विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 22 जून 2022
आदेश
क्रमांक 6892/1563/21-ब/छ.ग./2022.⸺ विभाग के आदेश क्रमांक 2641 दिनांक 08 मार्च, 2019 के द्वारा अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक, मुंगेली के पद पर नियुक्त श्री स्वतंत्र तिवारी, को राज्य शासन, एतद्द्वारा, विधि और विधायी कार्य विभाग के नियमावली के नियम 19 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त करता है.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, बी. पी. सोहगौरा, अवर सचिव.