Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 संबंधी

Published 11 February 2022

Department
वाणिज्यिक कर विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
71
Notification no.
क्रमांक एफ 3-53/2020/वा.क.(पं.)/पांच(19)
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-02-11.71
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 4 फरवरी 2022

अधिसूचना

क्रमांक एफ 3-53/2020/वा.क.(पं.)/पांच(19).- रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908(1908 का सं. 16) की धारा 78 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए तथा रजिस्ट्रीकरण विभाग की अधिसूचना क्रमांक 816-635-पांच-पृ. आ. दिनांक 24 फरवरी, 1975 के अधीन पूर्व में बनाई तथा प्रकाशित की गई फीस सारणी को अतिष्ठित करते हुए, राज्य सरकार, एतद्‌द्वारा, उक्त अधिनियम के अधीन देय रजिस्ट्रीकरण तथा अन्य संबंधित फीस के लिए निम्नलिखित नई सारणी बनाती है तथा उसकी धारा 79 द्वारा अपेक्षित किए गए अनुसार उसे प्रकाशित करती है, अर्थात्‌ :-

एक-क-रजिस्ट्रीकरण एवं अन्य संबंधित फीस सारणी

अनुच्छेद-एक फीस (रूपये में)
स.क्र. विवरण
(क) अचल संपत्ति के (1) विक्रय, या (2) विनिमय, या (3) दान, जो परिवार के सदस्यों से भिन्न के पक्ष में हो, की दशा में छत्तीसगढ़ बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों का बनाया जाना और उनका पुनरीक्षण नियम, 2000 में यथा परिभाषित बाजार मूल्य के आधार पर अचल सम्पत्ति के संगणित मूल्य का 4 प्रतिशत
(ख) किसी अन्य मामले में उस रकम का 0.8 प्रतिशत, जिस पर स्टाम्प फीस प्रभार्य है।
(ग) जब संव्यवहार धन के रूप में मूल्यांकित न किया जा सकता हो रू. 500.00
टिप्पणी :-
(1) विभाजन की लिखतम की दशा में पृथक हिस्सा या हिस्सोंं के बाजार मूल्य का 0.8 प्रतिशत
(2) हकत्याग विलेख में बाजार मूल्य का 0.8 प्रतिशत
(3) जब कोई पावर ऑफ अटॉर्नी, सामान्य या विशेष, जिसके द्वारा अभिकर्ता को अचल संपत्ति के अंतरण का अधिकार दिया गया हो तथा यथा मूल्य स्टाम्प फीस से प्रभार्य हो, निष्पादित की जाये तथा रजिस्ट्रीकरण के लिए प्रस्तुत की जाये, तो ऐसी पावर ऑफ अटॉर्नी पर फीस सारणी के इस अनुच्छेद के अधीन यथा मूल्य प्रभारित की जानी चाहिये। यदि कोई हस्तांतरण-पत्र ऐसी पावर ऑफ अटॉर्नी के अनुसरण में, पावर ऑफ अटॉर्नी के निष्पादक और ऐसे व्यक्ति के बीच, जिसके पक्ष में उसे निष्पादित किया गया है, निष्पादित किया जाता है, वहां हस्तांतरण-पत्र पर फीस, ऐसी होगी, जो संपत्ति के बाजार मूल्य पर संगणित की गई फीस में से पावर ऑफ अटॉर्नी पर भुगतान की गई फीस को कम करके आती है।
अनुच्छेद-दो फीस(रूपये में)
पट्टों के रजिस्ट्रीकरण के लिये-
पट्टे पर देय मुद्रांक फीस के मूल्य का तीन चौथाई, इस शर्त के साथ कि न्यूनतम (रू. 50) होगा। 1000 रूपये न्यूनतम के अधीन रहते हुए पट्‌टे पर देय स्टाम्प शुल्क के मूल्य का तीन चौथाई
यदि पट्टे पर मुद्रांक फीस की छूट हो, तो फीस। 1000.00
टीपः इस अनुच्छेद में प्रयुक्त शब्द ''पट्टा'' में पट्टा या कबूलियत, जो पट्टे का प्रतिरूप न हो सम्मिलित है।

एक-ख-नियत फीस से प्रभारणीय दस्तावेज

अनुच्छेद-तीन फीस (रूपये में)
निम्नलिखित के रजिस्ट्रीकरण के लिये-
(क) वसीयत 1000.00
(ख) दत्तक लेने के लिये प्राधिकार या दत्तक ग्रहण विलेख। 1000.00
(ग) अटार्नी के सामान्य अधिकार, (यथा मूल्य स्टाम्प फीस से प्रभार्य को छोड़कर) विवाह विच्छेद विलेख या न्यायालय की डिक्री या आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि। 1000.00
(घ) हक विलेख की निक्षेप से संबंधित करार की लिखत हेतु। 1000.00
(ङ) हक विलेख के निक्षेप के प्रतिहस्तांतरण की लिखत हेतु। 1000.00
(च) छत्तीसगढ़ प्रकोष्ठ स्वामित्व अधिनियम, 2000 के अधीन घोषणा हेतु। 1000.00
अनुच्छेद-चार फीस (रूपये में)
निम्नलिखित के रजिस्ट्रीकरण के लिये-
(क) ऐसे दूसरे विलेख के जो पहले ही रजिस्ट्रीकृत किया जा चुका हो, कारण प्रतिफल के भुगतान की प्राप्ति अभिस्वीकृति का पृथक विलेख। 500.00
(ख) पूर्व में रजिस्ट्रीकृत किसी दस्तावेज को संशोधित, परिवर्तित अथवा शोधित किन्तु निरसित न करने वाली दस्तावेज। यदि ऐसी फीस 500 रूपए से अधिक न हो, अन्यथा 500 रूपये।
अनुच्छेद-पांच फीस (रूपये में)
निम्नलिखित के रजिस्ट्रीकरण के लिये-
(क) अटार्नी का विशेष अधिकार (यथा-मूल्यमान स्टाम्प शुल्क से प्रभार्य को छोड़कर)। 1000.00
(ख) सेवा या किराये का करार। 100.00
(ग) संलेखो के प्रतिरूप या दूसरी प्रतियां। 500.00
(घ) बिना किसी प्रतिफल क,े सम्मति विलेख। 500.00
(ङ) पट्टे की तरह का करार, बिना किसी प्रीमियम या भाड़े के। 1000.00
(च) कोई भी अन्य दस्तावेज, जो इस सारणी के किसी अन्य अनुच्छेद के अन्तर्गत नहीं लाया जा सकता हो। 500.00
(छ) भू-सुधार या कृषक ऋण अधिनियम के अधीन ऋण के लिये प्रतिभूति या बंधक विलेख। 100.00
टिप्पणियाँ :-
(1) बिना प्रतिफल के सम्मतियां, चाहे मूल विलेख में अभिलिखित हो या पृथक दस्तावेजों के विषय में हो, पृथक लिखत होती है, और उन पर खण्ड (घ) के अधीन रजिस्ट्रीकरण फीस प्रभारित की जायेगी।
(2) प्रतिफल के लिये दी गई सम्मतियों, चाहे मूल विलेखों पर या पृथक रूप से लिखे गये विलेखों पर पृष्ठांकित हो, फीस सारणी के पहले अनुच्छेद में निहित यथा मूल्य मान के अधीन निर्धारित की जायेगी, परन्तु जब ऐसी सम्मति (पहले) अनुच्छेद-एक के अधीन प्रभारणीय मूल दस्तावेज पर पृष्ठांकित हो, तो रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दोनों संव्यवहारों के लिए प्रतिफल की रकमों की कुल राशि पर उस अनुच्छेद के अधीन रजिस्ट्रीकरण फीस का उद्‌ग्रहण करेगा।
अनुच्छेद-छः फीस (रूपये में)
निम्नलिखित के रजिस्ट्रीकरण के लिये-
(1) पूर्व में रजिस्ट्रीकृत किसी दस्तावेज को निरसित करने वाले दस्तावेज के पट्टे के समर्पण के या पट्टे के हस्तांतरण के दस्तावेज के, जो किसी भी प्रतिफल के बिना हो, रजिस्ट्रीकरण के लिए। वही फीस, जो कि मूल दस्तावेज के रजिस्ट्रीकरण के लिये अपेक्षित हो, इस शर्त के अध्यधीन रहते हुये कि अधिकतम केवल 500 रूपये होगा।

