राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 26 नवम्बर 2021
सूचना
क्रमांक एफ 11-36/2021/सात-4. - छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्र. 20 सन् 1959) की धारा 13 की उप-धारा (2) के परन्तुक में अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसरण में, एतदद्वारा, यह सूचना दी जाती है कि उक्त संहिता की धारा 13 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, नीचे दी गई अनुसूची के कॉलम (3) में विनिर्दिष्ट तहसील की सीमाओं को परिवर्तित करना, कॉलम (4) में विनिर्दिष्ट नवीन तहसील सृजित करना तथा इसमें विनिर्दिष्ट अनुसार उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित करती है.
राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से साठ दिवस की समाप्ति पर, प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा तथा इस संबंध में कोई भी आपत्ति या सुझाव, लिखित में, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल काम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर को उक्त अवधि की समाप्ति के पूर्व अग्रेषित किये जा सकेंगे :-
अनुसूची
| स. क्र. | जिला | वर्तमान तहसील | नवीन तहसील | परिवर्तन का स्वरूप | नवीन तहसील की सीमाएं |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | नारायणपुर | नारायणपुर | छोटेडोंगर | राजस्व निरीक्षक मण्डल धौड़ाई के पटवारी हल्का नंबर 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36 एवं 37 के कुल 61 ग्राम. अतः कुल 11 पटवारी हल्के के 61 ग्राम नवीन तहसील ''छोटेडोंगर'' में शामिल होंगे. | उत्तर - तहसील नारायणपुर जिला नारायणपुर दक्षिण - तहसील गीदम जिला दन्तेवाड़ा पूर्व - तहसील कोण्डागांव जिला कोण्डागांव पश्चिम- तहसील ओरछा जिला नारायणपुर |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 2 | नारायणपुर | ओरछा | कोहकामेटा | राजस्व निरीक्षक मण्डल नारायणपुर के पटवारी हल्का नंबर 18 का 01 ग ्राम सोनपुर. तहसील ओरछा का पटवारी हल्का नंबर 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08 एवं 09 का कुल 156 ग ्राम. अतः कुल 157 ग्राम नवीन तहसील ''कोहकामेटा'' में शामिल होंगे. | उत्तर - तहसील अंतागढ़ जिला कांकेर दक्षिण - तहसील ओरछा जिला नारायणपुर पूर्व - तहसील नारायणपुर जिला नारायणपुर पश्चिम- महाराष्ट्र राज्य |
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
जनक प्रसाद पाठक, विशेष सचिव.
Atal Nagar, the 26th November 2021
NOTICE
No. F 11-36/2021/7-4. In pursuance of the provision contained in the proviso to sub-section (2) of Section 13 of the Chhattisgarh Land Revenue Code, 1959 (No. 20 of 1959), notice is hereby given that in exercise of the powers conferred by sub-section (2) of Section 13 of the said Code, the State Government proposes to alter the limits of Tahsil specified in column (3), to create a new Tahsil specified in column (4) and to define the limits thereof as specified in the Schedule below.
The proposal shall be taken into consideration on the expiry of sixty days from the date of publication of this notice in the Official Gazette and any objections or suggestions in respect thereof may be forwarded, in writing to the Secretary, Government of Chhattisgarh, Department of Revenue and Disaster Management, Mantralaya, Mahanadi Bhawan, Capitol Complex, Nava Raipur Atal Nagar, District Raipur before the expiry of the said period :-
SCHEDULE
| S. No. | District | Present Tahsil | New Tahsil | Nature of Change | Boundaries of new Tahsil |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | Narayanpur | Narayanpur | Chhotedongar | Total 61 villages of Patwari Halka No. 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36 and 37 of Revenue Inspector Circle Dhaudai. Hence, total 61 villages of total 11 Patwari Halka shall be included in new Tahsil "Chhotedongar". | North – Tahsil Narayanpur, Dist. Narayanpur. South – Tahsil Geedam, Dist. Dantewada. East – Tahsil Kondagaon, Dist. Kondagaon. West – Tahsil Orchha, Dist. Narayanpur. |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 2 | Narayanpur | Orchha | Kohkameta | Only 01 village Sonpur of Patwari Halka Number 18 of Revenue Inspector Circle Narayanpur. Total 156 villages of Patwari Halka No. 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 and 9 from Orchha Tahsil. Hence, total 157 villages shall be included in new Tahsil "Kohkameta". | North – Tahsil Antagarh, Dist.Kanker. South – Tahsil Orchha, Dist. Narayanpur. East – Tahsil Narayanpur, Dist. Narayanpur. West – Maharashtra State. |
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
JANAK PRASAD PATHAK, Special Secretary.