विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 10 जून 2022
आदेश
क्रमांक 6400/1606/21-ब/छ.ग./2022.⸺ विभाग के आदेश क्रमांक 6098 दिनांक 21 जुलाई, 2020 के द्वारा अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक, रायगढ़ के पद पर नियुक्त श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, की 62 वर्ष की आयु दिनांक 06-09-2022 को पूर्ण हो रही है, राज्य शासन, एतद्द्वारा, विधि और विधायी कार्य विभाग के नियमावली के नियम 18 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये दिनांक 06-09-2022 से उन्हें सेवामुक्त करता है.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, बी.पी.सोहगौरा, अवर सचिव.