कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ शास्त्री चौक, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर
रायपुर, दिनांक 5 जुलाई 2022
क्र. 02/चार/राष्ट्रपति निर्वा./2022/2331. ― भारत के राष्ट्रपति पद के लिए मतगणना स्थल एवं समय के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 479/16/2022, दिनांक 05 जुलाई, 2022 का एतद्द्वारा सर्वसाधारण की जानकारी हेतु प्रकाशित की जाती है।
हस्ता./-
भारत निर्वाचन आयोग
निर्वाचन सदन, अशोक रोड, नई दिल्ली-110001
नई दिल्ली, दिनांक 05 जुलाई, 2022 - आषाढ़ 14, 1944 (शक)
अधिसूचना
सं. 479/16/2022. ― राष्ट्रपतीय और उपराष्ट्रपतीय निर्वाचन नियम, 1974 के नियम 27 के अनुपालन में, भारत निर्वाचन आयोग एतद्द्वारा 21 जुलाई, 2022 (गुरूवार) को पूर्वाह्न 11.00 बजे का समय, राष्ट्रपतीय निर्वाचन, 2022 की मतगणना के लिए रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय कमरा नं. 63, प्रथम तल, संसद भवन, नई दिल्ली में नियत करता है।
आदेश से,
हस्ता./- (सुमन कुमार दास) सचिव.