Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर (छ.ग.) में कुलपति नियुक्ति संबंधी

Published 30 June 2022

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
413
Notification no.
क्रमांक-एफ 1-1/2022/रास/यू.-8
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-06-30.413
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 30 जून 2022

अधिसूचना

क्रमांक-एफ 1-1/2022/रास/यू.-8.⸺ छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन्‌ 1973) की धारा 13 की उपधारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर (छ.ग.) में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन व्यक्तियों का पेनल अनुशंसित करने हेतु माननीय कुलाधिपति द्वारा निम्नानुसार समिति का गठन किया गया है :-

1 डॉ. कृष्णमुरारी लाल पाठक, पूर्व कुलपति, डीयूवीएएसयू, मथुरा, सेक्टर 121, गौतम बुद्ध नगर, नोएडा (उ.प्र.) - कुलाधिपति द्वारा नामनिर्देशित एक व्यक्ति समिति अध्यक्ष
2 श्री गिरधारी नायक, सेवानिवृत्त आई.पी.एस. एवं कार्यवाहक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग, रायपुर - कार्यपरिषद्‌ द्वारा निर्वाचित एक व्यक्ति समिति सदस्य
3 प्रो. योगेश सिंह, क ुलपति, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली - अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा नामनिर्देशित एक व्यक्ति समिति सदस्य

2. माननीय कुलाधिपति द्वारा डॉ. कृष्णमुरारी लाल पाठक को उक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

3. उपर्युक्त समिति छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 13(5) के अंतर्गत यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की अवधि में माननीय कुलाधिपति को पेनल प्रस्तुत करेगी.

हस्ता./-

(अमृत कुमार खलखो) राज्यपाल के सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 30 June 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-06-30.413/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-06-30.413.