स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 31 दिसम्बर 2021
अधिसूचना
क्रमांक एफ 2-86/2021/20-दो. - भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य शासन एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2019 की अनुसूची-चार के सरल क्रमांक 14, 15, 17 एवं 19 पर, क्रमशः शिक्षक/प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (प्रशिक्षित स्नातकोत्तर) से व्याख्याता, शिक्षक/ प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (प्रशिक्षित स्नातक) से प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला), सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित स्नातक) से शिक्षक एवं सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित) से प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) के पद पर पदोन्नति हेतु, कॉलम (3) में निर्धारित न्यूनतम अनुभव 5 वर्ष को, केवल एक बार के लिये शिथिल करते हुये, न्यूनतम अनुभव को 3 वर्ष निर्धारित करता है ।
इस संशोधन को ऐसे पढ़ा जायेगा तथा अर्थ लगाया जायेगा, जैसा कि इसमें पूर्वाेक्त संशोधन हुआ ही नहीं था। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
कमलप्रीत सिंह, सचिव.
अटल नगर, दिनांक 31 दिसम्बर 2021
Atal Nagar, the 31st December 2021NOTIFICATION
No. F 2-86/2021/20-2. - In exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution of India, the State Government, hereby, relaxes the minimum experience of 5 years, for only one time, fixes minimum experience for 3 years, for the promotion from the post of Teacher/Head Master Primary School (trained post graduate) to Lecturer, from Teacher/Head Master Primary School (Trained Graduate) to Head Master (Middle School), from Assistant. Teacher (Trained Graduate) to Teacher and from Assistant Teacher (Trained) to Head Master (Primary School), prescribed in column (3) at serial number 14, 15, 17 and 19 of Schedule-IV of Chhattisgarh School Education Services (Educational and Administrative Cadre) Recruitment and Promotion Rules, 2019 respectively.
This amendment shall be read and construed as if the aforesaid amendment was not made therein.