Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्री सुनील कुमार कुजूर, ’’राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त’’ के पद पर नियुक्ति संबंधी

Published 20 October 2021

Department
सहकारिता विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
541
Notification no.
क्रमांक/एफ 15-38/15-2/2019
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2021-10-20.541
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सहकारिता विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 8 अक्टूबर 2021

आदेश

क्रमांक/एफ 15-38/15-2/2019.⸺ विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 18-11-2019 द्वारा श्री सुनील कुमार कुजूर, सेवानिवृत्त भा.प्र.से. (1986) को छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 1960 की धारा 50-ख की उप-धारा 2 के तहत ''राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त'' के पद पर नियुक्त किया गया था। उनके द्वारा उक्त पद पर दिनांक 18-11-2019 को पदभार ग्रहण किया गया। उनकी पदावधि दिनांक 17-11-2021 को दो वर्ष पूर्ण हो जाएगी। 2. छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी नियम, 1962 के नियम 49-ञ के उप नियम (1) खण्ड (तीन) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य शासन एतद्‌द्वारा श्री सुनील कुमार कुजूर, राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त, की पदावधि दो वर्ष पूर्ण होने के दिनांक से आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए वृद्धि करता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

पी.एस. सर्पराज, उप-सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 20 October 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2021-10-20.541/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2021-10-20.541.