Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

दंतेवाड़ा में विधायक श्री भीमा मण्डावी तथा अन्य चार सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु की न्यायिक जांच संबंधी

Published 02 June 2022

Department
सामान्य प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
375
Notification no.
क्रमांक एफ 3-4/2019/1-7
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-06-02.375
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 2 जून 2022

अधिसूचना

क्रमांक एफ 3-4/2019/1-7.⸺ इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 08-05-2019 द्वारा दिनांक 09-04-2019 को जिला दंतेवाड़ा के अंतर्गत श्यामगिरी मार्ग के मध्य क्रिकेट ग्राउण्ड के पास नक्सलियों द्वारा किये गये बारूदी सुरंग विस्फोट से माननीय विधायक श्री भीमा मंडावी तथा अन्य चार सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु की घटना की जांच हेतु जस्टिस श्री सतीश के. अग्निहोत्री, सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधिपति, सिक्किम उच्च न्यायालय की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है.

2. उक्त अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से तीन माह के भीतर शासन को जांच रिपोर्ट सौंपनी थी. निर्धारित समयावधि में आयोग का जांच कार्य पूर्ण न हो पाने के कारण समय-समय पर शासन द्वारा जारी की गई अधिसूचनाओं द्वारा आयोग के कार्यकाल में वृद्धि की जाती रही है. इसी अनुक्रम में अधिसूचना दिनांक 01-02-2022 द्वारा आयोग के कार्यकाल में 04 माह की वृद्धि की गई है, जिसकी समयावधि दिनांक 07-06-2022 को समाप्त हो रही है.

3. चूंकि जांच आयोग का कार्यकाल 03 वर्ष हो चुका था, इसलिये अंतिम अवसर दिया गया था. उल्लेखनीय है कि आयोग का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाये जाने हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जिसके लिये शासन सहमत नहीं है. विचारोपरांत राज्य शासन एतद्‌द्वारा आयोग को जांच पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु अंतिम रूप से दिनांक 08-06-2022 से 03 माह अर्थात दिनांक 07-09-2022 तक नियत किया जाता है.

4. दिनांक 07-09-2022 को आयोग का कार्यकाल समाप्त होगा.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, रामप्रसाद चौहान, अवर सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 02 June 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-06-02.375/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-06-02.375.