वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 30 सितम्बर 2021
अधिसूचना
संख्या 01/2021 - राज्य कर (दर)
क्रमांक एफ 10-45/2021/वाक/पांच(64).⸺ छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 7) की धारा 9 की उप धारा (1) और धारा 15 की उप धारा (5) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य सरकार, जीएसटी परिषद की सिफारिशों के आधार पर, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना सं. 1/2017-राज्य कर (दर) क्रमांक एफ-10-43/2017/वाक/पांच(69) दिनांक 28 जून, 2017 जिसे छत्तीसगढ़ के राजपत्र (असाधारण) में, क्रमांक 252 तारीख 29 जून, 2017 में प्रकाशित किया गया था, में और आगे भी निम्नलिखित संशोधन करती है, यथा :-
उक्त अधिसूचना में, -
(क) अनुसूची I - 2.5% में, क्रम संख्या 259क के समक्ष, कॉलम (2) की प्रविष्टि के स्थान पर, प्रविष्टि "9503" को प्रतिस्थापित किया जाएगा;
(ख) अनुसूची I के पश्चात, सूची 1 में, क्रम संख्या 230 और उससे संबंधित प्रविष्टियों के पश्चात निम्नलिखित को अंतःस्थापित किया जाएगा, यथा-
"(231). डायथाइलकार्बामाजिन".
2. यह अधिसूचना दिनांक 2 जून, 2021 से लागू माना जाएगा ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव.
अटल नगर, दिनांक 30 सितम्बर 2021
क्रमांक एफ 10-45/2021/वाक/पांच(64).⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-45/2021/वाक/पांच(64), दिनांक 30-09-2021 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव.
Atal Nagar, the 30th September 2021
NOTIFICATION
No. 01/2021 – State Tax (Rate)
No. F 10 - 45/2021/CT/V(64).⸺ In exercise of the powers conferred by sub-section (1) of section 9 and sub-section (5) of section 15 of the Chhattisgarh Goods and Services Tax Act, 2017 (7 of 2017), the State Government, on the recommendations of the Council, hereby makes the following further amendments in the notification No. 1/2017–State Tax (Rate), No. F-10-43/2017/CT/V(69), Chhattisgarh Commercial Tax Department, dated the 28th June, 2017, published in the Gazette (Extraordinary) of Chhattisgarh, No. 252, dated the 29th June, 2017, namely:-
In the said notification, -
(a) in Schedule I - 2.5%, against S. No. 259A, for the entry in column (2), the entry "9503" shall be substituted;
(b) after Schedule I, in List 1, after serial number 230 and the entries relating thereto, the following shall be inserted, namely-
"(231). Diethylcarbamazine ".
2. This notification shall be deemed to have come into force with effect from the 2nd day of June 2021.
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
GAURAV DWIVEDI, Principal Secretary.
अटल नगर, दिनांक 30 सितम्बर 2021
अधिसूचना
संख्या 02/2021 - राज्य कर (दर)
क्रमांक एफ 10-45/2021/वाक/पांच(65).⸺ छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 7) की धारा 9 की उप धारा (1), उप धारा (3) और उप धारा (4), धारा 11 की उप धारा (1), धारा 15 की उप धारा (5), धारा 16 की उप धारा (1) और धारा 148 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य सरकार, इस बात से संतुष्ट होते हुए ऐसा करना जनहित में आवश्यक है, जीएसटी परिषद की सिफारिशों के आधार पर तथा एतदद्वारा, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना सं. 11/2017 - राज्य कर (दर) क्रमांक एफ-10-43/2017/वाक/पांच(79) दिनांक 28 जून, 2017 जिसे छत्तीसगढ़ के राजपत्र (असाधारण) में, क्रमांक 252 तारीख 29 जून, 2017, में प्रकाशित किया गया था, में और आगे भी निम्नलिखित संशोधन करती है, यथा :-
उक्त अधिसूचना में, सारणी में,
(क) क्रम संख्या 3, कॉलम (5) में, शर्त में, मद (i), (iक), (iख), (iग) और (iघ) के समक्ष, चौथे परंतुक में, स्पष्टीकरण में, खण्ड (ii) के पश्चात् निम्नलिखित खण्ड स्थापित किया जायेगा, यथाः-
"(iii) भू-स्वामी- प्रमोटर उस टैक्स के क्रेडिट का उपयोग टैक्स भुगतान के लिए करने का पात्र होगा, जो डेवलपर-प्रमोटर द्वारा उस अपार्टमेंट के निर्माण की आपूर्ति पर लगाया गया हो, जिसकी सप्लाई भू-स्वामी-प्रमोटर द्वारा की जानी है।";
(ख). क्रम संख्या 25 में ,-
(i) कॉलम (3) में, मद (iक) के पश्चात् और उससे संबंधित प्रविष्टियों के पश्चात, कॉलम (3), (4) और (5) में निम्नलिखित मदों और प्रविष्टियों को अंतरूस्थापित किया जाएगा, यथाः-
| (3) | (4) | (5) |
| "(iख) जहाज या अन्य जलयान, उनके इंजन और अन्य घटक या पार्ट्स से संबंधित रखरखाव, मरम्मत या ओवरहॉलिग की सेवाएं | 2.5 | -" |
(ii) कॉलम (3) में, मद (ii)में, शब्द, कोष्टक, अंक और अक्षर "और (iक)" के स्थान पर कोष्टक, अंक, अक्षर और शब्द, ", (iक) और (iख)" को प्रतिस्थापित किया जाएगा ।
2. यह अधिसूचना दिनांक 2 जून, 2021 से लागू माना जाएगा ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव.
