Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्री चित्रांगद देशमुख को नियमित करने संबंधी

Published 16 June 2022

Department
विधि और विधायी कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
392
Notification no.
क्रमांक 6600/1353/21-ब/छ.ग./2022
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-06-16.392
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 16 जून 2022

आदेश

क्रमांक 6600/1353/21-ब/छ.ग./2022.⸺ राज्य शासन द्वारा अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक, बालोद जिला बालोद के पद पर आदेश क्रमांक 9601/2831/21-ब/छ.ग./2020 दिनांक 10-12-2022 के जरिये श्री चित्रांगद देशमुख को शासन की ओर से पैरवी करने के लिए 01 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया गया था, उनके द्वारा उक्त परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर ली गई है, जिन्हें नियमित करने का निर्णय लिया गया है.

अतः राज्य शासन एतद्‌द्वारा अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक, बालोद जिला बालोद के पद पर श्री चित्रांगद देशमुख को राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए दिनांक 28-12-2021 से तीन वर्ष की कालावधि या 62 वर्ष जो भी पहले हो के लिए अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक नियुक्त करता है तथा दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (क्र. 2 सन्‌ 1974) की धारा-24 की उपधारा (3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये उन्हें उक्त कालावधि के लिए अतिरिक्त लोक अभियोजक भी नियुक्त करता है.

उन्हे शासन द्वारा निर्धारित एवं समय-समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस देय होगी। उनकी सेवा की अन्य शर्ते छ.ग. शासन, विधि विभाग मैन्युअल में निर्धारित अनुसार होगी.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, बी.पी.सोहगौरा, अवर सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 16 June 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-06-16.392/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-06-16.392.