राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 18 अप्रैल 2022
सूचना
क्रमांक एफ 11-08/2022/सात-4.- छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्र. 20 सन् 1959) की धारा 13 की उपधारा (2) के परन्तुक में अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसरण में, एतद्द्वारा यह सूचना दी जाती है कि उक्त संहिता की धारा 13 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, नीचे दी गई अनुसूची में विनिर्दिष्ट अनुसार जिला राजनांदगांव की सीमाओं को परिवर्तित करना, नवीन जिला ''खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई'' का सृजन करना तथा उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित करती है।
राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से साठ दिवस की समाप्ति पर, प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा तथा इसके संबंध में कोई भी आपत्तियॉ या सुझाव, लिखित में, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल कॉम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर को उक्त अवधि की समाप्ति के पूर्व अग्रेषित किये जा सकेंगे :-
अनुसूची
| स.क्र. | जिला | संभाग | नवीन जिला | परिवर्तन का स्वरूप | नवीन जिला की सीमाएं |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | राजनांदगांव | दुर्ग | खैरागढ़- छुईखदान- गण्डई | जिला राजनांदगांव क े उप-खण्ड- खैरागढ़ एवं छुईखदान तथा तहसील खैरागढ़, गण्डई एवं छुईखदान को समाविष्ट करते हुए नवीन जिला ''खैरागढ़-छुईखदान- गण्डई'' का सृजन। | उत्तर - जिला- कबीरधाम. दक्षिण - तहसील- डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव जिला- राजनांदगांव. पूर्व - तहसील- साजा जिला- बेमेतरा एवं तहसील- धमधा, जिला- दुर्ग. पश्चिम- तहसील लांजी, जिला- बालाघाट (म.प्र.) |
| प्रस्तावित परिवर्तन के कारणः- प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण |
NOTICE
No. F 11-08/2022/Seven-4.- In pursuance of the provisions contained in the proviso to sub- section (2) of Section 13 of the Chhattisgarh Land Revenue Code, 1959 (No. 20 of 1959), notice is hereby given that in exercise of the powers conferred by sub-section (2) of Section 13 of the said Code, the State Government proposes to alter the limits of district Rajnandgaon, to create a new district "KHAIRAGARH- CHHUIKHADAN-GANDAI" and to define the limits thereof as specified in the Schedule below.
The proposal shall be taken into consideration on the expiry of sixty days from the date of publication of this notice in the Official Gazette and any objections or suggestions in respect thereof may be forwarded, in writing to the Secretary, Government of Chhattisgarh, Revenue and Disaster Management Department, Mantralaya, Mahanadi Bhawan, Capitol Complex, Nava Raipur Atal Nagar, District- Raipur before the expiry of the said period:-
SCHEDULE
| S. No. | District | Division | New District | Nature of change | Boundaries of new District |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1. | RAJNANDGAON | DURG | KHAIRAGARH- CHHUIKHADAN- GANDAI | Creation of new district "KHAIRAGARH- CHHUIKHADAN- GANDAI "by inclusion of Sub- Division- Khairagarh and Chhuikhadan and Tahsil Khairagarh, Gandai and Chhuikhadan of district Rajnandgaon. | North– District Kabirdham. South– Tahsil Dongargarh and Rajnandgaon, District Ragnandgaon. East– Tahsil Saja, District Bemetara and Tahsil Dhamdha, District Durg West– Tahsil Lanji, District Balaghat (M.P.) |
| Reasons for proposed change - Administrative decentralization |
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
JANAK PRASAD PATHAK, Special Secretary.