Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ आवश्यक वस्तु व्यापारी (अनुज्ञापन तथा जमाखोरी पर निर्बधन) आदेश, 2009 में संशोधन संबंधी

Published 12 May 2022

Department
खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
348
Notification no.
क्रमांक एफ 4-14/2017/29-2
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-05-12.348
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 5 मई 2022

अधिसूचना

क्रमांक एफ 4-14/2017/29-2 .- आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (1955 का सं. 10) की धारा 3 सहपठित उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना का.आ. 452 (अ) दिनांक 03 फरवरी 2022 एवं अधिसूचना का.आ. 1509(अ) दिनांक 30 मार्च 2022 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ आवश्यक वस्तु व्यापारी (अनुज्ञापन तथा जमाखोरी पर निर्बधन) आदेश, 2009 में निम्नलिखित संशोधन करती है, अर्थात्‌ -

संशोधन

उक्त आदेश में, -

अनुसूची-दो के स्थान पर, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थात्‌ :-

''अनुसूची-दो

[खण्ड 5 (क) देखिये]

स.क्र. आवश्यक वस्तु का नाम नगर की श्रेणी व्यापारी (क्विं. में) कमीशन अभिकर्ता (क्विं. में) बड़े पैमाने पर उपभोक्ता(खुदरा विक्रेताओं की दुकानों का बड़ी चेन) (क्विं. में) प्रसंस्करणकर्ता
खुदरा दुकानें डिपो
(1) (2) (3) (4) (5) (6) (7) (8)
1. दाल - - - - - -
2. चावल - - - - - -
3. खाद्य तेल के बीज (समस्त प्रकार) समस्त 2000 100 - - खाद्य तेलों के 90 दिनों का उत्पादन, उत्पादन क्षमता की दैनिक सूचना के अनुसार
4.. खाद्य तेल (समस्त प्रकार) समस्त 500 30 30 1000 भण्डारण क्षमता के 90 दिन
5. चीनी - - - - - -

इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित अपवाद लागू होगें :-

(क) कोई निर्यातक, जो रिफाइनर, मिलर, एक्सट्रैक्टर, थोक व्यापारी या खुदरा विक्रेता या डीलर है, जिसके पास विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी आयातक-निर्यातक कोड संख्या है, यदि ऐसा निर्यातक यह दर्शाने में सक्षम है कि खाद्य तेल और खाद्य तेल के बीज के संबंध में उसका पूरा स्टॉक या उसका कुछ हिस्सा, निर्यात के आशय से स्टॉक की सीमा मे है।

(ख) कोई आयातक, जो रिफाइनर, मिलर, एक्सट्रैक्टर, थोक व्यापारी या खुदरा विक्रेता या डीलर है, यदि ऐसा आयातक यह दर्शाने में सक्षम है कि खाद्य तेल और खाद्य तेल के बीज के संबंध में उसके स्टॉक का कुछ हिस्सा आयात से प्राप्त है।

टीप - 1. उपरोक्त सीमा दिनांक 31 दिसम्बर, 2022 तक प्रभावशील रहेगी।

2. यदि संबंधित विधिक इकाईयाें द्वारा धारित स्टॉक निर्धारित सीमा से अधिक है, तो उनके द्वारा इसकी घोषणा, भारत सरकार खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल (https.//evegoils.nic.in) पर की जायेगी और इस अधिसूचना के जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर, उसे निर्धारित स्टॉक सीमा तक लाई जायेगी।

3. यह सुनिश्चित किया जाये कि खाद्य तेल एवं खाद्य तेल के बीज के स्टॉक की नियमित रूप से घोषणा की जाये और इसे खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर अद्यतन किया जाये।''

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

मनोज कुमार सोनी, विशेष सचिव.

अटल नगर, दिनांक 5 मई 2022

क्रमांक एफ 4-14/2017/29-2 .- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 05 मई, 2022 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

मनोज कुमार सोनी, विशेष सचिव.

Atal Nagar, the 5th May 2022

NOTIFICATION

No. F 4-14/2017/29-2 .– In exercise of the powers conferred by section 3 of the Essential Commodities Act, 1955 (10 of 1955) read in conjunction with notification No. S.O. 452 (E) dated 3rd february, 2022 and S.O. 1509(E) dated 30 March 2022, issued by Government of india, Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution, the State Government, hereby, makes the following amendment in the Chhattisgarh Essential Commodities Dealers (Licensing and restriction on hoarding) order, 2009 namely :-

AMENDMENT

In the said order, -

For Schedule -II the following shall be substituted, namely :-

"SCHEDULE-II

[See clause 5 (a)]

S.No. Name of Essential Commodity Category of Town Dealer ( in Qt.) Commission Agent ( in Qt.) Bulk consumers (Big chain retailers shops) ( in Qt.) Processor
Retail outlets Depot
(1) (2) (3) (4) (5) (6) (7) (8)
1. Pulses - - - - - -
2. Rice - - - - - -
3. Edible Oilseeds (All types) All 2000 100 - - 90 days production of edible oils, as per daily input Production capacity
4. Edible Oil (All types) All 500 30 30 1000 90 days of storage capacity
5. Sugar - - - - - -

Further, the following exceptions shall apply, -

(a) an exporter, being a refiner, miller, extractor, wholesaler or retailer or dealer, having importer – Exporter Code Number issued by the Director General of Foreign Trade, if such exporter is able to demonstrate that the whole or part of his stock in respect of edible oils and edible oilseeds are meant for exports, to the extent of the stock meant for export.

(b) an impotrer, being a refiner, miller, extractor, wholesaler or retailer or dealer, if such importer is able to demonstrate that part of his stock in respect of edible oils and edible oilseeds are sourced from imports,'' Note- 1. The above limit shall be in force till 31st December 2022.

2. In case the stocks held by respective legal entities are higher then the prescribed limit then they shall declare the same on the portal (https.//evegoils.nic.in) of Department of Food & Public Distribution, Government of india and bring it to the prescribed stock limit within 30 day of issuance of this notification.

3. It shall be ensured that Edible oil and Edible oilseed stock is regularly declared and update on the portal of Department of Food & Public Distribution."

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

MANOJ KUMAR SONI, Special Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 12 May 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-05-12.348/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-05-12.348.