विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 16 जून 2022
आदेश
क्रमांक 6596/1442/21-ब/छ.ग./2022.⸺ राज्य शासन, एतद्द्वारा श्री मयाराम साहू, अधिवक्ता/नोटरी, वृत्तिक स्थल-कुरूद, जिला-धमतरी (छ.ग.) के द्वारा प्रस्तुत त्यागपत्र स्वीकार करते हुए श्री मयाराम साहू, अधिवक्ता/नोटरी, वृत्तिक स्थल- कुरूद, जिला-धमतरी का नाम नोटरी रजिस्टर से विलोपित करता है.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अनिल कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त सचिव.