दो-रजिस्ट्रीकरण फीस (असाधारण)

अनुच्छेद-सात फीस (रूपये में)
रजिस्ट्रार द्वारा किसी भी दस्तावेज के रजिस्ट्रीकरण के लिए अतिरिक्त शुल्क रू. 1000/- साधारण शुल्क के अतिरिक्त
टीपः- इस अनुच्छेद के अधीन अतिरिक्त फीस, वसीयतों तथा दत्तक ग्रहण के अधिकार पत्रों के रजिस्ट्रीकरण पर देय नहीं होगी, वह ऐसे मामलों में भी उद्‌ग्रहणीय नहीं होगी, जिनमें सब-रजिस्ट्रार किसी निष्पादन में हितबद्ध होने के कारण या अन्य दूसरे पर्याप्त कारण से स्वयं रजिस्ट्रीकरण करने के लिए असमर्थ हों।

तीन-रजिस्ट्रीकरण से आनुषंगिक फीस

अनुच्छेद-आठ फीस (रूपये में)
1. समस्त मामलों में देय-
(क) दस्तावेजों पर पृष्ठांकन की प्रतिलिपि करने के लिये नियत फीस। 10.00
(ख) संबंधित पुस्तक में रजिस्ट्रीकृत दस्तावेजों की प्रतिलिपि करने के लिये। 2.50 प्रत्येक पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग के लिये जिसमें 100 शब्द हो।
टीपः- यदि दस्तावेज ऐसी स्थावर संपत्ति से संबंधित हो, जो एक से अधिक जिलों में स्थित हो और उसकी प्रतिलिपि धारा 65 या 66 के अधीन दूसरे जिले या अन्य जिलों को भेजना हो, तो प्रतिलिपिकरण फीस, दुगुनी (या यथास्थिति तीन गुनी, आदि) देय होगी, एक बार रजिस्टर में मूल प्रतिलिपि करने के लिये और फिर भेजने के लिये प्रतिलिपि या प्रतिलिपियां करने के लिये (देखिये अनुच्छेद-सत्रह), किन्तु उस अनुच्छेद की टीप (4) में उपबंधित दशा में फीस देय नहीं होगी।
अनुच्छेद-नौ फीस (रूपये में)
(क) रजिस्ट्रीकरण के लिये प्रस्तुत किये गये छपे हुये दस्तावेजों की छपी हुई प्रतिलिपियों की तुलना करने के लिये प्रत्येक पृष्ठ या पृष्ठ के भाग के लिये जिसमें 100 शब्द हो। 10.00
(ख) प्रत्येक प्रतिलिपि को दाखिल करने के लिये। 10.00
अनुच्छेद-दस फीस (रूपये में)
2. विशेष मामलों में देय-
(अतिरिक्त में) धारा 64, 65 और 66 के अधीन भेजे जाने वाले ज्ञापन की प्रत्येक प्रतिलिपि के लिये, समान फीस। 100.00
टिप्पणियाँः-
(1) धारा 64, 65 के अधीन ज्ञापन जारी करने के लिये कोई फीस प्रभारित नहीं की जायेगी, जबकि स्थावर सम्पत्ति से संबंधित न्यायालय की डिक्र्री या आदेश की प्रतिलिपि धारा 29 के अधीन रजिस्ट्रीकरण के लिये उन उप-रजिस्ट्रार या जिले के रजिस्ट्रार के कार्यालय में प्रस्तुत की जाये, जिसके उप जिले या जिले में संपत्ति का कोई भी भाग स्थित न हो।
(2) धारा 65(1) के अधीन उन मामलों के ज्ञापन के जारी करने के लिये कोई फीस, प्रभारित नहीं की जायेगी, जिनमें सब-रजिस्ट्रार,निष्पादन में हितबद्ध होने या उस भाषा से, जिसमें वह विलेख लिखा हुआ हो, अवगत न होने के कारण या किसी अन्य पर्याप्त कारणों से स्वयं रजिस्ट्रीकरण करने के लिये असमर्थ हो।
अनुच्छेद-ग्यारह फीस (रूपये में)
अनुवाद या लिप्यन्तर दाखिल करने के लिये (धारा 62)। 10.00
अनुच्छेद-बारह फीस (रूपये में)
रजिस्ट्रीकृत दस्तावेजों को डाक से लौटाने के लिये-
(क) एकल दस्तावेज के लिये। 200.00
अनुच्छेद-तेरह फीस (रूपये में)
(क) ऐसे दस्तावेज की अभिरक्षा के लिये, जो उस दिनांक से, जिसको उस पर (रजिस्ट्रीकृत) या रजिस्ट्रीकरण से इंकार किया गया, पृष्ठांकित किया गया हो, एक माह तक अदावाकृत रही हो। पहले माह के पश्चात्‌ ऐसे प्रत्येक माह या महिने के भाग के लिये, जिसके दौरान में दस्तावेज अदावाकृत रहा हो, अधिकतम 1000/- रूपये के अध्यधीन रहते हुए 100/- रूपये।
(ख) ऐसे दस्तावेज की प्रतिलिपि की अभिरक्षा के लिये, जो रजिस्ट्रीकरण के लिये प्रस्तुत की गई हो या जिसका रजिस्ट्रीकरण किया जा चुका हो, जब कि ऐसी प्रतिलिपि रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में किसी व्यक्ति के आवेदन-पत्र पर तैयार की गई हो और एक माह तक अदावाकृत रही हो, उस दिनांक से, जब से कि वह प्रतिलिपि आवेदक को दिये जाने के लिये तैयार थी। पहले माह के पश्चात्‌ ऐसे प्रत्येक माह या महिने के भाग के लिये, जिसके दौरान में दस्तावेज अदावाकृत रहा हो, अधिकतम 500/- रूपये के अध्यधीन रहते हुए 50/- रूपये।
टीपः- अधिकतम फीस, दस्तावेज के लिये 1000 रूपये और प्रतिलिपि के लिये 500 रूपये।

