सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 21 जुलाई 2022
अधिसूचना
क्रमांक एफ 3-3/2018/1/एक.⸺ छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आबंटन) नियम, के नियम चार के अनुसरण में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अपने प्रत्येक मंत्री के प्रभार में उनके नाम के सामने दिये गये विभाग और/या विभाग की कार्य-सूची के विषय सौंपतें हैः-
स.क्र. मंत्री का नाम सौंपे गए विभाग और/या विभाग की कार्य-सूची के विषय (1) (2)
(3)
1. श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंह देव, मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस
सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर (जीएसटी)
2. श्री रविन्द्र चौबे, मंत्री संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास
शेष मंत्रियों के प्रभार यथावत रहेंगे.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अमिताभ जैन, मुख्य सचिव.