सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 25 फरवरी 2022
अधिसूचना
क्रमांक एफ 3-1/2020/एक-7.⸺इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 15-01-2020 द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2009 को प्रातः जिला राजनांदगांव के मदनवाड़ा कैम्प में हुये नक्सली हमले की न्यायिक जांच हेतु माननीय सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री शंभुनाथ श्रीवास्तव, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित गया था. जांच आयोग द्वारा संपूर्ण जांच कर जांच प्रतिवेदन दिनांक 3-2-2022 को शासन को सौंपा है.
2. जांच आयोग द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के कारण राज्य शासन एतद्द्वारा मदनवाड़ा जांच आयोग को दिनांक 14-02-2022 से विघटित करता है.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
संजय अग्रवाल, संयुक्त सचिव.