Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर अधिनियम, 2005 संबंधी

Published 18 February 2022

Department
वाणिज्यिक कर विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
79
Notification no.
क्रमांक एफ 10-10/2022/वाक/पांच (21)
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-02-18.79
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 8 फरवरी 2022

अधिसूचना

क्रमांक एफ 10-10/2022/वाक/पांच (21).⸺ छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर अधिनियम, 2005 (क्रमांक 2 सन्‌ 2005) की धारा 71 की उप-धारा (1) के परंतुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर नियम, 2006 में निम्नलिखित और आवश्यक संशोधन करती है, अर्थात्‌ :-

संशोधन

उक्त नियमों में, -

(1) नियम 4 के उप-नियम (2) के खण्ड (ख) में शब्द ''तीन वर्ष'' के स्थान पर शब्द ''दो वर्ष'' प्रतिस्थापित किया जाए।

(2) नियम 4 के उप-नियम (3) के खण्ड (ख) में शब्द ''दो वर्ष'' के स्थान पर शब्द ''तीन वर्ष'' प्रतिस्थापित किया जाए।

(3) नियम 4 के उप-नियम (3) के खण्ड (ख) में शब्द ''बांसठ वर्ष'' के स्थान पर शब्द ''पैंसठ वर्ष'' प्रतिस्थापित किया जाए।

(4) नियम 4 के उप-नियम (5) के खण्ड (ग) में संकेत एवं शब्द ''; या'' के स्थान पर शब्दों, अक्षर एवं संकेत ''या अन्य कोई कारण, जैसा कि राज्य सरकार उचित समझे; या'' प्रतिस्थापित किया जाए।(5) नियम 4 के उप-नियम (7) के स्थान पर निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थात्‌ :- ''(7)अधिकरण के कार्यों का सम्पादन अध्यक्ष/सदस्य में किसी एक के द्वारा या पूर्ण पीठ द्वारा राज्य शासन द्वारा यथाअधिसूचित क्षेत्राधिकार अन्तर्गत किया जाएगा।'' छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव. अटल नगर, दिनांक 8 फरवरी 2022 क्रमांक एफ 10-10/2022/वाक/पांच (21).⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-10/2022/वाक/पांच (21), दिनांक 08-02-2022 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से, एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव.

Atal Nagar, the 8th February 2022

NOTIFICATION

No. F 10-10 /2022/CT/V (21).⸺ In exercise of the powers conferred by proviso to sub-section (1) of section 71 of the Chhattisgarh Value Added Tax Act, 2005 (No. 2 of 2005), the State Government, hereby, makes the following further necessary amendment in the Chhattisgarh Value Added Tax Rules, 2006, namely :-

AMENDMENT

In the said rules, -

(1) In clause (b) of sub-rule 2 of rule 4 for the words ''three years'' words "two years" shall be substituted.

(2) In clause (b) of sub-rule (3) of rule 4 for the words ''two years'' words "three years" shall be substituted.

(3) In clause (b) of sub-rule (3) of rule 4 for the words ''sixty two years'' words "sixty five years" shall be substituted.

(4) In clause (c) of sub-rule (5) of rule 4 for symbol and word ''; or'' symbol, words and letters "or any other reason as the State Government may deem fit; or" shall be Substituted. (5) for sub-rule (7) of rule 4 the following shall be substituted, namely:- "(7)The functions of the Tribunal may be performed by any one of the Chairman/Member or the full bench under the jurisdictional area as notified by the State Government" By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh, GAURAV DWIVEDI, Principal Secretary.
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 18 February 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-02-18.79/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-02-18.79.