Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 संबंधी

Published 08 April 2022

Department
गृह विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
273
Notification no.
क्रमांक एफ-4-30/गृह-सी/2022
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-04-08.273
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 गृह विभाग (सी-अनुभाग) मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 5 अप्रैल 2022

अधिसूचना

क्रमांक एफ-4-30/गृह-सी/2022.⸺ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (1951 का 43) की धारा 28क के प्रावधान के अनुसरण में तथा भारत निर्वाचन आयोग के परिपत्र क्रमांक 434/1/ESO26/94 MCS, दिनांक 24 अक्टूबर, 1994 में दिये गये निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुये, छत्तीसगढ़ विधानसभा 73-खैरागढ़, उप चुनाव, 2022 के संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा पदाभिहीत समस्त पुलिस अधिकारी, ऐसे निर्वाचन की अपेक्षा करने वाली अधिसूचना दिनांक 17 मार्च, 2022 से प्रारंभ होकर ऐसे निर्वाचन के परिणामों के घोषित किये जाने की तारीख को समाप्त होने वाली अवधि के लिए निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जायेंगे और तद्‌नुसार, ऐसे पुलिस अधिकारी उस अवधि के दौरान निर्वाचन आयोग के नियंत्रण, अधीक्षण और अनुशासन के अध्यधीन होंगे.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

डी.पी. कौशल, उप-सचिव.

अटल नगर, दिनांक 5 अप्रैल 2022

क्रमांक एफ-4-30/गृह-सी/2022.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की अधिसूचना समसंख्यक दिनांक 5-4-2022 का हिन्दी/अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, डी.पी. कौशल, उप-सचिव. Atal Nagar, the 5th April 2022

NOTIFICATION

No. F- 4-30/Home-c/2022.⸺ In pursuance of the provision of Section 28A of the Representation of the People Act, 1951 ( No. 43 of 1951) and in view of the directions contained in the Election Commission of India's letter No. 434/1/ESO26/94 MCS, dated 24th October, 1994, all Police Officers designated by the State Government for the conduct of Bye-Elections, 2022 to the 73-Khairagarh, Chhattisgarh Legislative Assembly, shall be deemed to be on deputation to the Election Commission for the period commencing on and from 17 th March, 2022, the date of notification of calling for such election and ending with the date of declaration of the result of such election and accordingly, such Police Officers shall, during that period, be subject to the control, superintendence and discipline of the Election Commission.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh, D.P. KOUSHAL, Deputy Secretary.
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 08 April 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-04-08.273/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-04-08.273.