अटल नगर, दिनांक 30 सितम्बर 2021
क्रमांक एफ 10-45/2021/वाक/पांच(65).⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-45/2021/वाक/पांच(65), दिनांक 30-09-2021 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव.
Atal Nagar, the 30th September 2021
NOTIFICATION
No. 02/2021 – State Tax (Rate)
No. F 10-45/2021/CT/V(65).⸺ In exercise of the powers conferred by sub-section (1), sub-section (3) and sub-section (4) of section 9, sub-section (1) of section 11, sub-section (5) of section 15, sub-section (1) of section 16 and section 148 of the Chhattisgarh Goods and Services Tax Act, 2017 (7 of 2017), the State Government, on being satisfied that it is necessary in the public interest so to do, on the recommendations of the Council, hereby makes the following further amendments in the notification No. 11/2017–State Tax (Rate), No. F-10-43/2017/CT/V(79), Chhattisgarh Commercial Tax Department, dated the 28th June, 2017, published in the Gazette (Extraordinary) of Chhattisgarh, No. 252, dated the 29th June, 2017, namely:-
In the said notification, in the Table, -
(a) in serial number 3, against items (i), (ia), (ib), (ic) and (id) in column (3), in the conditions in column (5), in the fourth proviso, in the Explanation, after clause (ii), the following clause shall be inserted, namely- ―(iii) the landowner-promoter shall be eligible to utilise the credit of tax charged to him by the developer- promoter for payment of tax on apartments supplied by the landowner-promoter in such project.‖;
(b) in serial number 25,-
(i) after item (ia) in column (3) and the entries relating thereto, in columns (3), (4) and (5), the following items and entries shall be inserted, namely–
| (3) | (4) | (5) |
| ―(ib) Maintenance, repair or overhaul services in respect of ships and other vessels, their engines and other components or parts. | 2.5 | -‖ |
(ii) in item (ii) in column (3), for the word, brackets, figures and letter ― and (ia)‖, the brackets, figures, letter and word ―,(ia) and (ib)‖ shall be substituted.
2. This notification shall be deemed to have come into force with effect from the 2nd day of June, 2021.
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
GAURAV DWIVEDI, Principal Secretary.
अटल नगर, दिनांक 30 सितम्बर 2021
अधिसूचना
संख्या 03/2021 - राज्य कर (दर)
क्रमांक एफ 10-45/2021/वाक/पांच(66).⸺ छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 7) की धारा 148 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य सरकार, जीएसटी परिषद की सिफारिशों के आधार पर तथा इस बात से संतुष्ट होते हुए ऐसा करना जनहित में आवश्यक है, एतदद्वारा, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना सं. 06/2019-राज्य कर (दर) क्रमांक एफ-10-17/2019/वाक/पांच(39) दिनांक 29 मार्च, 2019 जिसे छत्तीसगढ़ के राजपत्र (असाधारण) में, क्रमांक 116 तारीख 4 अप्रैल, 2019 में प्रकाशित किया गया था, में और आगे भी निम्नलिखित संशोधन करती है, यथा :-
उक्त अधिसूचना में, पहले पैराग्राफ में,-
(क) शब्द "जिनके मामले में राज्य कर का भुगतान करने की देयता है" के स्थान पर शब्द "जो कि इन पर राज्य कर का भुगतान करेंगे" को प्रतिस्थापित किया जायेगा;
(ख) शब्द "सक्षम प्राधिकारी द्वारा, जहां अपेक्षित हो, आरईपी के लिए पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किए जाने की तिथि या उनके प्रथम कब्जे पर, जो भी पहले हो को उत्पन्न होगा" के स्थान पर शब्द "उस कर अवधि में, जो कि ऐसी कर अवधि के बाद न हो, जिसमें, जहां भी आवश्यक हो सक्षम प्राधिकारी के द्वारा परियोजना से संबंधित पूर्णता प्रमाण पत्र को जारी किए जाने की तारीख या इसके पहले कब्जे की तारीख, जो भी पहले हो, पड़ती हो" को प्रतिस्थापित किया जाएगा ।
2. यह अधिसूचना दिनांक 2 जून, 2021 से लागू माना जाएगा ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव.
अटल नगर, दिनांक 30 सितम्बर 2021
क्रमांक एफ 10-45/2021/वाक/पांच (66).⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-45/2021/वाक/पांच (66), दिनांक 30-09-2021 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव.
Atal Nagar, the 30th September 2021
NOTIFICATION
No. 03/2021 – State Tax (Rate)
No. F 10-45/2021/CT/V(66).⸺ In exercise of the powers conferred by section 148 of the Chhattisgarh Goods and Services Tax Act, 2017 (7 of 2017), the State Government, on the recommendations of the Council, and on being satisfied that it is necessary in the public interest so to do, hereby makes the following amendments in the notification No. 06/2019–State Tax (Rate), No. F-10-17/2019/CT/V(39), Chhattisgarh Commercial Tax Department, dated the 29th March, 2019, published in the Gazette (Extraordinary) of Chhattisgarh, No. 116, dated the 04th April, 2019—
In the said notification, in the first paragraph,-
(a) for the words ―in whose case the liability to‖, the words―, who shall‖ shall be substituted;
(b) for the words ―shall arise on the date of issuance of completion certificate for the project, where required, by the competent authority or on its first occupation, whichever is earlier‖, the words ―in a tax period not later than the tax period in which the date of issuance of the completion certificate for the project, where required, by the competent authority, or the date of its first occupation, whichever is earlier, falls‖ shall be substituted.
2. This notification shall be deemed to have come into force with effect from the 2nd day of June, 2021.
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
GAURAV DWIVEDI, Principal Secretary.