चार-परिदर्शनों और कमीशनों के लिये फीस

अनुच्छेद-चौदह फीस (रूपये में)
धारा 31, 33 या 38 के अधीन व्यक्तिगत निवास स्थान या जेल पर प्रत्येक उपस्थिति के लिये या धारा 33 या 38 के अधीन कमीशन जारी करने के लिये।
(1) यदि वह व्यक्ति जेल में हो। 500.00
(2) यदि वह व्यक्ति कार्यालय में उपस्थित होने में शारीरिक रूप से असमर्थ हो। 1000.00
(3) अन्यथा 1000.00
टिप्पणियाँः-
(1) इस अनुच्छेद में वर्णित फीस, साधारण फीस तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के 5.00 रूपये प्रति किलोमीटर की दर से और रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ जाने वाले भृत्य के लिए 2.00 रूपये प्रति किलोमीटर की दर से यात्रा भत्ता में, अतिरिक्त प्रभारित की जाएगी।
(2) जब कोई उपस्थिति धारा 31 और 38 दोनों के अधीन उसी समय और स्थान पर होती हो और वह एक दस्तावेज के ही रजिस्ट्रीकरण से संबंधित हो, तो केवल एक उपस्थिति की फीस और एक रजिस्ट्रीकरण फीस का उद्‌ग्रहण किया जायेगा। यदि रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जब एक दस्तावेज के रजिस्ट्रीकरण का संबंध हो, एक अवसर पर प्रस्तुतकर्ता और दूसरे अवसर पर निष्पादनकर्ता या अन्य आवश्यक साक्षी के यहां उपस्थित होता हो, तो दो उपस्थिति फीस का उद्‌ग्रहण किया जायेगा। यदि रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, व्यक्तिगत निवास स्थान या जेल पर उपस्थित होता हो और एक व्यक्ति कई दस्तावेज प्रस्तुत करता हो या एक व्यक्ति या एक से अधिक व्यक्ति एक ही और उसी समय तथा स्थान पर उन सब के द्वारा संयुक्त रूप से निष्पादित कई दस्तावेजों के निष्पादन को स्वीकार करता हो अथवा करते हाें, तो केवल एक ही उपस्थिति फीस का उद्‌ग्रहण किया जायेगा, किन्तु रजिस्ट्रीकरण फीस, प्रत्येक दस्तावेज के संबंध में उद्‌ग्रहीत होगी। जहां विभिन्न व्यक्ति एक ही और उसी समय तथा स्थान पर, ऐसे कई विभिन्न दस्तावेजों को, जो उनके द्वारा संयुक्त रूप से निष्पादित नहीं किये गये हों, रजिस्ट्रीकरण के लिये प्रस्तुत करते हों या उनका निष्पादन स्वीकार करते हां,े तो रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रत्येक भिन्न संव्यवहार के लिये एक उपस्थिति फीस उद्‌ग्रहीत करेगा, रजिस्ट्रीकरण फीस ऐसे समस्त दस्तावेजों पर देय होगी।
(3) यदि एक अथवा अधिक महिला निष्पादकों के, जो परदानशीन हो या उच्च कुल की हो, अंगूठा निशानी लेने के लिये किसी दायी अथवा सहायिका का रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ व्यक्तिगत निवास स्थान पर जाना आवश्यक हो, तो ऐसे व्यक्तिगत निवास स्थान पर उसकी प्रत्येक उपस्थिति के लिये, रजिस्ट्रीकृत किये गये दस्तावेेजों की संख्या का ध्यान दिये बिना, पचास रूपये अतिरिक्त फीस प्रभारित की जायेगी।
(4) इस अनुच्छेद के अधीन उद्‌ग्रहणीय फीस, भूमि अर्जन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के पक्ष में निष्पादित किए गए लिखत के रजिस्ट्रीकरण के लिए व्यक्तिगत निवास स्थान पर उपस्थित होने के लिए प्रभार्य नहीं होगीः परन्तु यह कि जब किसी भूमि-स्वामी की अनुपस्थिति के कारण उसी लिखत के रजिस्ट्रीकरण के संबंध में उप-रजिस्ट्रार से दूसरी बार उपस्थित होने की अपेक्षा की जाये, तो इस अनुच्छेद के अधीन उद्‌ग्रहणीय पूरी फीस, उक्त स्वामी से प्रभारित की जाएगी।
(5) इस अनुच्छेद के अधीन वसूल की गई सभी फीस, कोषालय/उप-कोषालय में जमा की जाएगी। इसके पश्चात्‌ रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, टीप (1) में विनिर्दिष्ट यात्रा भत्ते की संपूर्ण राशि का हकदार होगा। यह राशि आहरित की जाएगी और उसको भुगतान कर दी जाएगी। इसी तरह भृत्य को टीप (1) के अधीन वसूल की गई राशि का भुगतान कर दिया जाएगा और दाई को टीप (3) के अधीन वसूल की गई राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

पांच : विलम्बित प्रस्तुति तथा विलम्बित उपस्थिति के लिए फीस

अनुच्छेद-पन्द्रह फीस (रूपये में)
विलंबित प्रस्तुति (धारा 25) और विलंबित उपस्थिति (धारा 34) के लिये जुर्माना नीचे दिये गये मान से विनियमित होगाः-
मान
(क) जब विलंब एक मास से अधिक न हो, वास्तविक रजिस्ट्रीकरण फीस की धनराशि का दुगुना जुर्माना;
(ख) जब विलंब एक मास से अधिक हो, किन्तु दो मास से अधिक न हो, वास्तविक रजिस्ट्रीकरण फीस की धनराशि का चौगुना जुर्माना;
(ग) जब विलंब दो मास से अधिक, किन्तु तीन से अधिक न हो, वास्तविक रजिस्ट्रीकरण फीस की धनराशि का छः गुना जुर्माना;
(घ) जब विलंब तीन मास से अधिक, किन्तु चार से अधिक न हो, वास्तविक रजिस्ट्रीकरण फीस की धनराशि का दस गुना जुर्माना।
टीपः- वह समय, कालावधि कब प्रारंभ हुई, की गणना करने में यह ध्यान में रखना चाहिए कि धारा 23 में प्रयुक्त शब्द ''दिनांक से'' और ''दिन से'' दस्तावेज के निष्पादन के दिनांक को और उस दिन को, जिसको कि न्यायालय की डिक्री या आदेश यथास्थिति दी गई अथवा अंतिम हुई हो, छोड़ देते हैं (सामान्य खण्ड अधिनियम, 1897 (1897 का सं. 10) की धारा 3 के खंड 2)।

