Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

दीपका, जिला कोरबा को नवीन तहसील बनाने संबंधी प्रारंभिक सूचना का प्रकाशन

Published 18 April 2022

Department
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
287
Notification no.
क्रमांक एफ 11-41/2021/सात-4
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-04-18.287
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 18 अप्रैल 2022

सूचना

क्रमांक एफ 11-41/2021/सात-4.- छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्रमांक 20 सन्‌ 1959) की धारा 13 की उप-धारा (2) के परन्तुक में अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसरण में, एतदद्वारा, यह सूचना दी जाती है कि उक्त संहिता की धारा 13 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, नीचे दी गई अनुसूची के कॉलम (3) में विनिर्दिष्ट तहसील की सीमाओं को परिवर्तित करना, कॉलम (4) में विनिर्दिष्ट नवीन तहसील सृजित करना तथा इसमें विनिर्दिष्ट अनुसार उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित करती है।

राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से साठ दिवस की समाप्ति पर, प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा तथा इस संबंध में कोई भी आपत्ति या सुझाव, लिखित में, सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल काम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर को उक्त अवधि के अवसान के पूर्व अग्रेषित किये जा सकेंगे : -

अनुसूची

स. क्र. जिला वर्तमान तहसील नवीन तहसील परिवर्तन का स्वरूप नवीन तहसील की सीमाएं
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
1 कोरबा कटघोरा दीपका राजस्व निरीक्षक मंडल गेवरा के पटवारी हल्का क्र. 36, 37 एवं 38 के कुल 05 ग्राम. राजस्व निरीक्षक मंडल दीपका के पटवारी हल्का क्र. 48, 49, 50, 51, 52, 53 एवं 54 के कुल 26 ग्राम. राजस्व निरीक्षक मंडल बिरदा के पटवारी हल्का क्र. 55, 56, 57, 58, 59 एवं 60 के कुल 28 ग्राम. अतः कुल 16 पटवारी हल्का के 59 ग ्राम नवीन तहसील "दीपका" में शामिल होंगे। उत्तर - तहसील कटघोरा जिला कोरबा. दक्षिण - तहसील बलोदा जिला जांजगीर-चांपा. पूर्व - तहसील दर्री एवं कोरबा, जिला कोरबा पश्चिम -तहसील हरदीबाजार, जिला कोरबा
प्रस्तावित परिवर्तन के कारणः- प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, जनक प्रसाद पाठक, विशेष सचिव. 573 Atal Nagar, the 18th April 2022

NOTICE

No. F 11- 41/2021/7-4.- In pursuance of the provision contained in the proviso to sub-section (2) of section 13 of the Chhattisgarh Land Revenue Code, 1959 (No. 20 of 1959), notice is hereby given that in exercise of the powers conferred by sub-section (2) of section 13 of the said Code, the State Government proposes to alter the limits of Tahsil specified in column (3), to create a new Tahsil specified in column (4) and to define the limits thereof as specified in Schedule below.

The proposal shall be taken into consideration on the expiry of sixty days from the date of publication of this notice in the Official Gazette and any objections or suggestions in respect thereof may be forwarded, in writing to the Secretary, Department of Revenue and Disaster Management, Government of Chhattisgarh, Mantralaya, Mahanadi Bhawan, Capitol Complex, Nava Raipur Atal Nagar, District Raipur before the expiry of the said period :-

SCHEDULE

S. No. District Present Tahsil New Tahsil Nature of Change Boundaries of new Tahsil
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
1 Korba Katghora Dipka Total 05 villages of Patwari Halka No. 36, 37 and 38 of Revenue Inspector Mandal Gevra. Total 26 villages of Patwari Halka No. 48, 49, 50, 51, 52, 53 and 54 of Revenue Inspector Mandal Dipka. Total 28 villages of Patwari Halka No. 55, 56, 57, 58, 59 and 60 of Revenue Inspector Mandal Birda. Hence, total 59 villages of total 16 Patwari Halka shall be included in new Tahsil "Dipka". North - Tahsil Katghora, Dist. Korba South - Tahsil Baloda Dist. Janjgir- Champa East - Tahsil Darri and Korba, Dist. Korba West - Tahsil Hardibajar, Dist. Korba
Reasons for proposed change - Administrative decentralization

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

JANAK PRASAD PATHAK, Special Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 18 April 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-04-18.287/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-04-18.287.