Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छ.ग. शासन द्वारा माह के प्रत्येक शनिवार को अवकाश घोषित करने संबंधी

Published 02 February 2022

Department
सामान्य प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
49
Notification no.
क्रमांक एफ 1-3/2012/1/5
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-02-02.49
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 2 फरवरी 2022

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-3/2012/1/5. ― राज्य शासन एतद्‌द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्य क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्‌देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाता है.

2. राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों के कार्यावधि के संबंध पूर्व में जारी आदेश को अधिक्रमित करते हुए राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10ः00 बजे से सायं 05ः30 तक निर्धारित किया जाता है. कार्यालयीन अवधि में भोजन अवकाश पूर्व की भांति रहेगा.

उक्त आदेश अधिसूचना जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होंगे.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

संजय अग्रवाल, संयुक्त सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 02 February 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-02-02.49/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-02-02.49.