नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 23 अक्टूबर 2021
अधिसूचना
क्रमांक एफ 1-213/2019/18.⸺ छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (क्रमांक 37 सन् 1961) की धारा 5-क में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य शासन एतद्द्वारा निम्न अनुसूची में वर्णित ग्राम पंचायतों के क्षेत्र को नगर पंचायत चंदखुरी, जिला-रायपुर की सीमा में सम्मिलित करने का अभिप्राय प्रकट करता हैः-
अनुसूची -1
नगर पंचायत चंदखुरी की सीमा में सम्मिलित किए जाने वाले ग्राम/ग्राम पंचायत के क्षेत्र का विवरण निम्नानुसार हैः-
| स. क्र. | ग ्राम पंचायतों के क्षेत्र का विवरण | जनसंख्या वर्ष 2011 |
| 1 | वार्ड क्रमांक 1 से 13 तक ग्राम पंचायत मुनगेसर, जनपद पंचायत आरंग | 1991 |
| 2 | वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 ग्राम पंचायत मुनगी, जनपद पंचायत आरंग | 260 |
अनुसूची -2
नगर पंचायत चंदखुरी की संशोधित सीमा निम्नानुसार होंगीः-
नगर पंचायत चंदखुरी की वर्तमान सीमा, ग्राम पंचायत मुनगेसर का वार्ड क्रमांक 1 से 13 तथा ग्राम पंचायत मुनगी के वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 नगर पंचायत चंदखुरी की सीमाएं होंगी।
उपरोक्त आशय के छ.ग. राजपत्र में प्रकाशित होने के दिनांक से 10 दिन के भीतर कोई भी स्थानीय प्राधिकारी अथवा कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति/सुझाव कलेक्टर रायपुर को उनके कार्यालय में राज्य शासन के विनिश्चय हेतु कार्यालयीन दिवस एवं समय पर प्रस्तुत कर सकते है। अटल नगर, दिनांक 23 अक्टूबर 2021 क्रमांक एफ 1-213/2019/18.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 1-213/2019/18 दिनांक 23-10-2021 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
एच.आर.दुबे, उप-सचिव.
Atal Nagar, the 23rd October 2021
NOTIFICATION
No. F 1-213/2019/18.⸺ In exercise of the powers conferred by section 5(A) of Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 (No. 37 of 1961) the State Government, hereby, intend to include the following areas of Gram Panchayat in the boundary of Nagar Panchayat Chandkhuri in District-Raipur as per Schedule given below :-
SCHEDULE-1
The particulars of areas of Gram panchayat to be included in limits of Nagar Panchayat Chandkhuri is as under :-
| S.No. | Particulars of areas of Gram Panchayat | population year 2011 |
| 1 | Ward No 1 to 13 of Gram Panchayat Mungesar, Janpad Panchayat Arang | 1991 |
| 2 | Ward No 11 and 12 of Gram Panchayat Mungi, Janpad Panchayat Arang | 260 |
SCHEDULE-2
The Revised boundary of Nagar Panchayat Chandkhuri is as under :-
The Boundaries of the Nagar Panchayat Chandkhuri shall include the boundaries of existing Limits of Nagar Panchayat Chandkhuri, Ward No 1 to 13 of Gram Panchayat Mungesar and Ward No 11 and 12 of Gram Panchayat Mungi shall be the limits of Nagar Panchayat Chandkhuri.
Any person or any local authority may submit his Suggestion/objection in writing to the Collector, District Raipur on any official day and time within 10 days from the date of Publication in the "Chhattisgarh Rajpatra" for the consideration of the State Government.
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
H.R. DUBEY, Deputy Secretary.