छः -तलाशियों के लिये तथा प्रतिलिपियों के लिए फीस

अनुच्छेद-सोलह फीस (रूपये में)
(क) रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा की गई तलाशी के लिये प्रत्येक प्रविष्टि या दस्तावेज के लिये। (यदि कोई व्यक्ति, जो किसी सम्पत्ति का भारमुक्तता प्रमाणपत्र पाने की वांछा करता है, वह खण्ड (क) के तलाशी फीस के अतिरिक्त, 50 रूपए का प्रमाणपत्र फीस चुकाने का दायी होगा।) 200/- प्रतिवर्ष
(ख) आवेदक को निरीक्षण करने की अनुज्ञा देने के लिये प्रत्येक प्रविष्टि या दस्तावेज के लिये। 100/- प्रतिवर्ष
(ग) खण्ड (ख) में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी, प्राधिकृत बैंको से कृषि प्रयोजनों हेतु ऋण प्राप्त करने के प्रयोजन के लिये निरीक्षण की अनुज्ञा देने के लिए फीस निम्नानुसार होगीः-
(एक) अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के भूमिस्वामी के मामले में। कुछ नहीं
(दो) वे भूमिस्वामी, जो ऊपर मद (एक) के अन्तर्गत न आते हों तथा दस हेक्टेयर से अनधिक भूमि धारण करते हों, के मामले में। 100.00
(घ) किसी उपयोगकर्ता/सेवा प्रदाता द्वारा इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से प्रत्येक निर्धारित समय स्लॉट हेतु की गई तलाशी हेतु। 100/- प्रति स्लाट
अनुच्छेद-सत्रह फीस (रूपये में)
(क) किसी व्यक्ति के लाभ के लिये कारणों, प्रविष्टियों तथा दस्तावेजों की प्रतिलिपियों को तैयार करने या देने के लिये या धारा 65, 66 तथा 67 के अधीन किसी दूसरे कार्यालय को भेजे जाने के लिये। रूपये 10 प्रति पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग के लिए
(ख) ऐसी प्रतियों को शीघ्रता से तैयार करने या देने के लिये। खण्ड (क) के अधीन प्रभारणीय फीस का दुगुना
(ग) इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रीकरण प्रणाली से रजिस्ट्रीकृत दस्तावेज की डिजिटल हस्ताक्षरित प्रति डाउनलोड करने हेतु। 200.00 रूपए
टीपः-
(1) यदि किसी भी प्रविष्टि की प्रतिलिपि के लिये आवेदन पत्र में निम्नलिखित विवरणों में से कोेई भी एक दिया गया हो, तो तलाशी फीस उद्‌ग्रहीत नहीं की जायेगी-
(क) दावेदार और या निष्पादक का नाम, दस्तावेज की प्रकृति तथा रजिस्ट्रीकरण का दिनांक और निष्पादक द्वारा आवेदन करने की दशा में स्वीकृति का दिनांकः या
(ख) पुस्तक, जिल्द तथा पृष्ठ या वर्ष सहित दस्तावेज का अनुक्रमांक।
(2) शासकीय कर्मचारी, जिनके लिये सद्‌भावपूर्ण सार्वजनिक प्रयोजनों के लिये रजिस्टरों का निरीक्षण करना या तलाशी लेना आवश्यक हुआ हो, फीस के भुगतान से मुक्त रहेंगे।
(3) उप-रजिस्ट्रारों द्वारा दस्तावेजों के अधीन दावा करने वाले या उनका निष्पादन करने वाले व्यक्तियों को दी गई अस्वीकृति के कारणों की प्रतिलिपियां, फीस से मुक्त रहेंगी। (देखिए धारा 71)
(4) धारा 65 या 66 के अधीन प्रतिलिपि देने के लिये कोई फीस अनुच्छेद-सत्रह के अधीन उस दशा में प्रभारित नहींं की जायेगी, जबकि स्थावर संपत्ति से संबंधित न्यायालय की डिक्री या आदेश की प्रतिलिपि, धारा 29 के अधीन पंजीकरण के लिये उस उप-रजिस्ट्रार या जिले के रजिस्ट्रार के कार्यालय में प्रस्तुत की जाये, जिससे उप जिले या जिले में प्रभावित सम्पत्ति का कोई भी भाग स्थित न हो।
(5) शासकीय कर्मचारी, जिन्हें सद्‌भावनापूर्ण सार्वजनिक प्रयोजनों के लिये प्रविष्टियों या दस्तावेजों की प्रतिलिपियों की आवश्यकता हो, फीस के भुगतान से मुक्त रहेंगे।
अनुच्छेद-अठ्‌ठारह फीस (रूपये में)
(क) नक्शे की प्रतिलिपि देने के लिये (परन्तु यह कि आवेदक ऐसी प्रतिलिपि तैयार करने के लिये अपना निजी प्रबन्ध करे और उसका खर्च वहन करे)। 100.00
(ख) नक्शे की प्रमाणित प्रतिलिपि देने या इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रीकरण प्रणाली से कम्प्यूटरीकृत नक्शा डाउनलोड करने के लिए। 200.00
टीपः- शासकीय कर्मचारी, जिन्हें सद्‌भावपूर्ण सार्वजनिक प्रयोजनों के लिये नक्शों की प्रतिलिपियों की आवश्यकता हो, फीस के भुगतान से मुक्त रहेंगे।

सात-विविध कार्यवाहियों के लिए फीस

अनुच्छेद-उन्नीस फीस (रूपये में)
(क) वसीयत के मुहरबंद लिफाफे को जमा करने के लिये। 500.00
(ख) ऐसे लिफाफे को खोलने या निकालने के लिये। 500.00
टीपः- मोहर बंद लिफाफे के खोलने के लिए, आठवें अनुच्छेद में दिये गये मान के अनुसार विषयवस्तु की प्रतिलिपि करने का व्यय, अतिरिक्त रूप से प्रभार्य होगा।
अनुच्छेद-बीस अटार्नी के अधिकार पत्र के अभिप्रमाणीकरण के लिये फीस (रूपये में)
(क) यदि विशेष हो 500.00
(ख) यदि सामान्य हो 500.00

