Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

तृतीय श्रेणी (लिपिक वर्गीय एवं अलिपिक वर्गीय) तथा चतुर्थ श्रेणी सेवा भर्ती नियम, 2011 में संशोधन संबंधी

Published 22 July 2022

Department
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
453
Notification no.
क्रमांक एफ 1-29/2022/22-2
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-07-22.453
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 20 जून 2022

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-29/2022/22-2.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, तृतीय श्रेणी (लिपिक वर्गीय एवं अलिपिक वर्गीय) तथा चतुर्थ श्रेणी सेवा भर्ती नियम, 2011 में निम्नलिखित और संशोधन करते हैं, अर्थात्‌ः-

संशोधन

उक्त नियमों में, -

1. अनुसूची-तीन के सरल क्रमांक 10 के कॉलम (5) की प्रविष्टि (3) के स्थान पर, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थातः-

''(3) किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटाएन्ट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/ प्रमाणपत्र तथा मान्यता प्राप्त मण्डल/ संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद्‌ से (कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति का प्रमाण पत्र (गति के लिये कौशल परीक्षा ली जाएगी)।''

2. अनुसूची-तीन के सरल क्रमांक 12 के कॉलम (5) की प्रविष्टि (2) के स्थान पर, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थातः-

''(2) किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटाएन्ट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/ प्रमाणपत्र तथा मान्यता प्राप्त मण्डल/संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद्‌ से (कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 8000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति का प्रमाण पत्र (गति के लिये कौशल परीक्षा ली जाएगी)।''

3. अनुसूची-तीन के सरल क्रमांक 14 के कॉलम (5) की प्रविष्टि (3) के स्थान पर, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थातः-

''(3) किसी मान्यता प्राप्त मण्डल/संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद्‌ से (कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति का प्रमाण पत्र (गति के लिये कौशल परीक्षा ली जाएगी)।''छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, पुष्पा साहू, संयुक्त सचिव. Atal Nagar, the 20th June 2022

NOTIFICATION

No. F-1-29/2022/22-2.⸺ In exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor of Chhattisgarh, hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh Panchayat and Rural Development, Class-III (Ministerial and Non-Ministerial) and Class-IV Service Recruitment Rules, 2011, namely :-

AMENDMENT

In Schedule of the said rules,-

1. For entry (3) of column (5) of serial number 10 of Schedule-III, the following shall be substituted, namely:-

"(3) One year diploma/certificate in data entry operator/Programming form any recognized Institute and certificate of Hindi and English Typing 5000 (key) depression per hour (through computer and software) from Recognized Board/Institute or Chhattisgarh Stenography Typing Examination Council (efficiency test for speed shall be taken)."

2. For entry (2) of column (5) of serial number 12 of Schedule-III, the following shall be substituted, namely:-

"(2) One year diploma/certificate in data entry operator/Programming form any recognized Institute and certificate of Hindi and English Typing 8000 (key) depression per hour (through computer and software) from Recognized Board/Institute or Chhattisgarh Stenography Typing Examination Council (efficiency test for speed shall be taken)."

3. For entry (3) of column (5) of serial number 14 of Schedule-III, the following shall be substituted, namely:-

"(3) Certificate of Hindi and English Typing 5000 (key) depression per hour (through computer and software) from Recognized Board/Institute or Chhattisgarh Stenography Typing Examination Council (efficiency test for speed shall be taken)."

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

PUSHPA SAHU, Joint Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 22 July 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-07-22.453/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-07-22.453.