Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्रीमती ममता शर्मा विशेष लोक अभियोजक को उनके पद पर नियमित करने संबंधी

Published 21 July 2022

Department
विधि और विधायी कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
445
Notification no.
क्रमांक 7707/1449/21-ब/छ.ग./2022
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-07-21.445
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 11 जुलाई 2022

आदेश

क्रमांक 7707/1449/21-ब/छ.ग./2022.⸺ राज्य शासन द्वारा विशेष लोक अभियोजक (NDPS), दंतेवाड़ा जिला दंतेवाड़ा के पद पर आदेश क्रमांक 7207/1958/21-ब/छ.ग./2020 दिनांक 17-09-2020 के जरिये श्रीमती ममता शर्मा को शासन की ओर से पैरवी करने के लिए 01 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया गया था, उनके द्वारा उक्त परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर ली गई है, जिन्हें नियमित करने का निर्णय लिया गया है.

अतः राज्य शासन एतद्‌द्वारा विशेष लोक अभियोजक (NDPS), दंतेवाड़ा जिला दंतेवाड़ा के पद पर श्रीमती ममता शर्मा को राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए दिनांक 08-10-2021 से तीन वर्ष की कालावधि या 62 वर्ष जो भी पहले हो के लिए विशेष लोक अभियोजक (NDPS), दंतेवाड़ा जिला दंतेवाड़ा नियुक्त करता है.

उन्हे शासन द्वारा निर्धारित एवं समय-समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस देय होगी। उनकी सेवा की अन्य शर्ते छ.ग. शासन, विधि विभाग मैन्युअल में निर्धारित अनुसार होगी.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, बी.पी. सोहगौरा, अवर सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 21 July 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-07-21.445/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-07-21.445.