आठ-आवेदनपत्र तथा आदेशिकाएं जारी करने के लिये फीस

अनुच्छेद-इक्कीस फीस (रूपये में)
(1) न्यायालय फीस अधिनियम के अधीन राजस्व अधिकारियों को दिये जाने वाले आवेदनपत्रों के लिये देय फीस, उन समस्त आवेदन पत्रों पर उद्‌ग्रहणीय होगी, जिनका कि विधि द्वारा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को लिखित में दिया जाना अपेक्षित हो। न्यायालय फीस अधिनियम, 1870 के अधीन देय फीस
(2) रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी की गई आदेशिकाओं पर वही फीस उद्‌ग्रहणीय होगी, जो न्यायालय फीस अधिनियम के अधीन बनाये गये नियमों द्वारा व्यवहार न्यायालयों द्वारा आदेशिकाएं जारी करने के लिए देय होती है। व्यवहार न्यायालय द्वारा आदेशिकायें जारी करने हेतु, न्यायालय फीस अधिनियम, 1870 के अधीन देय न्यायालय फीस
टीपः-
1 (क) रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 (1908 का सं. 16) की धारा 57 के अधीन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को किसी भी पुस्तक क्रमांक 1, 2, 3 और 4 या उनसे संबंधित निर्देशक सूची क्रमांक एक अथवा दो की किसी प्रविष्टि की प्रतिलिपि के लिये दिये गये प्रत्येक आवेदनपत्र पर, न्यायालय फीस अधिनियम, 1870 (1870 का सं. 7) की द्वितीय अनुसूची के प्रथम अनुच्छेद के खण्ड (क) के अधीन 2 रूपये की न्यायालय फीस प्रभारित की जायेगी।
(ख) रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 (1908 का सं. 16) की धारा 57 के अधीन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पुस्तक क्रमांक 1 या 2 की या उनसे संबंधित निर्देशक सूची क्रमांक एक या दो की कितनी भी प्रविष्टियों के निरीक्षण के लिये या उक्त पुस्तकों तथा निर्देशक सूचियों की या पुस्तक क्रमांक 3 या 4 की अथवा इन पुस्तकों से संबंधित निर्देशक सूचियों की कितनी भी प्रविष्टियों की रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा की जाने वाली तलाशी के लिये दिये गये प्रत्येक आवेदन पत्र पर, न्यायालय फीस अधिनियम, 1870 (1870 का सं. 7) की द्वितीय अनुसूची के प्रथम अनुच्छेद के खण्ड (ख) के अधीन पांच रूपये की न्यायालय फीस प्रभारित की जायेगी।
2. सद्‌भावपूर्ण सार्वजनिक प्रयोजनों के लिये अपेक्षित प्रविष्टियों अथवा दस्तावेजों की प्रतिलिपियों के लिये या रजिस्टरों के निरीक्षण या तलाशी के लिये शासकीय सेवक द्वारा दिये गये आवेदन पत्र पर, कोई न्यायालय फीस प्रभारित नहीं की जायेगी।
अनुच्छेद-बाईस फीस (रूपये में)
1. निम्नलिखित पर (500 रूपये) की निश्चित फीस उद्‌ग्रहीत होगी-
(क) किसी दस्तावेज का रजिस्ट्रीकरण करने से इंकार करने वाले किसी उप-रजिस्ट्रार के आदेशों के विरूद्ध धारा 72 के अधीन प्रत्येक अपील के या धारा 73 के अधीन प्रत्येक आवेदन पत्र के प्रस्तुतीकरण के लिये; 500.00
(ख) धारा 74 के अधीन जांच के लिये; 500.00
(ग) ऐसे दस्तावेजों के संबंध में, जिनका कि निष्पादन करने से इंकार किया गया हो, धारा 35 की उप-धारा (3) के द्वितीय परन्तुक के अधीन रजिस्ट्रार की शक्तियों से विनिहित किये गये उप- रजिस्ट्रार द्वारा जांच के लिये। 500.00
2. निम्नलिखित के संबंध में (100 रूपये) की निश्चित फीस उद्‌ग्रहीत होगी-
(क) धारा 25(2) तथा धारा 34(4) के अधीन उप-रजिस्ट्रार को प्रस्तुत किये गये प्रत्येक आवेदनपत्र के लिये; 100.00
(ख) निष्पादकों तथा साक्षियों को उपसंजात कराने के लिये धारा 36 के अधीन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रस्तुत किये गये प्रत्येक आवेदनपत्र के लिये; 100.00
(ग) रजिस्ट्रीकरण के लिये पेश किये गये किसी दस्तावेज के साथ या उसके संबंध में किसी अभिकर्ता द्वारा प्रस्तुत किये गये मुख्त्यारनामा का अनुवाद फाईल करना, जब कि मुख्त्यारनामा ऐसी भाषा में लिखा गया हो, जो जिले में सामान्यतः उपयोग में न लाई जाती हो, के लिये; 100.00
(घ) रजिस्ट्रीकरण के लिये पेश किये गये दस्तावेज के साथ या उसके संबंध में प्रस्तुत किये गये विशेष मुख्त्यारनामा को फाईल करने के लिये; 100.00
(ङ) रजिस्ट्रीकृत या रजिस्ट्रीकरण करने से इंकार की गई तथा सुरक्षित अभिरक्षा के हेतु रजिस्ट्रार के कार्यालय को भेजी गई इच्छा पत्र (विल) की वापसी हेतु प्रत्येक आवेदनपत्र के लिये; 100.00
(च) ऐसे व्यक्ति, जिसके पक्ष में रसीद दी गई है, को दस्तावेज वापस किये जाने के संबंध में आपत्ति करने वाली प्रत्येक याचिका, जो रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पेश की गई हो, के लिये; 100.00
(छ) धारा 25(1) तथा धारा 34(1) के अधीन उद्‌ग्रहीत जुर्माने के परिहार का या वापसी का दावा करने वाला प्रत्येक आवेदनपत्र के लिये। 100.00
3. निम्नलिखित पर (250 रूपये) की निश्चित फीस उद्‌ग्रहीत होगीः-
(क) किसी दस्तावेज के रजिस्ट्रीकरण के विरूद्ध आपत्ति करने वाली प्रत्येक याचिका, जो रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पेश की गई हो, के लियेः- टीपः-उन याचिकाओं पर कोई फीस उद्‌ग्रहीत नहीं होगी, जिनमें सैनिकों द्वारा अभिकथित अवैध विक्रय कर प्रतिवाद जिला नौसैनिक, सैनिक और वायु सैनिक बोर्ड के सचिवों ने किया होः परन्तु यह कि खण्ड (क) के अधीन आने वाले मामलों में,ं यदि एक याचिका में एक दस्तावेज से अधिक दस्तावेजों के रजिस्ट्रीकरण के विरूद्ध आपत्ति की गई हो, तो याचिका में विनिर्दिष्ट किये गये ऐसे दस्तावेजों में से प्रत्येेक के लिये देय फीस की संगणना (250 रूपये) की दर पर की जायेगी और यदि ऐसे दस्तावेजों की संख्या याचिका में विनिर्दिष्ट न की गई हो, तो ऐसी याचिका के लिये (500 रूपये) की फीस उद्‌ग्रहीत होगी। 250.00
(ख) रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पेश की गई प्रत्येक ऐसी याचिका के लिये- (एक) रजिस्ट्रीकरण के लिये दी गई कोई दस्तावेज वापस लेने के हेतु; (दो) किसी दस्तावेज का रजिस्ट्रीकरण करने से पूर्णतः या भागतः इंकार करने हेतु; (तीन) दस्तावेज निष्पादित करने वाले पक्षकारों के उपसंजात होने तक दस्तावेज को लंबित रखने हेतु। 250.00
4. (क) रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उसके कार्यालय में रजिस्ट्रीकरण हेतु विशेष आवश्यकता के आधार पर दस्तावेज प्रतिग्रहीत करने के लिये अवकाश के दिवस पर पेश किये गये प्रत्येक आवेदन पत्र पर (1000 रूपये) की निश्चित फीस उद्‌ग्रहीत होगी। 1000.00
(ख) किसी प्राधिकृत अवकाश के दिन विशेष आपात आधार पर किसी ऐसे मुहरबंद लिफाफे का, जिनमें इच्छा पत्र विहित होना तात्पर्यित हो, प्रतिग्रहीत करने के लिये धारा 42 के अधीन निक्षेपित करने के लिये रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पेश किये गये प्रत्येक आवेदनपत्र पर (1000 रूपये) की निश्चित फीस उद्‌ग्रहीत होगी। 1000.00
(ग) अवकाश के दिन विशेष आपात आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को किसी मुख्त्यारनामा को केवल सत्यापन हेतु या सत्यापन के लिये और रजिस्ट्रीकरण के हेतु उसके कार्यालय में प्रतिग्रहीत करने के लिये पेश किये गये प्रत्येक आवेदन पर (1000 रूपये) की निश्चित फीस उद्‌ग्रहीत होगी। 1000.00
(घ) किसी ऐसे दस्तावेज के रजिस्ट्रीकरण के लिये, जिसे प्रथमतः भागतः इन्कार कर दिया गया हो और धारा 75 के अधीन रजिस्ट्रार द्वारा रजिस्ट्रीकरण किये जाने के लिये निर्देशित किया गया हो, प्रतिलिपि फीस विहित दर पर उद्‌ग्रहीत होगी। प्रत्येक पृष्ठ या उसके 100 शब्दोंं के लिए 2. 50 रूपये

