नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 17 मई 2022
अधिसूचना
क्र. एफ-8-3/2022/18.⸺ छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 (क्र. 23 वर्ष 1956) की धारा 426-बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन एतद्द्वारा छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 80 की उपधारा (5) के परंतुक (ii) तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (अचल संपत्ति का अंतरण) नियम, 1994 के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यो के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकार प्रत्यायोजित करता है, अर्थात्ः-
कार्य का विवरण
छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 80 की उपधारा (5) के परंतुक (ii) तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (अचल संपत्ति का अंतरण) नियम, 1994 के अधीन शासन में निहित शक्तियों में से रूपये 10 करोड़ (रूपये दस करोड़) तक की संपत्ति अंतरण की समस्त कार्यवाही।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
एच.आर.दुबे, उप-सचिव.
अटल नगर, दिनांक 17 मई 2022
Atal Nagar, the 17th May 2022NOTIFICATION
No.F 8-3/2022/18.⸺ In exercise of the power vested in it vide Section 426-B of the Chhattisgarh Municipal Corporation Act, 1956 (No. 23 of 1956), the state Government, hereby, delegates powers conferred upon it vide proviso (ii) of sub section (5) of section 80 Chhattisgarh Municipal Corporation Act, 1956 and Chhattisgarh Municipal Corporation (Transfer of Immovable Property) Rules, 1994 of District Collector for needful action related to the specific task mentioned below namely:-
DESCRIPTION OF TASK
All concerned proceeding regarding Transfer of Immovable properties vested under State Government up to Rs. 10 cores (Rupees Ten crores) vide proviso (ii) of sub section (5) of section 80 Chhattisgarh Municipal Corporation Act, 1956 and Chhattisgarh Municipal Corporation (Transfer of Immovable Property) Rules, 1994.