आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 14 जुलाई 2022
सूचना
क्रमांक एफ 7-06/2022/32.⸺ राज्य शासन एतद्द्वारा यह सूचना दी जाती है कि छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 (क्र 23 सन् 1973) की धारा 19 की उप-धारा (4) के अधीन राज्य सरकार द्वारा थानखम्हरिया विकास योजना, 2031 के लिए विकास योजना अनुमोदित की गई है तथा उक्त विकास योजना की प्रति निम्नलिखित कार्यालयों में कार्यालयीन समय में निरीक्षण किया जा सकेगा अर्थात :-
1. संभागीय आयुक्त, दुर्ग।
2. कलेक्टर, जिला-बेमेतरा (छ.ग.)
3. संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग (छ.ग.)
4. मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत थानखम्हरिया, जिला-बेमेतरा (छ.ग.)
2. उक्त थानखम्हरिया विकास योजना 2031, इसके छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित होने की दिनांक से प्रवृत होगी।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
सी.तिर्की, उप-सचिव.
Atal Nagar, the 14th July 2022
NOTIFICATION
1. Commissioner, Durg (C.G.)2. Collector, Bemetra (C.G.)
3. Joint Director, Town & country Planning, Regional Office Durg (C.G.)
4. Chief Municipal Officer, Nagar Panchayat Thankhamariya, Bemetra (C.G.)
2. The said Thankhamariya Development Plan shall come into operation from the date of publication in the Chhattisgarh Rajpatra.
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
C.TIRKEY, Deputy Secretary.