यह अधिसूचना राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होगी।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

निरंजन दास, सचिव.

अटल नगर, दिनांक 4 फरवरी 2022

क्रमांक एफ 3-53/2020/वा.क.(पं.)/पांच(19).⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण मेें इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 3-53/2020/वा.क.(पं.)/पांच(19) दिनांक 04-02-2022 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

निरंजन दास, सचिव.

Atal Nagar, the 4th February 2022

NOTIFICATION

No. F 3-53/2020/CT(R)/V(19).⸺ In exercise of the powers conferred by Section 78 of the Registration Act, 1908 (No.XVI of 1908), and in suppression of table of fees previously prepared and published under the Registration Department Notification No.816-635-V-SR, Dated the 24th February 1975 the State Government hereby prepares the following new Table of Registration and other related fees payable under said Act publishes it as required by Section 79 thereof.

REGISTRATION AND OTHER RELATED FEE TABLE

ARTICLE I Fee (In Rupees)
S.NO. Description
(a) In case of - (1) Sale, or (2) Exchange or (3) Gift in favour of other than family member, of immovable property. 4 percent of the value of immovable property calculated on the basis of market value as defined in Chhattisgarh Preparation and Revision of Market Value Guideline Rules, 2000
(b) In any other cases 0.8 percent of the amount on which stamp duty is chargeable
c) When the transaction is not capable of being valued in terms of money Rs. 500.00
Note -
1. In the case of an instrument of partition 0.8 percent of the market value of the separate part or parts
2. In the case of an instrument of relinquishment 0.8% of market value
3. When a power of attorney, general or special, authorizing the agent to transfer immovable property and chargeable with advalorem stamp duty is executed and presented for registration, an advalorem registration fee under this Article should be charged on such power of attorney. If a conveyance relating to that property is executed in pursuance of power of attorney between the executant of power of attorney and the person in whose favour it is executed, the fees on the conveyance shall be the fees calculated on the market value of the property reduced by fees paid on the power of attorney.
ARTICLE-II Fee (In Rupees)
For the registration of leases-
Three fourth of the value of the stamp duty payable on the lease subject to a minimum of (Rs. 1000) Three-fourths of the value of the stamp duty payable on the lease subject to a minimum of Rs.1000
If the lease is exempt from Stamp Duty, a fee of 1000.00
Note: The term "lease" used in this Article includes a patta or Kabuliyat not being a counterpart of a lease.

B- DOCUMENT CHARGEABLE WITH FIXED FEES

ARTICLE-III Fee (In Rupees)
For the registration of the following -
(a) A will 1000.00
(b) An authority to adopt or adoption deed 1000.00
(c) A general power of attorney (excluding those Chargeable with advalorem stamp duty), deed of divorce, or certified copy of a decree or order of the Court. 500.00
(d) For an Instrument of Agreement related to deposit of title deed 1000.00
(e) For an Instrument of Re-conveyance of deposit of title deed 1000.00
(f) For Declaration under Chhattisgarh Prakoshtha Swamitva Adhiniyam, 2000 1000.00
ARTICLE-IV Fee (In Rupees)
For the registration of the following-
(a) A separate deed acknowledging receipt of payment of consideration on account of another deed which has been previously registered; and 500.00
(b) A document amending, modifying or correcting but not cancelling any previously registered document. If such fees does not execeed Rs. 500 otherwise Rs. 500
ARTICLE-V Fee (In Rupees)
For the registration of the following-
(a) Special power of attorney (excluding those chargeable with advalorem stamp duty). 1000.00
(b) Agreement of service or hire 100.00
(c) Counterparts or duplicates of instruments 500.00
(d) Consent deed without any consideration 500.00
(e) Agreement styled as a lease without any premium or rent 1000.00
(f) Any other document which cannot be brought under any other article of this table. 500.00
(g) Security or Mortgage deed for loan under the Land Improvement or Agriculturists Loans Act. 100.00
Note:
(1) Consents without consideration whether recorded on the principal deeds or made the subject of separate documents, constitute separate instruments, and should be charged to a registration fee under clause (d).
(2) Consents granted for consideration, whether endorsed on the principal deeds or on deeds drawn up separately should be assessed under the advalorem scale prescribed in Article 1 of the Fee Table, but when such consent is endorsed on the principal document chargeable under Article 1, the registering officer should levy a registration fee under that Article, on the aggregate of the amounts of consideration for both transactions.
ARTICLE-VI Fee (In Rupees)
For the registration of the following-
1 For the registration of the document cancelling any previously registered document a surrender of lease or a transfer of lease without any consideration. The same fee as would be required for registration of the original document subject to a maximum of Rs. 500/- only

