawan, Capitol Complex, Nava Raipur Atal Nagar, District Raipur before the expiry of the said period :-
SCHEDULE
| S. No. | District | Present Tahsil | New Tahsil | Nature of Change | Boundaries of new Tahsil |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | Gaurela- Pendra- Marwahi | Pendra | Sakola | Total 15 villages of Patwari Halka No. 05, 06, 07, 08 and 09 of Revenue Inspector Mandal Sakola. T otal 13 villages of Patwari Halka No. 14, 16, 17, 18 and 21 of Revenue Inspector Mandal Kodgar. Hence, 28 villages of total 10 Patwari Halka shall be included in new Tahsil "Sakola". | North - Tahsil – Marwahi, District– Gaurela- Pendra-Marwahi S outh - Tahsil –Pendraroad, District– Gaurela- Pendra-Marwahi E ast - Tahsil – Podi-Uproda, District– Korba West – Tahsil – Pendra, District– Gaurela- Pendra-Marwahi |
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
JANAK PRASAD PATHAK, Special Secretary.