गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 23 दिसम्बर 2021
अधिसूचना
क्रमांक एफ 2-38/गृह-दो/2021.⸺ छत्तीसगढ़ पुलिस अधिनियम, 2007 (क्र. 13 सन् 2007) की धारा 51 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये, पुलिस महानिदेशक, राज्य सरकार के पूर्व अनुमोदन से, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ पुलिस विनियम में निम्नलिखित और संशोधन करते हैं, अर्थात् :-
संशोधन
उक्त विनियम में,-
विनियम 80 के पश्चात्, निम्नलिखित जोड़ा जाये, अर्थात्ः-
''80क. अतिरिक्त वेतनवृ़द्धि.- अच्छी सेवा के लिए या अच्छे आचरण के निश्चित कार्य के लिए, बहादुरी या चतुराई के लिए, राज्य शासन, उस रीति से, जैसा कि राज्य शासन समय-समय पर निर्धारित करे, पारितोषक के रुप में अधिकतम दो अतिरिक्त वेतनवृद्धि स्वीकृत कर सकेगा ।'' No. f 2-38/Two-Home/2021.⸺ In exercise of the powers conferred by Section 51 of the Chhattisgarh Police Act, 2007 (No. 13 of 2007), the Director General of Police, with prior approval of the State Government, hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh Police Regulation, namely:-
AMENDMENT
In the said regulation,-
After Regulation 80, the following shall be added, namely:-
"80A. Additional increment.- For good service or for definite act of good conduct, bravery or intelligence, the State Government may sanction a maximum of two additional increment as award, in such manner as the State Government may determine, from time to time."
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
धनंजय देवांगन, सचिव.