II. REGISTRATION FEES (EXTRAORDINARY)

ARTICLE-VII Fee (In Rupees)
Extra fee for registration of any document by Registrar Rs. 1000/- in addition to the ordinary fee
Note: The extra fee under the Article is not payable on the registration of wills and authorities to adopt, nor will it be levied in cases where the Sub-Registrar owing to his being interested in the execution or for any other sufficient reason is unable to register himself.

III. FEES INCIDENTAL TO REGISTRATION

ARTICLE-VIII Fee (In Rupees)
Payable in all cases-
(a) Fixed fee for copying the endorsement on documents. 10.00
(b) For copying registered documents into the appropriate book 2.50 (for each folio or fraction of a folio of words 100)
Note: If a document relates to immovable property situated in more districts than one and a copy thereof has to be forwarded to another district or other districts under section 65 or 66, copying fees will be payable twice over (or thrice etc. as the case may be), once for the original copying into the register, and again for making the copy or copies for despatch (vide Article XVII), except as provided into note (4) to that Article.
ARTICLE-IX Fee (In Rupees)
(a) For comparing printed copies of printed documents presented for registration for each folio or fraction of a folio of 100 words 10.00
(b) For filing each copy 10.00
ARTICLE-X Fee (In Rupees)
Payable in special cases-
(In Addition) For every copy of a memorandum to be sent under section 64, 65 and 66, a uniform fee of 100.00
Note-
(1) No fee will be charged for the issue of a memorandum under section 64, 65 when a copy of a decree or order of court relating to immovable property is presented for registration under section 29 in the office of the sub registrar or district registrar, in whose sub district or district no portion of the property is situated.
(2) No fee will be charged for the issue of a memorandum under section 65(1) in cases where the sub registrar owing to his being interested in the transaction or to his being unacquainted with the language in which the deed is written or for any other sufficient reason is unable to register himself.
ARTICLE-XI
ARTICLE-XII For filing a translation or transliteration (Section 62)
For the return of registered document by post
(a) For a single document
(b) For every additional document to be returned in the same registered cover.
ARTICLE-XIII
(a) For the custody of a document which has remained unclaimed for one month from the date on which it was endorsed registered or registration refused.
(b) For the custody of copy of a document which has been presented for registration or registered when such a copy has been prepared in the registration office on the application of any person and is unclaimed for one month from the date the copy was ready for delivery to the applicant.
Note: The maximum fee is Rs. 1000/- for a document and Rs. 500/- for a copy.

FOUR- FEE FOR VISIT AND COMMISSION

ARTICLE-XIV Fee (In Rupees)
For each attendance at a private residence or jail under section 31, 33 or 38 or for the issue of a commission under section 33 or 38.
1 If the person is in jail 500.00
2 If the person is physically unable to attand the office 1000.00
3 Otherwise 1000.00
Note: -
(1) The fee mentioned in this Article shall be charged in addition to the ordinary fee and travelling allowance at the rate of Rs. 5.00 per Kilometer for the registration officer and at the rate of Rs. 2.00 per kilometer for peon accompanying the registering officer.
(2) When an attendance takes place under both sections 31 and 38 at the same time and place relating to registration of one document, only one attendance fee and registration fee will be levied. If a registering officer, when the registration of one document is concerned, attends on the presenter on one occasion and the executant or another necessary witness on another occasion, two attendance fees will be levied. If a registering officer attends at a private residence or jail and one person presents several documents or one person admits or more persons than one admit the execution of several documents jointly executed by them all at one and the same time and place only one attendance fee will be levied, but the registration fee will be levied in the case of each document. Where several different persons at one and the same time and place present for registration or admit execution of several different documents not jointly executed by them, the registering officer will levy one attendance fee for each distinct transaction, the registration fees being payable on all such documents.
(3) For every attendance at a private residence of a nurse or a female assistant, if required to accompany a registering officer to take the thumb impression of one or more female executants who are purdanashin or of high birth, an extra fee of Rs. 50 shall be charged irrespective of the number of documents registered at such private residence.
(4) The fee leviable under this Article shall not be chargeable for attendance of private residence for registration of instruments in favour of the Government of Chhattisgarh for the purpose of land acquisition: Provided that when a Sub Registrar is required to attend second time in respect of the registration of the same instrument due to absence of the owner of the land, full fees leviable under this article shall be charged from the said owner.
(5) All fees recovered under this Article will be credited into treasury/Sub-treasury. Therefore, the registering officer will be entitled to the whole amount of travelling allowance specified in note (1). The amount shall be drawn and paid to him. Similarly the peon will be paid the amount realised under note (1) and the nurse will be paid the amount realised under note (3).

V- FEES FOR LATE PRESENTATION AND LATE APPEARANCE

ARTICLE-XV Fee (In Rupees)
Fine for late presentation (section 25) and late appearance (section 34) shall be regulated by the scale given below:
Scale
(a) When the delay does not exceed a month, a fine of twice the amount of the proper registration fee;
(b) When the delay exceeds one month, but does not exceed two months, a fine of four times the amount of the proper registration fee;
(c) When the delay exceeds two months, but does not exceed three months, a fine of six times the amount of the proper registration fee;
(d) When the delay exceeds three months, but does not exceed four months, a fine of ten times the amount of the proper registration fee;
Note: In calculation the time when period begins to run, it must be borne in mind that the words "from the date" and "from the day" used in section 23. Exclude from the period the date of execution of the document and the day on which the decree or order of the Court was made or become final, as the case may be (section 3. Clause 2 of the General Clauses Act. 1897).

