राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 27 जून 2022
सूचना
क्रमांक एफ 11-13/2022/सात-4.- छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्रमांक 20 सन् 1959) की धारा 13 की उप-धारा (2) के परन्तुक में अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसरण में, एतदद्वारा, यह सूचना दी जाती है कि उक्त संहिता की धारा 13 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, नीचे दी गई अनुसूची के कॉलम (3) में विनिर्दिष्ट तहसील की सीमाओं को परिवर्तित करना, कॉलम (4) में विनिर्दिष्ट नवीन तहसील सृजित करना तथा इसमें विनिर्दिष्ट अनुसार उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित करती है।
राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से साठ दिवस की समाप्ति पर, प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा तथा इस संबंध में कोई भी आपत्ति या सुझाव, लिखित में, सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल काम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर को उक्त अवधि के अवसान के पूर्व अग्रेषित किये जा सकेंगे : -
अनुसूची
| स.क्र. | जिला | वर्तमान तहसील | नवीन तहसील | परिवर्तन का स्वरूप | नवीन तहसील की सीमाएं |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | कोरिया | खड़गवां | पोंडी (बचरा) | राजस्व निरीक्षक मंडल पोंडी के पटवारी हल्का क्र. 23, 24, 25, 28, 29, 30, 31, 32 एवं 33 के कुल 23 ग्राम. राजस्व निरीक्षक मंडल रतनपुर के पटवारी हल्का क्र. 26 एवं 27 के कुल 06 ग्राम. राजस्व निरीक्षक मंडल खड़गवां के पटवारी हल्का क्र. 20 के कुल 04 ग्राम. अतः कुल 12 पटवारी हल्का के 33 ग्राम नवीन तहसील "पोंडी" में शामिल होंगे। | उत्तर - तहसील- बैकुण्ठपुर एवं चिरमिरी, जिला- कोरिया. दक्षिण - तहसील- पोड़ी उपरोड़ा, जिला- कोरबा. पूर्व - तहसील- प्रेमनगर, जिला- सूरजपुर पश्चिम - तहसील- खड़गवां, जिला- कोरिया |
| प्रस्तावित परिवर्तन का कारण :- प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण |
NOTICE
No. F 11- 13/2022/7-4.- In pursuance of the provision contained in the proviso to sub-section (2) of section 13 of the Chhattisgarh Land Revenue Code, 1959 (No. 20 of 1959), notice is hereby given that in exercise of the powers conferred by sub-section (2) of section 13 of the said Code, the State Government proposes to alter the limits of Tahsil specified in column (3), to create a new Tahsil specified in column (4) and to define the limits thereof as specified in Schedule below.
The proposal shall be taken into consideration on the expiry of sixty days from the date of publication of this notice in the Official Gazette and any objections or suggestions in respect thereof may be forwarded, in writing to the Secretary, Department of Revenue and Disaster Management, Government of Chhattisgarh, Mantralaya, Mahanadi Bhawan, Capitol Complex, Nava Raipur Atal Nagar, District Raipur before the expiry of the said period :-
SCHEDULE
| S. No. | District | Present Tahsil | New Tahsil | Nature of Change | Boundaries of new Tahsil |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | Korea | Khadgawan | Pondi (Bachra) | Total 23 villages of Patwari Halka No. 23, 24, 25, 28, 29, 30, 31, 32 and 33 of Revenue Inspector Circle Pondi. Total 06 villages of Patwari Halka No. 26 and 27 of Revenue Inspector Circle Ratanpur. Total 04 villages of Patwari Halka No. 20 of Revenue Inspector Circle Khadgawan. Hence, 33 villages of total 12 Patwari Halka shall be included in new Tahsil "Pondi (Bachra)". | North - Tahsil - Baikunthpur and Chirmiri, Dist. - Korea South - Tahsil- Pondi Uprora, Dist.- Korba East - Tahsil- Premnagar , Dist.- Surajpur West - Tahsil- Khadgawan, Dist.- Korea. |
| Reasons for proposed change - Administrative decentralization |
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
JANAK PRASAD PATHAK, Special Secretary.