विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 28 अप्रैल 2022
आदेश
क्रमांक 4473/1314/21-ब/छ.ग./2022.⸺ राज्य शासन, एतद्द्वारा, भारत के संविधान के अनुच्छेद 234 सहपठित छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम 2006 के नियम 5 (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश स्तर)-2019 के चयन सूची घोषित दिनांक 07-11-2020 के मेरिट क्रमांक-11 पर दर्शित श्रीमती कोकिला राकेश शर्मा द्वारा स्वेच्छापूर्वक पद छोड़े जाने के कारण व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश स्तर)-2019 परीक्षा के अंतिम परिणाम (घोषित दिनांक 07-11-2020) की चयन सुची के साथ जारी अनुपूरक सूची/प्रतीक्षा सूची में से अनारक्षित वर्ग के अनुपूरक सूची/प्रतीक्षा सूची के क्र.-1 पर दर्शित श्रीमती केवरा राजपूत (Smt. Kewara Rajput) पति श्री नितिन ठाकुर को छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा में व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के पद पर, छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम 2006 के नियम 3 (1) (क) के अंतर्गत वेतनमान 27,700-770-33,090-920-40,450-1,080-44,770 (सातवां केन्द्रीय वेतन आयोग वेतन मेट्रीक्स-10 के समकक्ष) में अस्थायी रूप से तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अथवा अन्य आदेश तक उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से नियुक्त करता है.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अनिल कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त सचिव.