VI- FEES FOR SEARCHES AND FOR COPIES

ARTICLE-XVI Fee (In Rupees)
(a) For a search made by a registering officer for each entry or document. 200 for each year
(If any person wants the no encumbrance certificate he is liable to pay certificate fee Rs. 50 additional with search fee clause (a))
(b) For allowing an applicant to inspect for each entry or document. 100 for each year
(c) Notwithstanding anything contained in clause (b) fees for allowing the inspection for the purpose of securing loans for agricultural purpose from the authorised Banks shall be in the case of-
(i) Bhumishwami belonging to Scheduled castes and Scheduled Tribes, Nil
(ii) Bhumishwami not covered by item (i) above and holding land not exceeding 10 hectares. 100.00
(d) For search made electronically by a user/service provider for each defined time slot, 100 for each slot
ARTICLE-XVII Fee (In Rupees)
(a) For making or granting copies of reasons, entries and documents for the benefit of any person or to be forwarded to any other office under Sections, 65, 66 and 67. Rs. 10/- per page or part of a Page.
(b) For making or granting such copies expeditiously. Double the fee chargeable under clause (a)
(c) For downloading digitally signed copy of registered document from electronic registration system. 200.00
Note:
(1) If an application for copy of any entry gives any one of the following particulars no search fees is to be levied-
(a) Names of the claimant and executant, nature of the document and date of registration and in the case of an application by an executant, the date of admission: or
(b) The book, volume and page or serial number of the document with year.
(2) Servants of the Government who may require to inspect or search the registers for bonafide public purposes are exempted from the payment of the fees.
(3) Copies of reasons for refusal when granted by Sub-Registrar to persons claiming under or executing documents are exempted from fees (Vide Sec. 71).
(4) No fee under Article 17 will be charged for the issue of a copy under section 65 or 66 when a copy of a decree or order of Court, relating to immovable property, is presented, for registration under Section 29 in the office of the Sub-Registrar or District-Registrar in whose sub-district or district no portion of the property of the affected is situated,
(5) Servants of the Government who require copies of entries or documents for bonafide public purposes are exempted from the payment of fees.
ARTICLE-XVIII Fee (In Rupees)
(a) For granting copy of a map (provided the applicant makes his own arrangement for the preparation of such copy and bears the cost thereof. 100.00
(b) For granting certified copy of a map or for downloading computer generated map from electronic registration system. 200.00
Note: Servants of the Government who require copies of maps for bonafide public purpose are exempted from the payment of fees.

VII- FEES FOR MISCELLANEOUS PROCEDURES

ARTICLE-XIX Fee (In Rupees)
(a) For deposit of a sealed cover containing a will. 500.00
(b) For opening or withdrawal of such cover 500.00
Note: For opening the sealed covers, the fees of copying the contents according to the scale laid down in Article VIII shall be charged additionally.
ARTICLE-XX Fee (In Rupees)
for attestation of power of attorney:
(a) If Special 500.00
(b) If General 500.00

VIII- FEES FOR APPLICATIONS AND ISSUE OF PROCESSES.

ARTICLE-XXI Fee (In Rupees)
(1) The fees payable under the Court Fees Act for Applications to revenue officers shall be levied on all applications which are required by law to be made in writing to registering officers. Fees payable under the Court Fees Act 1870
(2) The same fees as are required to be paid by the rules made under the Court fees Act for the issue of processes by civil courts shall be levied on processes issued by registering officers. Fees payable under the Court Fees Act 1870 for the issuance of processes by the Court of Trade
1. (a) A court fee of (two rupees) under clause (a) of Article of Schedule 13 to the Court Fees Act. 1870, shall be charged on every application made to a registering officer under section 57 of the Indian Registration Act, 1908, for a copy of an entry in any of book Nos. 1,2,3 and 4 or in index No. I or II relating thereto.
(b) A court fee of (five rupees) under clause (b) of Article I of Schedule II to the Court Fees Act, 1870 shall be charged in every application to a registering officer under section 57 of Indian Registration Act, 1908 for the inspection of, any number of entries in book No. 1 or 2, or in index No. I or II relating thereto for a search to be made by a registering officer of any number of entries in the said books and indexes, or in book No. 3 or 4, or in an index relating to these books.
2. No court fee shall be charged on an application made by a servant of the Government for copies of entries or documents or for the inspection of search of the registers required for a bonafide public purpose.
ARTICLE-XXII Fee (In Rupees)
1 A fixed fees of (Rs. 500) shall be levied on the following-
(a) For the presentation of each appeal under section 72 or application under section 73 against the orders of a sub-registrar refusing to register a document; 500.00
(b) For an enquiry under section 74 500.00
(c) For an enquiry by a Sub-registrar invested with the powers of Registrar under the second proviso to sub-section (3) of section 35, in respect of documents, the execution of which is denied. 500.00
2 A Fixed fee of (Rs. 100) shall be levied in respect of the following :-
(a) for each application made to a Sub-Registrar under Section 25(2) and 34(4); 100.00
(b) for each application made to a registering officer under section 36 for enforcing the appearance of executants and witnesses: 100.00
(c) For filing a translation of a power-of-attorney produced by an agent with or in connection with a document presented for registration when the power of attorney is written in language not commonly used in the district; 100.00
(d) For filing a special power-of-attorney produced with or in connection with a document presented for registration; 100.00
(e) for each application for the return of a will registered or refused to be registered and transmitted to the Registrar's office for safe custody; 100.00
(f) For each petition presented to a registering officer objecting to the return of a document to a person in whose favour the receipt has been drawn up; 100.00
(g) For each application claiming remission or refund of the fine levied under section 25(1) and 34(1). 100.00
3 A Fixed fee of (Rs. 250) shall be levied on the following-
(a) for each petition presented to a registering officer protesting against the registration of a document: Note- No fee shall be levied on petitions from Secretaries of District Sailor's. Soldier's and Air- men's Board contesting alleged illegal sales of Soldiers. Provided that in cases falling under clause (a) if protest is made against the registration of more than one document in a petition, the fee payable for the petition shall be calculated at the rate of (Rs. 250) for each of such documents specified in the petition and if the number of such documents is not specified in the petition fee of (Rs. 500) shall be levied for such petition. 250.00
(b) For each petition presented to a registering officer- (i) For withdrawing a document for registration; (ii) For complete or partial refusal to register a document; (iii) For keeping a document pending appearance of parties executing it. 250.00
4 (a) A fixed fee of (Rs. 1000) shall be levied for each application presented to a registering officer to accept a document for registration at his office on a holiday on the ground of special urgency. 1000.00
(b) A fixed fee of (Rs. 1000) shall be levied for each application presented to a registering officer to accept a sealed cover purporting to contain a will for deposit under section 42 on an authorized holiday on the ground of special emergency. 1000.00
(c) A fixed fee of (Rs. 1000) shall be levied for each application presented to a registering officer to accept a power-of-attorney for attestation only or for attestation and registration at his office on a holiday on the ground of special emergency. 1000.00
(d) For the registration of document partially refused in the first instance and directed to be registered by a Registrar under section 75 copying fee at the prescribed rate shall be levied. 2.50 Rs. For every page or 100 words for that part.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

NIRANJAN DAS, Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 11 February 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-02-11.71/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-02-11.71.