राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 11 नवम्बर 2021
सूचना
क्रमांक एफ 11-39/2021/सात-4. - छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्र. 20 सन् 1959) की धारा 13 की उपधारा (2) के परन्तुक में अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसरण में, एतद्द्वारा, यह सूचना दी जाती है कि उक्त संहिता की धारा 13 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, नीचे दी गई अनुसूची में विनिर्दिष्ट अनुसार जिला कोरिया की सीमाओं को परिवर्तित करना, नवीन जिला ''मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर'' का सृजन करना, तथा उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित करती है.
राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से साठ दिवस की समाप्ति पर, प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा तथा इसके संबंध में कोई भी आपत्तियॉं या सुझाव, लिखित में, सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल कॉम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर को उक्त अवधि की समाप्ति के पूर्व अग्रेषित किये जा सकेंगे :-
अनुसूची
| स. क्र. | जिला | संभाग | नवीन जिला | परिवर्तन का स्वरूप | नवीन जिला की सीमाएं |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | कोरिया सरगुजा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- | भरतपुर (एम.सी.बी.) | जिला कोरिया के उपखंड मनेन्द्रगढ़, तहसील मनेन्द्रगढ़ एवं केल्हारी, तथा उपखंड भरतपुर तहसील भरतपुर तथा उपखंड खड़गवां- चिरमिरी, तहसील खड़गवां एवं चिरमिरी को समाविष्ट करते हुए, नवीन जिला ''मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर'' का सृजन. | उत्तर - तहसील कुसमी, जिला सीधी एवं जिला सिंगरौली (म.प्र.) दक्षिण - तहसील पोड़ी उपरोड़ा जिला कोरबा एवं तहसील रामानुजनगर जिला सूरजपुर (छ.ग.) पूर्व - तहसील बैकुण्ठपुर एवं सोनहत, जिला कोरिया (छ.ग.) पश्चिम- जिला गौरेला- पेंड्रा-मरवाही (छ.ग.), अनुपपुर एवं शहडोल (म.प्र.) |
NOTICE
No. F 11-39/2021/Seven-4. In pursuance of the provision contained in the proviso to sub-section (2) of Section 13 of the Chhattisgarh Land Revenue Code, 1959 (No. 20 of 1959), notice is hereby given that in exercise of the powers conferred by sub-section (2) of Section 13 of the said Code, the State Government proposes to alter the limits of district Korea to create a new district "Manendragarh-Chirmiri- Bharatpur" and to define the limits thereof as specified in the Schedule below.
The proposal shall be taken into consideration on the expiry of sixty days from the date of publication of this notice in the Official Gazette and any objections or suggestions in respect thereof may be forwarded, in writing to the Secretary, Department of Revenue and Disaster Management, Government of Chhattisgarh, Mantralaya, Mahanadi Bhawan, Capitol Complex, Nava Raipur Atal Nagar, District Raipur before the expiry of the said period.
SCHEDULE
| S. No. | District | Division | New District | Nature of change | Boundaries of new District |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | Korea | Surguja | Manendragarh- Chirmiri-Bharatpur (MCB) | Creation of new district "Manendragarh-Chirmiri- Bharatpur" by inclusion of Sub-Division-Manendragarh, Tahsil Manendragarh and Kelhari and Sub-Division Bharatpur Tahsil Bharatpur and Sub-Division Khadgwan- Chirmiri, Tahsil Khadgwan and Chirmiri, of Korea district. | North – Tahsil Kusmi, District Sidhi and District Singrauli (M.P.) South – Tahsil Pondi Uprora, District Korba and Tahsil Ramanujnagar, District Surajpur (C.G.) East – Tahsil Baikunthpur and Sonhat, District Korea (C.G.) West – District Gaurela- Pendra-Marwahi (C.G.) and Anuppur and Shahdol (M.P.) |
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
JANAK PRASAD PATHAK, Special Secretary.