आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 19 अप्रैल 2022
अधिसूचना
क्रमांक एफ 19-02/2022/25-2.⸺ वक्फ अधिनियम, 1995 यथा संशोधित अधिनियम, 2013 की धारा 14(8) में निहित प्रावधानों के तहत् दिनांक 13-4-2022 को छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड की आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा श्री गुलाम मिन्हाजुद्दीन, (सेवानिवृत्त न्यायाधीश, छ.ग. उच्च न्यायालय, बिलासपुर), जी-1, अल्का एवेन्यु, उसलापुर, बिलासपुर को बोर्ड का सभापति निर्वाचित किया गया है, जिसकी एतद्द्वारा घोषणा की जाती है.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
एम.आर.ठाकुर, संयुक्त सचिव.