नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 17 मई 2022
अधिसूचना
क्र. एफ-8-4/2022/18.⸺ छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1961 (क्र. 37 वर्ष 1961) की धारा 345 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन एतद्द्वारा छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1961 की धारा 109 (3) (दो) तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अचल संपत्ति का अंतरण) नियम, 1996 के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यो के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकार प्रत्यायोजित करता है, अर्थात्ः-
कार्य का विवरण
छ.ग. नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 109 (3)(दो) तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अचल संपत्ति का अंतरण) नियम, 1996 के अधीन शासन में निहित शक्तियों में से नगर पालिका परिषद् के मामलों में रूपये 4.00 करोड़ (रूपये चार करोड़) तथा नगर पंचायत के मामले में रूपये 1.50 करोड़ (रूपये एक करोड़ पचास लाख) तक की संपत्ति अंतरण की समस्त कार्यवाही।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
एच.आर.दुबे, उप-सचिव.
अटल नगर, दिनांक 17 मई 2022
Atal Nagar, the 17th May 2022
NOTIFICATION
No.F 8-4/2022/18.⸺ In exercise of the power vested in it vide Section345 of the Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 (No. 37 of 1961), the state Government, hereby, delegates powers conferred upon it vide proviso (ii) of sub section (3) of section 109 Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 and Chhattisgarh Municipality (Transfer of Immovable Property) Rules, 1996to District Collector for needful action related to the specific task mentioned below namely:-
DESCRIPTION OF TASK
All concerned proceeding regarding Transfer Immovable properties of vested under State Government up toRs. 4 cores (Rupees four crores) in case of municipal counciland Rs. 1.50 (One crore fifty lacs) in case of nagar panchayat vide proviso (ii) of sub section (3) of section 109 Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 and Chhattisgarh Municipalities (Transfer of Immovable Property) Rules, 1996.